back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Madhubani SP Sushil Kumar ने Madhepura DM की car से accident में क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट

NH-57 पर मधेपुरा के DM की कार से दुर्घटना के कई सप्ताह बीतने के बाद मधुबनी के एसपी सुशील कुमार ने बड़ा अपडेट दिया है। गाड़ी के ड्राइवर को चिन्हित कर लिया गया है। तहकीकात जारी हे। पढ़िए समीर कुमार मिश्रा की मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो की यह रिपोर्ट...

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बीते 21 नवंबर 2023 मंगलवार सुबह मधेपुरा के जिलाधिकारी के सरकारी गाड़ी इनोवा क्रिस्टा BR43E-0005 के दुर्घटना के बारे में  मधुबनी के एसपी सुशील कुमार ने मीडियाकर्मियों को अद्यतन जानकारी दी।

- Advertisement -

उन्होंने कहा की मृतका के दियादिन के फर्दबयान के आधार पर उसी दिन दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के अज्ञात चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। इस घटना के संबंध में फुलपरास थाना कांड सं०-545/23, दिनांक-21.11.23, धारा-279/304(ए) /337/338 भा०द०वि० के अन्तर्गत दर्ज किया गया।

- Advertisement -

क्या था मामला?

- Advertisement -

मधेपुरा डीएम की इनोवा क्रीस्टा गाड़ी पटना से अररिया की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी फुलपरास थानान्तर्गत पुरवारी टोल के पास पहुँची तो NH 57 पर व्हाईट पट्टी रंगने का काम कर रहे एनएचएआई के कर्मी के मशीन में उक्त गाड़ी टकरा गई। मधेपुरा डीएम के गाड़ी से मृतक मां गुड़िया कुमारी (उम्र 35 वर्ष) और बेटी आरती कुमारी (उम्र 35 वर्ष) दोनो थाना फुलपरास के ही पुबारी टोला की निवासी थी तथा एनएचएआई कर्मी अशोक सिंह की इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई एवं राजू सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

क्या किया पुलिस और जिला प्रशासन ने

घटना के बाद जिला पुलिस और प्रशासन द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर जख्मियों को अस्पताल पहुँचाया गया। घटना के तुरंत बाद अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास तथा अन्य पदाधिकारीगण घटनास्थल पर पहुँच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटना की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए कांड का अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी को बनाया गया।

मृतकों का पोस्टमार्टम कराते हुए त्वरित रूप से पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त किया गया है। एनएचएआई के कार्यपालक अभियंता, मोटरयान निरीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास के द्वारा संयुक्त रूप से घटनास्थल का जाँच किया गया है तथा जांचोंपरान्त संयुक्त जांच प्रतिवेदन समर्पित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Patna News: बिहार की खाकी अब सलाखों में, IPS एम सुनील नायक की गिरफ्तारी से हड़कंप, पढ़िए. .. दलदल में धंसे एक चमकते सितारे का पतन

प्राथमिक जांच में क्या पाया गया? ड्राइवर को मिला बेल

मोटरयान निरीक्षक एवं FSL की टीम द्वारा दुर्घटना गाड़ी की जाँच की गई है। जाँच के क्रम में उक्त गाड़ी में कोई तकनीकी खराबी नहीं पाई गई। गाड़ी के चालक के रूप में भुट्टू पासवान पिता-सुग्रीव पासवान, सा०-दहीवार, थाना-बक्सर, जिला- बक्सर की पहचान एवं सत्यापन करते हुए उनके विरूद्ध द०प्र०स० की धारा-41 (ए) के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है। साथ ही मृतका/मृतक के परिजनों को मुआवजा देने हेतु प्रस्ताव दिया गया है, जो प्रक्रियाधीन है तथा दो दिनों के अन्दर मुआवजा प्राप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: बिस्फी के जगवन आश्रम में इतिहास की गूंज और वर्तमान का उत्साह एक साथ...गूंजे महर्षि याज्ञवल्क्य के जयकारे, 15वें महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जानिए क्या रहा खास!

गाड़ी के चालक का ड्राइविंग लाईसेंस निरस्त करने के लिए परिवहन विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। हालांकि अभी चालक को पुलिस के द्वारा बेल दे दिया गया है। प्रतिवेदन समर्पित होने के बाद अन्य सभी आवश्यक और विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टोयोटा फॉर्च्यूनर: नए अवतार में आ रही है SUV किंग!

Toyota Fortuner: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कुछ ही वाहन ऐसे हैं जो अपनी श्रेणी...

Sheikhpura Crime News: गुटखा न मिलने पर CISF जवानों का खूनी तांडव, दुकानदार पर चलाई गोली!

Sheikhpura Crime News: अंधेरी रात में दबंगई का नशा जब सिर चढ़ा, तो वर्दी...

इनकम टैक्स ITR Refund धोखाधड़ी: सावधान! फर्जी संदेशों से बचने के तरीके और पूरी जानकारी

ITR Refund: जब आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने के बाद लोग अपने रिफंड का...

आज का राशिफल: धनु राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल जीवन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें