spot_img

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल Darbhanga DMCH के प्लांट से निकल रहा Oxygen मरीजों को देने लायक नही

डीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार बताते हैं, प्लांट तो चल रहा है। लेकिन जेनरेट हो रही ऑक्सीजन फिलहाल मरीजों के उपयोग के लायक नहीं है। प्लांट के मेंटेनेंस के लिए बीएमएसआईसीएल से कई बार अनुरोध किया जा चुका है। मगर...?

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल के बारे में अखबारों से लेकर हर जगह बड़ी बड़ी बातें लिखी गई। दशकों से लिखी जाती रहीं हैं मगर, यहां का सिस्टम है कि उसी ढ़र्रे पर है जहां से लाइफ लाइन की बात (Oxygen coming out from Darbhanga DMCH plant is not suitable for patients) करना बेमानी लगता है।

- Advertisement -

अब ताजा मामला अस्पताल डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में लगे ऑक्सीजन पीएसए प्लांट से जुड़ा है जहां से निकलने वाला यानि प्लांट से निकल रहा ऑक्सीजन गैस मरीजों को देने लायक नहीं है। बताया यही गया है कि ऑक्सीजन गैस गुणवत्तापूर्ण नहीं निकल रहा है। यह खबर अस्पताल प्रशासन को सकते में डाल दिया है। हड़ंकंप मचा है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Good News अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर! DMCH दरभंगा में हेड इंजुरी का हाईटेक इलाज शुरू, ICU-OT तैयार

जानकारी के अनुसार,इमरजेंसी और शिशु रोग विभाग के ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के ठप रहने के चलते वहां ऑक्सीजन सिलेंडरों के माध्यम से मरीजों को आपूर्ति की जा रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर की खरीद के लिए हर माह अस्पताल प्रशासन को लाखों की राशि खर्च करनी पड़ रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News दरभंगा पुलिस एक्शन में | अपराधियों को हथकड़ी, तत्काल सुनवाई! घरों पर इश्तिहार - ट्रेनिंग धुंआधार!

मेंटेनेंस के अभाव में तीनों प्लांट महीनों से ठप पड़े हुए हैं। मेनटेंस के लिए निर्धारित एजेंसियों की ओर से भारी-भरकम राशि की मांग की जा रही है। एजेंसी 75 प्रतिशत राशि अग्रिम मांग रही है।

ऑक्सीजन की प्योरिटी सहित कई अन्य बिंदुओं पर जांच के लिए लगातार छह घंटे तक उन्हें चलाने का निर्देश दिया गया था। हालांकि तीनों प्लांट को रोक-रोककर चलाने के बावजूद वहां से जेनरेट होने वाली ऑक्सीजन की गुणवत्ता निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं रहने से उन्हें निर्धारित अवधि से पूर्व ही बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  गया जाने वालों की बल्ले-बल्ले! पितृपक्ष में रेलवे ने चलाईं 3 शहरों से स्पेशल ट्रेनें, तुरंत देखें शेड्यूल

इस संबंध में डीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि प्लांट तो चल रहा है। लेकिन जेनरेट हो रही ऑक्सीजन फिलहाल मरीजों के उपयोग लायक नहीं है। प्लांट के मेंटेनेंस के लिए बीएमएसआईसीएल से कई बार अनुरोध किया जा चुका है।अस्पताल प्रशासन की ओर से प्लांट की मेंटेनेंस के लिए बीएमएसआईसीएल से कई बार अनुरोध कर चुका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में छात्रों की जान जोखिम में! 400 से ज्यादा अवैध PG-हॉस्टल पर सरकार का बड़ा फैसला, अब होगा एक्शन | ADG केएस अनुपम...

Bihar PG News: दिल्ली में हॉस्टल ढहने की घटना के बाद बिहार सरकार अवैध PG, लॉज और हॉस्टलों के खिलाफ सख्त हो गई है। राज्य में 400 से अधिक बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं, जिन पर#BiharPGNews,#PatnaHostelSafety,#UnregisteredPGs

पटना में ट्रैफिक का नया नियम लागू! डाकबंगला से इस सड़क पर एंट्री बंद, तुरंत देखें अपना नया रूट

Patna Traffic Diversion: पटना में ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा बदलाव किया है। डाकबंगला चौराहा से भट्टाचार्य रोड और एग्जीबिशन रोड पर अब नो-एंट्री रहेगी। जानें कौन से वैकल्पिक रास्ते खुले हैं।#PatnaTraffic,#BiharNews,#TrafficDiversion

पटना में NIA का बड़ा खुलासा: ‘मोस्ट वांटेड’ आतंकी संदिग्ध गिरफ्तार, फ्लैट नंबर 609 -₹20 लाख कैश ने खोली नई परत!

Patna Crime News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पटना के चित्तगुप्त नगर में एक 'मोस्ट वांटेड' आतंकी संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान एक अन्य व्यक्ति के पास से ₹20 ल#PatnaCrimeNews,#NIARaid,#BiharTerrorism

बक्सर के बाद पटना में खौफनाक 8वीं की छात्रा का बड़ा कांड -खुलासा! नाबालिग यौन शोषण मामले में होटल से मिले चौंकाने वाले सबूत

Patna Minor Case: बक्सर की नाबालिग छात्रा के यौन शोषण मामले में जांच पटना तक पहुंची है। पुलिस ने एक होटल पर छापेमारी कर दस्तावेज जब्त किए हैं। 2025 के कथित वीडियो की गुत्थी सुलझा#PatnaMinorCase,#BuxarCrime,#BiharPolice