spot_img

Mahadev App का प्रमोटर रवि उप्पल Dubai में गिरफ्तार, अब ED भारत लाने की कोशिश में

 दुबई पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर इंटरपोल की ओर से जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर रवि उप्पल को हिरासत में लिया है। ईडी रवि उप्पल को भारत प्रत्यर्पित कराने का प्रयास कर रही है। ईडी के अधिकारी दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं। पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के दो मुख्य मालिकों में से एक रवि उप्पल (Mahadev app promoter Ravi Uppal) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर इंटरपोल की ओर से जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर दुबई में स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अब उप्पल को जल्द ही भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। ईडी रवि उप्पल को भारत प्रत्यर्पित कराने के लिए यूएई के (Mahadev app promoter Ravi Uppal arrested in Dubai) अधिकारियों के संपर्क में है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,सितंबर में ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप को लेकर बड़ी कार्रवाई की थी। इस मामले में जांच एजेंसी ने मुंबई, कोलकाता, भोपाल सहित करीब 39 ठिकानों पर छापेमारी कर 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। छत्तीसगढ़ निवासी रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर हैं। चंद्राकर भी ईडी के रडार पर है। अब पढ़िए खबर विस्तार से

- Advertisement -

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित रवि उप्पल Mahadev app promoter Ravi Uppal) को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, उप्पल को पिछले हफ्ते हिरासत में लिया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: मोकामा MLA अनंत सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, बोले- 'हमें तो कुछ पता ही नहीं!'

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी उसे भारत लाने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं। प्रवर्तन निदेशालय कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले में उप्पल के खिलाफ जांच कर रहा है। निदेशालय के अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस और मुंबई पुलिस भी जांच कर रही हैं।

संघीय जांच एजेंसी ने अक्टूबर में छत्तीसगढ़ के रायपुर में ‘धन शोधन निवारण अधिनियम’ (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत के समक्ष उप्पल (Mahadev app promoter Ravi Uppal) और इंटरनेट-आधारित मंच के एक अन्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के खिलाफ धन शोधन मामले में आरोप पत्र दायर किया था। बाद में प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर इंटरपोल ने एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

एजेंसी ने आरोप पत्र में अदालत को बताया था कि उप्पल ने प्रशांत महासागर में एक द्वीप देश वानुआतु का पासपोर्ट लिया है तथा उसने भारतीय नागरिकता नहीं छोड़ी है। इसमें आरोप लगाया गया था कि उप्पल एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक “चंद्रभूषण वर्मा” और कुछ अन्य लोगों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के नौकरशाहों और नेताओं को रिश्वत के पैसे पहुंचाने की देखरेख कर रहा था।

प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक, इस मामले में अपराध से हुई अनुमानित आय लगभग 6,000 करोड़ रुपये है। एजेंसी ने नवंबर में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले दावा किया था कि फोरेंसिक विश्लेषण और असीम दास नाम के व्यक्ति की ओर से दिए गए बयान से ‘चौंकाने वाले’ खुलासे हुए हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है और यह जांच का विषय है।

यह भी पढ़ें:  Khesari Lal Yadav News: मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में तांडव, बेकाबू भीड़ की हूटिंग, तोड़फोड़, लाठीचार्ज, कई ज़ख्मी

अधिकारियों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की जांच से पता चला है कि महादेव ऐप संयुक्त अरब अमीरात के एक केंद्रीय प्रधान कार्यालय से चलाया जाता है। कंपनी के प्रवर्तक छत्तीसगढ़ के भिलाई से हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sarkari Naukri: UPSSSC मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी, 2285 पदों पर होगा चयन

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के...

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...