spot_img

Madhubani के झंझारपुर में DM Arvind Kumar Verma और SP Sushil Kumar के सामने छात्रा अंजली ने कहा, मैं कंप्यूटर फ्रैंडली हूं, हिंदी और अंग्रेजी धाराप्रवाह बोल सकती हूं…

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें:
1. हमें पानी के महत्त्व को समझना ही होगा,साथ ही पानी की बर्बादी को रोकना अपनी आदत बनानी होगा : डीएम

- Advertisement -
  • 2.पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर पाया जा सकता है पूरी तरह नियंत्रण ,इस दिशा में मधुबनी पुलिस लगातार प्रयासरत :एसपी
  • 3.सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की दी गई जानकारी, लाभुकों ने साझा किये अपने अनुभव
  • 4.झंझारपुर प्रखंड के लोहना उत्तरी पंचायत एवं अंधराठाढ़ी प्रखण्ड के ननौर पंचायत में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
  • कुशल युवा कार्यक्रम से न सिर्फ मेरी भाषा ज्ञान में वृद्धि हुई है बल्कि आज मैं कंप्यूटर ज्ञान में भी दक्ष हूं। मैं आज धारा प्रवाह हिंदी एवं अंग्रेजी भी बोल सकती हूं, सबसे बड़ी बात है कि कुशल युवा कार्यक्रम ने मेरे अंदर के सारे झिझक को खत्म कर मुझे आत्म विश्वास से भर दिया है:अंजली कुमारी (छात्रा)

स्कूली बच्चों ने स्वच्छता एवं वोट के महत्व,वोटरलिस्ट में नाम जुड़वाने को लेकर गीत संगीत के माध्यम दी मार्मिक प्रस्तुति

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित कई वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में बुधवार को झंझारपुर प्रखंड के लोहना उत्तरी पंचायत एवं अंधराठाढ़ी प्रखण्ड के ननौर पंचायत में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम (Public dialogue of DM and SP in Jhanjharpur, Madhubani) आयोजित हुआ।

- Advertisement -

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में आमजनों सहित काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई वही कई लाभुकों ने अपना-अपना अनुभव भी साझा किया तथा फीडबैक भी दिया।

जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी की सहभागिता से ही जल-जीवन-हरियाली अभियान सफल होगा। हमें पानी के महत्व को समझना ही होगा, साथ ही पानी की बर्बादी को रोकना अपनी आदत बनानी होगी। सक्षम लोग अनिवार्य रूप से अपने घरों में छत वर्षा जल संचयन, सोख्ता का निर्माण जरूर करवाएं। सभी लोग अधिक से अधिक पौधे लगाए।

उन्होंने जिले के युवाओं से आर्थिक हल , युवाओं का बल निश्चय योजना के तहत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम ,स्वयं सहायता भत्ता योजना का का अधिक से अधिक लाभ उठाने का अपील करते हुए कहा कि जन संवाद कार्यक्रम स्थल पर ही डीआरसीसी द्वारा काउंटर खोलकर बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,कुशल युवा कार्यक्रम,स्वयं सहायता भत्ता योजना के आवेदन प्राप्त करने के साथ-साथ योजना की जानकारी भी दी जा रही है।

कुशल युवा कार्यक्रम की चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा की आज इस कार्यक्रम में कुशल युवा कार्यक्रम की लाभुक अंजली की भाषा कौशल एवं इतने लोगो के बीच धारा प्रवाह बोलते हुए देखकर मुझे काफी खुशी हो रही है।उन्होंने अंजली के लिए लोगो से तालियां बजवाकर उसका हौसला अफजाई किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान एवं कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रम की सफ़लता के लिए सभी का सहयोग अत्यंत जरूरी है। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि आज समय की मांग है कि हर वह व्यक्ति जो सक्षम है,अनिवार्य रूप से वर्षा जल संचयन एवं सोख्ता का निर्माण कर जल संरक्षण कार्यक्रम में अपनी मजबूत भागीदारी निभाये।

उन्होंने कहा कि व्यापक जनसहभागिता से ही जल-जीवन-हरियाली अभियान को सफल बना सकते है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा की अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।जिलाधिकारी ने कहा शराब,दहेज प्रथा,बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने में जनसहभागिता अत्यंत जरूरी है।

जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि 9 दिसम्बर तक वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर जुड़वाएं,क्योंकि इससे आपको मत का अधिकार मिलेगा,साथ ही लोकतंत्र की मजबूती में आप अपना योगदान दे पाएंगे। इसके पूर्व उप विकास आयुक्त, विशाल राज ने जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में आम जनता को विस्तार से बताया। योजनाओं का उद्देश्य, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, योजनाओं का आम जनता के जीवन में सकारात्मक प्रभाव तथा जन-सहभागिता पर बारीकी से प्रकाश डाला।

