spot_img

DBG युवक की हत्या, दरभंगा हैवान, रोड़ेबाजी, दुकान जलाया, आरोपी पूर्व पार्षद के घर तोड़फोड़

spot_img
- Advertisement -

DBG युवक की हत्या, दरभंगा हैवान, रोड़ेबाजी, दुकान जलाया, आरोपी पूर्व पार्षद के घर तोड़फोड़ दरभंगा, देशज टाइम्स। स्थानीय सेनापत मोहल्ले के मो. नसीम के पुत्र मो. तनवीर की हत्या पर दरभंगा बुधवार को हैवान बन गया। पुलिस पर रोड़ेबाजी हुई। लोग आरोपी को भीड़ के हवाले करने की मांग पर अड़े रहे। लोगों ने जमकर बवाल काटा। प्रदर्शन, नारेबाजी व पुलिस से उलझती जनता को संभालनें में पुलिस के पसीने इस भीषण गर्मी में सूख गए हैं। सदर एसडीओ राकेश गुप्ता, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार सहित आधा दर्जन थाने की पुलिस व दंगा नियंत्रण दस्ता व सीआइटी दस्ता मौके पर तैनात हैं।  मामला, नगर थाने क्षेत्र के सेनापत मोहल्ले का है।

- Advertisement -

यहां युवक की हत्या से लोग उग्र हैं। लोगों ने आरोपी की दुकान को आग के हवाले करते हुए पुलिस को खदेड़ दिया। आरोपी के घर पर हमला, तोड़फोड़ करते लोग काफी उग्र हो गए जिन्हें संभलना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया। लोगों ने आरोपी के घर को घेरकर पुलिस पर ही रोड़बाजी करते रहे। बात तब बिगड़ गई जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खेल रही थी 12 साल की बच्ची, कमरे में ले जाकर हैवानियत: दुष्कर्मी गिरफ्तार, अब मिलेगी इंसाफ की उम्मीद!

लोगों का उग्र मांग यह था कि उसे भीड़ के हवाले किया जाए। पब्लिक सजा देगी। जानकारी के अनुसार,  मोहल्ले के मो. नसीम के पुत्र मो. तनवीर पर पूर्व वार्ड पार्षद मो. जुबैर उर्फ भोला व उसके पुत्रों ने रॉड से हमला कर सिर फाड़ दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का बड़ा फैसला: अब हर काम होगा तुरंत! राशन कार्ड से लेकर जमीन के पर्चे तक, जानिए आपको क्या मिलेगा

गंभीर स्थिति में तनवीर को डीएमसीएच फिर वहां से निजी अस्पताल फिर पटना और फिर दिल्ली के लिए जाने के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन व मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए।

मस्जिद परिसर स्थित आरोपित की दुकान पर अचानक लोगों ने हमला कर दिया। संयोग था, आरोपी व उसके परिजन भीड़ देखकर पहले ही फरार हो चुके थे। भीड़ ने पूरे दुकान को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद आरोपित के घर पर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस मामले को शांत करने में जुटी है।DBG युवक की हत्या, दरभंगा हैवान, रोड़ेबाजी, दुकान जलाया, आरोपी पूर्व पार्षद के घर तोड़फोड़

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ा ऐलान … बिहार में ‘लाइट्स, कैमरा, एक्शन’ ऑन! अब बिहार में शूटिंग करेंगे सुनील शेट्टी, क्या राज्य बनेगा नया फिल्म हब?

Bihar Film Industry: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने घोषणा की है कि उनकी अगली फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से बिहार में शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद उन्होंने यह#BiharFilmIndustry,#SunielShetty,#SamratChoudhary

वो 7 शहीद… जरा याद करो पुनपुन की कहानी ‘ शहादत ‘ ! जब पटना सचिवालय पर तिरंगा फहराने की कोशिश में अंग्रेजी हुकूमत...

Bihar Punpun News: किसी भी क्षेत्र की असली पहचान सिर्फ उसकी सड़कों या इमारतों से नहीं बनती, बल्कि उसके गौरवशाली इतिहास और लोगों के बलिदान से भी जुड़ी होती है। बिहार के पटना जिले क#BiharPunpunNews,#PunpunMartyrs,#AugustRevolution1942

पटना में CNG का धमाका: 6 साल में 19 गुना बढ़ी खपत, अब हर दिन 1.40 लाख किलो! | पढ़िए – बढ़ता सीएनजी स्टेशनों...

Patna CNG: पटना में पिछले छह सालों में सीएनजी की दैनिक मांग में 19 गुना की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, जो अब प्रतिदिन 1.40 लाख किलोग्राम तक पहुंच गई है। गेल इंडिया द्वारा स्टेश#PatnaCNG,#BiharNews,#CNGConsumption

विराट रामायण मंदिर में भक्तों का इंतजार खत्म! सावन में अब कर सकेंगे इस खास 33 फीट ऊंचे मुख्य सहस्त्रलिंग के दर्शन

East Champaran News: पूर्वी चंपारण के विराट रामायण मंदिर में भक्तों को बड़ी राहत मिली है। निर्माणधीन मुख्य सहस्त्रलिंग की बजाय अब लघु सहस्त्रलिंग के दर्शन और पूजा-अर्चना की जा सकेगी#EastChamparanNews,#ViratRamayanMandir,#Sahastraling