

केवटी, देशज टाइम्स। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,केवटी – रनवे के स्वास्थ्य कर्मी और आशा ने 10 दिसंबर से प्रखंड में शुरू होने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियों अभियान को सफल बनाने के लिए गुरूवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. निर्मल कुमार लाल (Kewati will fight against polio, people are becoming aware) के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली।
- Advertisement -
सीएचसी से निकली रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मी और आशा ने हम सबने ठाना है ,पोलियों भगाना है। एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा आदि नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया।
- Advertisement -
रैली में बीएचएम दिनेश आनंद,बीसीएम प्रमोद कुमार, यूनीसेफ के बीएमसी गणेश आचार्य, परामर्शी राजनारायण मिश्रा, पल्स पोलियों अभियान केवटी के पर्यवेक्षक लक्ष्मण कुमार शाही, बीएचडब्लयू दिगम्बर यादव ,सकिन्द्र यादव सहित अन्य कई शामिल थे।
- Advertisement -