जनसंवाद कार्यक्रम में डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ झंझारपुर एवं अंधराठाढ़ी प्रखंड में विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। डीएम ने कहा की आमजन तक सरकार की सभी कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाना एवं जनता एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय कायम करना जनसंवाद का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा जनसंवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझाव एवं फीडबैक पर त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास की योजनाओं की जानकारी अत्यंत जरूरी है,उन्होंने उपस्थित लोगो से अपील किया कि प्राप्त जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुचाएं ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियानों के द्वारा सामाजिक स्तर पर भी बहुत परिवर्तन आया है। लड़कियां शिक्षा क्षेत्र में काफी बढ़ी हैं।

शराबबंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर रोक, महिलाओं को आरक्षण इत्यादि ने महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाई है। लिंग भेद में कमी आई है। भ्रूण हत्या पर रोक लगी है। कन्या के जन्म को प्रोत्साहन मिला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं विधवाओं को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है तथा आर्थिक रूप से सबल बनाया है।

डीएम ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना से लोग स्वच्छतायुक्त सुरक्षित आवास होने से सम्मानपूर्वक जीवन बसर कर रहे हैं। प्रखंड में बारहमासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध है। सौर ऊर्जा के उपयोग से गांवों की गलियों को रौशन करने का कार्य किया जा रहा है।।

हर घर नल का जल तथा घर तक पक्की गली-नालियाँ उपलब्ध करायी गई है। स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव के तहत ई-रिक्शा, पैडल रिक्शा एवं डस्टबिन का क्रय गाँव के सभी वार्डों में किया गया है। हर घर से कचड़े का उठाव कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रम में सभी का सहयोग अपेक्षित है। सोख्ता, जंक्शन चैम्बर एवं नाली आउटलेट के माध्यम से जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थी उठा रहे हैं। कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित युवा में कम्प्यूटर, व्यवहार कौशल एवं भाषा कौशल में गुणात्मक वृद्धि आई है। सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाकर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के संचालन में स्त्री शिक्षा के स्तर में संख्यात्मक एवं गुणात्मक वृद्धि लाई है। सतत जीविकोपार्जन योजना तथा जीविका से परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता आई है। लोगों में खुशहाली आयी है।

डीएम ने कहा कि सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र जिले वासियों के लिए हमेशा उपलब्ध है। प्रावधानों के अनुरूप आपको उत्कृष्ट सेवा प्रदान की जाएगी। एसपी सुशील कुमार ने पब्लिक एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय को लेकर किये जा रहे कार्य , डायल 112, महिला हेल्प डेस्क,अपराध नियंत्रण ,साइबर अपराध आदि को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस -पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम कर ही अपराध पर पूर्ण रूप से नियंत्रण किया जा सकता है। इसको लेकर जिला पुलिस लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से सजग है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात व्यवस्था को लेकर भी जिला पुलिस लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि मधुबनी में ट्रैफिक थाना का शुभारंभ किया जा चुका है। कार्यक्रम में उपस्थित सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभुकों ने अपने अपने अनुभवों को साझा किया। अंजली ने धारा प्रवाह बोलते हुए कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम से न सिर्फ मेरी भाषा ज्ञान में वृद्धि हुई है बल्कि आज मैं कंप्यूटर ज्ञान में भी दक्ष हूं।

मैं आज धारा प्रवाह अंग्रेजी एवं हिंदी भी बोल सकती हूँ, सबसे बड़ी बात है कि कुशल युवा कार्यक्रम ने मेरे अंदर के सारे झिझक को खत्म कर मुझे आत्म विश्वास से भर दिया है।जीविका दीदी अमृता देवी ने कहा कि सतत जीविकोपार्जन योजना ने ही मुझे आज आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है।

इस योजना ने मुझे एक नई पहचान दिया है। जीविका के सह्ययोग से मेरा सफर बकरी पालन से शुरू हुआ था,आज मेरा,अपना दुकान है ,बच्चे स्कूल जाते है,सिलाई ,का कार्य भी कर लेती हूँ। अनुज कुमार,मेवा लाल सदाय,फूल झा सहित कई लाभुकों ने न सिर्फ योजना के सम्बंध में जानकारी दी बल्कि अपने अनुभवों को भी साझा किया।

कार्यक्रम में उत्क्रमित उच्च विद्यालय की छात्राओं ने गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वोटरलिस्ट में नाम जुड़वाने,वोट के महत्व,के साथ साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने भी कई सुझाव दिए।सड़कों की मरम्मति, खाद की उपलब्धता,आदि के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त हुए।

कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त विशाल राज,एडीएम आपदा,संतोष कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, झंझारपुर एसडीएम कुमार गौरव ,एसडीपीओ अशोक कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र रमेश कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बीडीओ झंझारपुर अभिलाषा पाठक सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में आमजनों ने भाग लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey