

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे मधेपुरा डीएम की गाड़ी फुलपरास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मधेपुरा डीएम की गाड़ी पटना से मधेपुरा की ओर जा रही थी। दुर्घटना में अभी 1 महिला, 1 बच्चा समेत 3 की लोगों की मौत की बात सामने आ (Madhepura DM’s car crashes in Madhubani, 3 including 1 woman, 1 child killed, 2 injured) रही है।
वहीं 1 अन्य घायल को बेहतर इलाज के लिए फुलपरास रेफरल अस्पताल से आगे रेफर कर दिया गया है। मृत 3 लोगों में 2 स्थानीय और 1 एनएचएआई के कर्मी बताए जा रहे हैं।
मुख्य बातें: स्थानीय लोगों के अनुसार तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें एक एनएचकर्मी भी शामिल हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से बताया जा रहा है कि दो लोगों की ही मौत हुई। और, दो लोग जख्मी हैं। मगर, प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पांच लोग गाड़ी की चपेट में आए। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग जख्मी हैं।हालांकि, प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पढ़िए पूरी खबर
मंगलवार सुबह करीब 7 बजे मधेपुरा डीएम की गाड़ी फुलपरास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब ये दुर्घटना हुई उस समय मधेपुरा डीएम की BR43E 0005 इनोवा गाड़ी पटना से समान लेकर मधेपुरा की ओर जा रही थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 7 अभी मधेपुरा डीएम की गाड़ी पटना से मधेपुरा की ओर जा रही थी, उस समय सड़क पर एनएचएआई के कर्मी सड़क पर सफेद पट्टी पेंट कर रहे थे और एकाएक 1 महिला और 1 बच्चा सड़क पर आ गया।
जिसे बचाने के की डीएम की गाड़ी के ड्राइवर ने पूरी कोशिश की लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी और गाड़ी की चपेट में 1 महिला, 1 बच्चा समेत 5 लोग आ गए। इनमे से 3 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं 2-3 घायल की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर कर दिया गया।
मधेपुरा डीएम की गाड़ी मधुबनी के फुलपरास थाना के पास फोरलेन पर हुई है दुर्घटनाग्रस्त। मधेपुरा डीएम की गाड़ी अभी भी वही लगी हुई है। आक्रोशित लोगों ने NH-57 को जाम कर दिया। डीएम मधुबनी अरविंद कुमार ने फोन पर 3 मौत और 2-3 घायल को एंबुलेंस से भेजने की बात कही है।
उन्होंने कहा है कि मामला संवेदनशील है। पूरी जानकारी के बाद थोड़ी देर में पुष्टि करके प्रेस रिलीज जारी कर देंगे। करेंगे, ऐसा उन्होंने कहा है। दुर्घटना के बाद डीएम मधुबनी, एसपी मधुबनी, एसडीओ फुलपरास, डीएसपी फुलपरास और अन्य वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। मामले को देख रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मधेपुरा डीएम के गाड़ी से मृतक मां गुड़िया कुमारी (उम्र 35 वर्ष) और बेटी आरती कुमारी दोनों थाना फुलपरास के ही पुबारी टोला की निवासी हैं। जबकि दो घायल अशोक कुमार सिंह और राजेश कुमार सिंह दोनों राजस्थान से हैं। और एनएच पर काम कर रहे थे।


