spot_img

Madhubani में Uzbekistani महिला खुजेवा जिलोला को SSB ने दबोचा,फर्जी आधार, Nepali-Indian cash समेत कई सामान बरामद 

मुख्य बातें: लौकहा एसएसबी ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को भारतीय सीमा में प्रवेश के दौरान पकड़ा, किया लौकहा पुलिस के हवाले।फर्जी आधार कार्ड, 1260 रूपए नेपाली करेंसी, 5 डॉलर, भारतीय मुद्रा के 20 रूपए, युएई के 3 सिक्के, 1वीवो मोबाइल, 3 सिम कार्ड तथा 1 सूटकेस बरामद, अब हो रही है पड़ताल, क्या है kathmandu से Delhi तक का कनेक्शन

spot_img
- Advertisement -

खुटौना, मधुबनी देशज टाइम्स। लौकहा जी समवाय के एसएसबी जवानों ने गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 246 के समीप स्थित कस्टम चेकपोस्ट पर उज्बेकिस्तान देश की एक महिला को बिना दस्तावेज अवैध तरीके (SSB caught Uzbekistan woman in Madhubani) से प्रवेश करने पर पकड़ा।

- Advertisement -

जानकारी देते हुए एसएसबी इंस्पेक्टर राजकुमार कुमार ने बताया रोजमर्रा की तरह गुरूवार की सुबह 09: 30 बजे सीमा के चेकपोस्ट पर तैनात जवान दोनों देशों से आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी जमाए हुए थी। साथ ही उनके समानों की भी तलाशी ली जा रही थी।

- Advertisement -

तभी नेपाल से भारत की ओर आ रही एक महिला पर शक हुआ जहां पूछताछ के दौरान महिला घबराने लगी। जिसे कैंप ले जाया गया। वहीं, स्थानीय थाना के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संतोष कुमार मंडल,आईवी एवं अन्य बलकर्मियों की मदद से सघन्न पूछताछ की गई। इस दौरान महिला ने अपनी पहचान उज्बेकिस्तान देश की कुक्चे गांव के गली नं. 35 बी निवासी दवलत किजी के 25 वर्षीया बेटी खुजेवा जिलोला के रूप में बताई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के 270 विदेश दौरे! BJP MP निशिकांत दुबे ने अमेरिकी सांसदों से 'जॉर्ज सोरोस' कनेक्शन पर खोल दिया मोर्चा | पढ़िए -इल्हान उमर और रो खन्ना कनेक्शन

वहीं महिला ने आगे बताते हुए कहा कि वह काठमांडू से दिल्ली अपने दोस्त राकेश के पास जा रही थी जो दिल्ली में गाड़ी चालक है। महिला कि तलाशी के दौरान द्वारकापुरी पते का फर्जी आधार कार्ड, 1260 रूपए नेपाली करेंसी, 5 डॉलर, भारतीय मुद्रा के 20 रूपए, युएई के 3 सिक्के, 1वीवो मोबाइल, 3 सिम कार्ड तथा 1 सूटकेस बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें:  Sonia Gandhi सोनिया गांधी ने पहली बार खोला दिल! इंस्टाग्राम पर बताई 'प्यार, कर्तव्य और नुकसान' की अनसुनी कहानी

वहीं एसएसबी ने महिला के दिये गये बयान एवं पर्याप्त दस्तावेज के नहीं रहने पर अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश करने के अपराध में लौकहा थाने में प्रतिवेदन दिया। थानाध्यक्ष लौकहा ने एसएसबी के दिये गये प्रतिवेदन पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया कर रही है।

यह भी पढ़ें:  अल सुबह दहल उठा भागलपुर Double Murder बड़ी वारदात: दुकान में सो रहे दंपती की गोली मारकर हत्या | भीड़ उग्र - लाश उठाने से रोका

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News बिहार के छात्रों की बल्ले-बल्ले! CM Samart ने दिया बड़ा तोहफा, अब हर प्रखंड में मिलेगा डिग्री कॉलेज

Bihar Education News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में उच्च और स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ा निर्देश दिया है। 211 नए डिग्री कॉलेज और हजारों #BiharEducation,#SamratChoudhary,#NewCollegesBihar

बेतिया में बड़ा हादसा! पुलिस की जिप्सी और कार में सीधी भिड़ंत, 7 लोग बुरी तरह जख्मी

Bettiah Accident: पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक भीषण सड़क हादसे में पुलिस जिप्सी और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक घटना में दारोगा समेत कुल 7 लोग घायल हुए हैं। #BettiahNews,#BiharRoadAccident,#PoliceAccident

पटना में ब्लिंकिट और 9 to 9 पर फूड सेफ्टी का सबसे बड़ा एक्शन! करोड़ों का खराब खाना जब्त, आप भी हो जाएं सावधान

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ब्लिंकिट और 9 to 9 जैसे बड़े प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है। 2 करोड़ से अधिक के खराब खाद्य उत्पादों की बिक्री रोकी गई और लाखों क #BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration

Bihar Police Transfer बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 3 IPS समेत 39 पुलिस अधिकारियों का बंपर ट्रांसफर, जानें कौन कहां पहुंचा | देखें पूरी...

Bihar Police Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। गृह विभाग ने 3 IPS समेत 39 पुलिस अधिकारियों का बंपर ट्रांसफर किया है। पुलिस अधीक्षक से लेकर डीएसपी स्तर के अधिकारियों को #BiharPolice,#IPSTransfer,#BiharNews