back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

मैं तेरे प्यार में पागल….सनकी आशिक ने कमर से पिस्टल निकाली…धांय…धांय…मार दी कनपटी में गोली…दिनदहाड़ मर्डर

पटना से सोमवार की सुबह जो वारदात सामने आई है वह चौंकाती है जहां सनकी आशिक ने बस इस वजह से एक नाबालिग छात्रा अनामिका की हत्या कर दी, क्योंकि वह उससे एकतरफा लव करता था। घटना मसौढ़ी के मनीचक रोड की है। पढ़िए मैं तेरे प्यार में पागल....आशिक ने कमर से पिस्टल निकाली...धांय...धांय...मार दी कनपटी में गोली...दिनदहाड़ मर्डर की पूरी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना के मसौढ़ी में एकतरफा प्यार में सोमवार सुबह कोचिंग जा रही छात्रा अनामिका कुमारी (17) की युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग के बाद वो मौके से फरार हो गया। वारदात थाने से 500 मीटर दूरी पर है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मसौढ़ी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाने (Crazy lover shot and killed a student) की पुलिस मौके पर पहुंची।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अनामिका और आरोपी दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ते थे। आरोपी लगातार उसे प्रपोज करता था। अनामिका लगातार इनकार कर रही थी। इसी को लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि इलाके की सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि हत्या करने के बाद युवक पटेल नगर की तरफ फरार हो गया। इलाके को सील कर दिया गया है। अब खबर विस्तार से….

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: IPS सुनील नायक की गिरफ्तारी पर सस्पेंस, आंध्र पुलिस पटना में क्यों हुई फेल?

जानकारी के अनुसार, सनकी युवक ने सुबह कोचिंग जा रही छात्रा को निशाने पर लिया। रोज की तरह कोचिंग के लिए जा रही छात्रा जैसे ही वो मानिकचंद मोड़ के पास पहुंची, आरोपी युवक उसके पास पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने अपनी कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि गोली अनामिका की कनपटी में लगी। वह वहीं गिरकर छटपटाने लगी। घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाना प्रभारी संजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में पुलिस ने अनामिका को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान से Gold Price में बड़ा उछाल: निवेशक रहें सावधान

Gold Price: वैश्विक बाजारों में एक बार फिर भूचाल आ गया है, जहां अमेरिकी...

मासिक राशिफल मार्च: ग्रहों के गोचर से खुलेगी इन राशियों की किस्मत

Monthly Horoscope March: ब्रह्मांड की गहराइयों से आती ज्योतिषीय गणनाएं हमें आने वाले समय...

Nothing Phone 4a: नई Glyph Bar डिजाइन के साथ 5 मार्च को लॉन्च

Nothing Phone 4a: आगामी Nothing Phone 4a सीरीज 5 मार्च को लॉन्च होने के...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने दिखाया जलवा, ‘बॉर्डर 2’ अब भी बेमिसाल!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्मों का मेला लगा हुआ है। 12...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें