मई,18,2024
spot_img

स्कूल के वैन ड्राइवर ने रास्ते में दो मासूमों के साथ किया दुष्कर्म, बना लिया वीडियो, लहूलुहान घर लौटी दोनों छात्राएं

मुख्य बातें: ड्राइवर ने रास्ते में किसी सुनसान जगह पर वैन रोकी। दोनों बच्चियों को बाहर निकाला और दुष्कर्म किया। फिर लाकर घर छोड़ दिया। मगर, घर पहुंचते ही बच्चियों की हालत बिगड़ी तो...

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय से बड़ी खबर है जहां स्कूली बस ड्राइवर ने एक साथ करीब पांच साल की दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। इतना ही नहीं, इस दरिंदे ने स्कूल से घर ले जाने के दौरान दोनों बच्चियों को हवस का शिकार बनाते हुए  दुष्कर्म के बाद पूरे वारदात का वीडियो (School van driver raped two innocent children) भी बना लिया।

दर्ज की गई शिकायत में आरोपी ड्राइवर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु गांव के रहने वाले सिकंदर राय के रूप में हुई है। आरोपी लड़कियों को स्कूल से लौटते समय एक सुनसान जगह पर ले गया और उनके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने कथित तौर पर घटना का वीडियो भी बनाया है। हालांकि, आरोपी ने अपराध में अपनी मौजूदगी से इनकार किया है, पुलिस का कहना है कि घटना के विवरण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। फिलहाल आरोपी ड्राइवर का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।

घटना बीरपुर थाना इलाके की है। दोनों बच्ची सहेली हैं और एक ही गांव में कुछ दूरी पर रहती हैं। दोनों ही बच्ची चार से पांच साल की हैं। वो एक निजी विद्यालय में नर्सरी क्लास में पढ़ती हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 3 साल से स्कूल की मैजिक वैन चलाया है।

जानकारी के अनुसार,निजी विद्यालय का स्कूली मैजिक वैन चलाने वाला इस चालक सिकंदर राय ने बीती देर शाम स्कूल से घर पहुंचाने के दौरान दो मासूम बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे चल रहा है। ड्राइवर दोनों बच्ची को स्कूल से घर ले जाने के दौरान सुनसान जगह पर ले गया और बारी-बारी से दोनों के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर ने दोनों ही बच्चियों को उसके घर छोड़ दिया और वापस लौट गया।

स्कूली छात्राओं के माता-पिता ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार, दोनों खून से सने कपड़ों में घर लौटीं। जब जांच की गई, तो उन्होंने घटना का घिनौना विवरण उजागर किया। माता-पिता ने तुरंत ड्राइवर को पकड़ लिया। क्योंकि वह लड़कियों को घर वापस छोड़ने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था।

दोनों बच्चियां प्राइवेट स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ती हैं। दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी हुई। उसके बाद ड्राइवर सिकंदर राय वैन से दोनों बच्चियों को घर छोड़ने के लिए लेकर निकला। सभी बच्चों को घर छोड़ने के बाद वैन में दोनों बच्ची रह गई थीं। ड्राइवर ने रास्ते में किसी सुनसान जगह पर वैन रोकी। दोनों बच्चियों को बाहर निकाला और दुष्कर्म किया।

डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि हम लोग पॉक्सो एक्ट के तहत साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं गिरफ्तार आरोपी सिकंदर राय से पूछताछ जारी है। दुष्कर्म का वीडियो बनाए जाने के मामले में अमित कुमार ने बताया कि यह जांच का विषय है। आरोपी का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें