back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थन फुलतोड़ा सड़क पर ये Khagaria के युवक को किस गाड़ी ने मारी ठोकर? सवाल बड़ा है?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। तिलकेश्वर ओपी के स्टेट हाइवे 56 में निर्माणाधीन कुशेश्वरस्थन फुलतोड़ा सड़क में अरथुआ गोलमा गांव के बीच गोरधर टोला के निकट मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में एक युवक (Which vehicle hit this Khagaria youth on the road to Kusheshwarsthan? Is the question big?) खगड़िया जिला अन्तर्गत अलौली थाना के चैरीचौरा पंचायत के भराठ निवासी सहेशवर महतो के पुत्र सोनू कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद सोनू वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। तत्काल वहां मौजूद महिलाओं के चिल्लाने पर गाड़ी रोककर देखा। फिर उसे स्थानीय क्लिनिक पर छोड़ वह निकल गया। यह बात अब हर ग्रामीणों की जुबान पर है।

- Advertisement -

घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती किया गया।  सोनू कुमार बीआर 34 आर 2325 नंबर की बाइक से अपनी ननिहाल सहरसा जिला अन्तर्गत महिषी थाना के भाव गांव जा रहा था। साथ में एक दूसरे बाइक से उसकी भाभी सचिना देवी भी साथ जा रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा कमिश्नर के 'जनता दरबार' में गूंजे गंभीर मुद्दे, 15 आवेदनों पर ऑन-स्पॉट सुनवाई, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

इसी दौरान अरथुआ और गोलमा गांव के बीच गोरधर टोला के निकट सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर पीछे से आ रही भाभी के बाइक के आने के इंतजार में सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में गोलमा गांव की ओर आ रही एक पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे खड़े सोनू को ठोकर मारते हुए निकल गया। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को देखकर मौके पर मौजूद एक महिला के चिल्लाने पर कुछ दूर जाकर पुलिस की गाड़ी रुकी और गाड़ी से तीन पुलिस बल निकल कर घायल युवक को एक ई-रिक्शा से गोलमा के एक ग्रामीण चिकित्सक के क्लिनिक पर पहुंचाया और गाड़ी लेकर भाग गया। ग्रामीण चिकित्सक घायल युवक को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

सूचना पर पहुंचे घायल युवक के परिजन और ननिहाल के लोगों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया है। सदर अस्पताल में चिकित्सक के घायल युवक को पटना रेफर करने पर परिजनों ने उसे खगड़िया के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद अरथुआ और गोलमा गांव के लोगों ने अलग-अलग सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया। लोग पुलिस गाड़ी के चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जब शटर गिराकर भागे... कुशेश्वरस्थान में प्रशासन का बड़ा एक्शन, Illegal Clinic Raid में कई अवैध पैथोलॉजी और नर्सिंग होम पर लटकी तलवार! पढ़िए...Kusheshwarsthan में भूचाल

पुलिस गाड़ी का पहचान नहीं हो पाया है कि गाड़ी किस थाना की थी। करीब एक डेढ़ घंटा बाद तिलकेश्वर ओपी पुलिस जाम स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया। गाड़ी किस थाना की थी। इस संबंध में पूछे जाने पर तिलकेश्वर ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गाड़ी तिलकेश्वर ओपी का नहीं था। गाड़ी के संबंध में पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: क्या भारतीय क्रिकेट के लिए बन रहा है ऐतिहासिक संयोग?

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में एक बार फिर उम्मीदों...

Rohit Shetty फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: पुणे से मुंबई तक ऐसे बिछाया गया था जाल!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग...

Free Fire MAX: 14 फरवरी को पाएं फ्री बंडल्स और स्किन्स!

Free Fire MAX: लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स के शौकीनों के लिए...

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ होगी साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म, निर्माता ने खोला विजन का राज

Ramayana Movie: बड़े पर्दे पर भगवान राम की कहानी को दोबारा जीवंत करने का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें