spot_img

Mohan Yadav New CM Of Madhya Pradesh | मध्य प्रदेश में शिव का ’राज’ खत्म, हो गई मामा की विदाई, मोहन यादव ने थामा मध्य प्रदेश की कमान, बनें नए सीएम

मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। मध्य प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे, जिनके नामों की भी घोषणा की गई है। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री होंगे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को विधानसभा का स्पीकर बनाने का फैसला लिया गया है।

spot_img
- Advertisement -

मध्य प्रदेश में शिव का ’राज’ खत्म हो गया है। हो गई है अब मामा की विदाई। अब मोहन यादव ने थाम लिया है मध्य प्रदेश की कमान। बनें हैं नए सीएम। जी हां, सस्पेंश खत्म हो चुका है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान हो गया है। मोहन यादव मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। मोहन यादव उज्जैन (Mohan Yadav becomes the new CM of Madhya Pradesh) दक्षिण से विधायक हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,मध्य प्रदेश के नए सीएम का ऐलान कर दिया गया है। OBC समाज से आने वाले मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए सीएम बने हैं।आज विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है।

- Advertisement -

आज दोपहर 4 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक हुई।  मिली जानकारी के अनुसार बैठक में सर्वसम्मति से मोहन यादव के नेतृत्व को स्वीकार किया है। भाजपा ने अपने इस निर्णय से सभी को चौंका दिया है। क्योंकि सीएम के रेस में मोहन यादव का नाम दूर-दूर तक नहीं था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ का इफ़ेक्ट, 1000 KM लंबे बादलों के समूह का Bihar में प्रवेश, 4 दिन तूफान-बारिश-ओलावृष्टि की IMD ALERT

भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में साेमवार को हुई पार्टी के विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला होंगे। वहीं, नरेन्द्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

मध्य प्रदेश सीएम के लिए शिवराज सिंह चौहान का नाम सबसे आगे चल रहा था। पिछले कई वर्षों से वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। लेकिन ऐसी जानकारी मिली है कि विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने ही सीएम के लिए मोहन यादव का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद सर्वसम्मति ये प्रस्ताव पास हो गया।

मोहन यादव का अबतक का सफर:मप्र के मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं। उम्र: 58 वर्ष। शैक्षणिक योग्यता: बीएससी, एलएलबी, एमए (राजनीतिक विज्ञान), एमबीए, पीएचडी। राजनीतिक जीवन: 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव, 1984 में अध्यक्ष, 2013 में विधायक बने। 2018 में दूसरी बार चुनाव जीतकर उच्च शिक्षा मंत्री बने।

जानकारी के अनुसार,छात्र जीवन में मोहन यादव विद्यार्थी परिषद् से जुड़े हुए थे। वर्ष 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से एमएलए बने थे। इसके बाद वर्ष 2018 में वे एक बार फिर विधायक बनने में कामयाब रहे। तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकार में वर्ष 2020 में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वे इस बार लगातार तीसरी बार इसी सीट से चुनाव जीते हैं और पार्टी ने उन्हें सीएम बनाकर बड़ा सरप्राइज गिफ्ट दे दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...