

चार माह के मासूम, सात वर्ष के बेटे और पत्नी का कत्ल करने के बाद खुद पैंतीस साल के डेवडीह थाना बांसडीह कोतवाली निवासी मोहन राम के पुत्र श्रवण राम ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एक साथ बगीचें से चार लाशें (Hanged himself after killing 2 sons and wife) मिलने से सनसनी फैल गई। वारदात बांसडीह कोतवाली के देवडीह गांव की है जहां बीती रात पारिवारिक कलह में विभत्स घटना को अंजाम देकर श्रवण बगीचे में फंदे पर झूल गया। उसकी लाश पुलिस ने वहीं से बरामद की है।
मौके पर एसपी एस आनंद, एएसपी डीपी तिवारी व क्षेत्राधिकारी एसएन वैश्य व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच घटना की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया। देवडीह निवासी श्रवण राम की पत्नी शशिकला देवी (35) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
बताया जाता है कि श्रवण राम व शशिकला के बीच आपसी विवाद न्यायालय में मुकदमा चला था। डेढ़ वर्ष पूर्व आपसी सुलहनामा से शशिकला पुनः ससुराल आकर परिवार जनों से अलग पति व बेटो के साथ रह रही थी। इसके बाद भी इन दोनों में विवाद होता रहता था। इसी दौरान बीती रात श्रवण राम धारधार हथियार से पत्नी व दो पुत्र सूर्या राव सात वर्ष व दूसरा मिठू चार माह की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बगीचे में फेंक दिया। वहीं पास के पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
एसपी एस आनंद ने सोमवार सुबह बताया कि ढ़ोढवा थाना नगरा के निवासी अंकित पुत्र कन्हैया राम ने रविवार रात बांसडीह कोतवाली में आकर सूचना दी कि उसके जीजा श्रवण राम उसकी बहन शशिकला के साथ मारपीट कर रहें हैं। इसके बाद तत्काल स्थानीय पुलिस श्रवण राम के घर पहुंची। जहां पर छानबीन करने पर शशिकला (30) पत्नी श्रवण राम व उनके दो बेटे सूर्या राव (7) व दूसरा पुत्र चार माह के मिठ्ठू का घर के सामने बगीचे में शव पड़ा मिला।
धारदार हथियार से सबकी हत्या कर दी गई थी। पास में ही एक पेड़ पर श्रवण राम की भी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। श्रवण राम के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ,जिसमें उसने पारिवारिक कलह को लेकर पत्नी व दोनों पुत्रों की हत्या कर स्वयं आत्महत्या की बात को स्वीकार की है।
एसपी के अनुसार परिवारजनों से बातचीत में पता चला कि पूर्व में इन दोनों का आपसी विवाद का मुकदमा न्यायालय में चला था, लेकिन डेढ़ वर्ष पूर्व आपसी सुलहनामा से शशिकला पुनः ससुराल आकर परिवारजनों से अलग रहने लगी थी। हालांकि उसके बाद भी इन दोनों में विवाद होता रहता था। रविवार को भी आपस में विवाद हुआ था। जिसके उपरान्त यह घटना घटित हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर श्रवण की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला जिसमें उसके द्वारा इस पूरी घटना की जिम्मेदारी ली है। एसपी एस आनंद ने बताया कि शशिकला के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी के काफी खोजबीन के बाद पत्नी व दो बच्चे का शव बगीचे में मिला, किसी धारधार हथियार से हत्या की गई है, बगल के पेड़ पर फंदे पर मृतक श्रवण राम का शव मिला। उसके पॉकेट से मिले सुसाइट नोट में खुद हत्या की बात स्वीकारी है। पोस्मार्टम के लिए शव को भेजा गया है।

