back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Muzaffarpur में 38 लाख लूट का खुलासा: फाइनेंस कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड, 30 लाख कैश के साथ दो गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर देशज टाइम्स। अहियापुर थानाक्षेत्र के शहबाजपुर स्थित Bharat Financial Inclusion Ltd. नामक फाइनेंस कम्पनी से बदमाशों ने 38 लाख रुपया लूट लिया था जिसका उद्भेदन पुलिस ने (Loot of Rs 38 lakh revealed in Muzaffarpur, two arrested) किया है।

- Advertisement -

इस लूटकांड का मास्टरमाइंड कंपनी में काम करने वाले 3 कर्मचारी थे। दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि तीसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना 7 दिसंबर की है जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस अधीक्षक और अहियापुर थाने की पुलिस ने घटना की सभी बिन्दुओं की जांच की।

- Advertisement -

फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर रूपक ओझा के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया। मामले की जांच के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में थानाध्यक्ष अहियापुर एवं जिला आसूचना इकाई (DIU) मुजफ्फरपुर को शामिल किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Green Hydrogen Policy: सूर्य, पानी की बूंदों से बिहार में आएगी हरित क्रांति, ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी बनेगा ध्वजवाहक, पढ़िए... कैसे मिलेगा उद्योग-रोजगार को बंपर उछाल!

गठित जांच टीम ने मानवीय, तकनीकी एवं सी०सी०टी०वी० फुटेज के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त दो फाइनेंस कर्मी को दबोचा। गिरफ्तार फाइनेंस कर्मी की पहचान ब्रांच क्रेडिट मैनेजर किशन गुप्ता के रूप में हुई है। जो रामनगर के जुड़ापकड़ी का रहने वाले उमाशंकर प्रसाद के पुत्र हैं।

वही दूसरे कर्मचारी इरफान अली कंपनी में यूनिट मैनेजर है। जो चनपटिया थाना क्षेत्र के शकील अहमद के बेटे हैं। दोनों कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात है। दोनों कर्मी बेतिया के रहने वाले हैं। इनके पास से बाईक और लूट की गई राशि में से कुल-30,23,270/-रूपये (तीस लाख तेईस हजार दो सौ सत्तर) रुपये बरामद किया गया।

Bharat Financial Inclusion Ltd. में कार्यरत फाइनेंस कर्मियों ने ही अपने एक साथी के साथ मिलकर फाईनेंस कम्पनी में लूट कांड की साजिश रची थी। तीसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लूटकांड के उद्भेदन व गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को मुजफ्फरपुर एसएसपी 25,000/-रूपये की राशि देकर पुरस्कृत करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान से Gold Price में बड़ा उछाल: निवेशक रहें सावधान

Gold Price: वैश्विक बाजारों में एक बार फिर भूचाल आ गया है, जहां अमेरिकी...

मासिक राशिफल मार्च: ग्रहों के गोचर से खुलेगी इन राशियों की किस्मत

Monthly Horoscope March: ब्रह्मांड की गहराइयों से आती ज्योतिषीय गणनाएं हमें आने वाले समय...

Nothing Phone 4a: नई Glyph Bar डिजाइन के साथ 5 मार्च को लॉन्च

Nothing Phone 4a: आगामी Nothing Phone 4a सीरीज 5 मार्च को लॉन्च होने के...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने दिखाया जलवा, ‘बॉर्डर 2’ अब भी बेमिसाल!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्मों का मेला लगा हुआ है। 12...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें