back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga में Madhepura DM की गाड़ी से Madhubani में जख्मी Rajasthan के कर्मी की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। मधुबनी जिला के फुलपरास में मधेपुरा के डीएम की कार से दुर्घटना में घायल दो मजदूरों में एक मजदूर अशोक सिंह 45 वर्ष की मौत दरभंगा के निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान (Rajasthan employee injured by Madhepura DM’s vehicle dies in Darbhanga) हो गई है।

- Advertisement -

बतादें की इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत पहले ही चुकी है। जबकि इस दुर्घटना में घायल दो मजदूरों का इलाज दरभंगा के दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी क्लिनिक में चल रहा था। इनमें एक मजदूर राजू सिंह का पैर टूट गया था।

- Advertisement -

इसको इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। बतादें की ये दोनों राजस्थान के जयपुर जिला के शाहपुर थानाक्षेत्र के सरकी जवानपुरा गांव के रहने वाले है। ये दोनों बिहार में 10 वर्षो से रहकर NHAI में मजदूरी का काम किया करते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: विधानसभा में गरमाया 'लॉ एंड ऑर्डर' का मुद्दा, सरकार पर चौतरफा हमला, पढ़िए सदन के अंदर और बाहर

बता दें कि मधुबनी जिला के फुलपरास में डीएम की कार से घायल होने के बाद उसे दरभंगा के दिल्ली मोड़ स्थित निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। घायलो में राजस्थान के जयपुर जिला के शाहपुर थानाक्षेत्र के सरकी जवानपुरा गांव के रहने वाले सोहन सिंह के पुत्र राजू सिंह का पैर टूट गया था जबकि प्रह्लाद सिंह के पुत्र की मौत इलाज के दौरान बुधवार को हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मब्बी थाना की पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा है।

इधर अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलते ही बीती शाम मब्बी थाना की पुलिस ने मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराकर साथी मजदूरों राहुल शर्मा और यश शर्मा के हवाले कर दिया है।

राहुल शर्मा और यश शर्मा ने बताया कि हमलोग करीब दस वर्ष से यहाँ NHAI में मजदूरी का काम किया करते है। दोनो साथी ने बताया कि मृतक साथी अशोक सिंह की पत्नी और दो पुत्र है। हमलोग शव को लेकर राजस्थान जा रहे है। वही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...

T20 World Cup में वेस्टइंडीज का तूफान, जिंबाब्वे को 107 रनों से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे सफर के...

दुबई के ‘द मीडोज’ में विवेक ओबेरॉय का सपना महल, पत्नी प्रियंका ने बुना हर कोना

Vivek Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, जब कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी...

क्लीन मैक्स एनवायरो आईपीओ: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का बड़ा अवसर

क्लीन मैक्स एनवायरो आईपीओ: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का बड़ा अवसरक्लीन मैक्स एनवायरो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें