back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

गुरुवार (14th December) की रात जरूर निहारिएगा आकाश…होगी इस साल की सबसे बड़ी खगोलीय आतिशबाजी, जब आसमान में फूटेंगे पटाखे

Bhopal की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू DeshajTimes से इस प्राकृतिक आतिशबाजी के बारे में बताया कि यह वर्ष का सबसे शानदार उल्का वाली बारिश होगी। इसमें प्रति घंटे लगभग 120 से 150 तक उल्काओं (टूटते तारों) के नजारे हमें बेहद रोमांचित करेंगे। पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कल गुरुवार है। ऐसे में गुरुवार की रात जरूर निहारिएगा आकाश…। देखकर चौंक जाएंगें आप क्योंकि गुरुवार रात होगी इस साल की सबसे बड़ी खगोलीय आतिशबाजी। जी हां, आसमान में फूटेंगे पटाखे। शाम 7 बजे के पहले ही दूज के पतले हंसियाकार चंद्रमा के अस्त होने के बाद अंधेरे पूर्वी आकाश में जेमिनीड उल्का (biggest astronomical fireworks year 2023 sky thursday night) बौछार के दिखने की शुरुआत होगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गुरुवार (14 दिसंबर) की रात्रि बेहद खास होने वाली है। Bhopal की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इस दौरान साल 2023 की सबसे बड़ी खगोलीय आतिशबाजी देखने को मिलेगी। यह वर्ष की सबसे शानदार उल्का वर्षा होगी। इसमें प्रति घंटे लगभग 120 से 150 तक उल्काओं (टूटते तारों) को देखने की संभावना रहेगी।

- Advertisement -

इस खगोलीय घटना (जेमिनिड्स मेटियोर शावर) में एक घंटे में 120 से अधिक उल्कावृष्टि देखी जा सकेंगी। यह घटना गुरुवार रात से लेकर भोर से पूर्व तक भारत समेत उत्तरी गोलार्द्ध पर स्थित सभी देशों में देखी जा सकेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Taxi Service: बिहार में शुरू होगी 'भारत टैक्सी', गुजरात मॉडल से बदलेगा परिवहन का चेहरा

यह उल्काएं 35 किलोमीटर प्रति सेकंड के वेग से नीचे आते दिखेंगी। इसे देखने के लिए शहर की रोशनी या स्ट्रीट लाइट से काफी दूर के क्षेत्र में जाकर किसी छत या साफ मैदान पर लॉन कुर्सी या दरी पर लेट कर अथवा बैठकर पूर्वी आसमान से देखने की शुरुआत करें।

Bhopal की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि अंधेरे मे लगभग 30 मिनट के बाद आपकी आंखें अनुकूल हो जाएंगी। आपको कुछ अंतराल पर उल्काएं दिखाई देने लगेंगी। यह बौछार रातभर चलेगी, इसलिए धैर्य रखें। इसे देखने के लिए अलग से कोई यंत्र की आवश्यक नहीं होती है।

यह खगोलीय घटना गुरुवार की रात से शुरू हो जाएगी। यह पृथ्वी के उत्तरी गोला‌र्द्ध की सर्वाधिक आकर्षक खगोलीय घटना है, जिसका खगोल प्रेमियों व विज्ञानियों को इंतजार रहता है। जेमिनिड्स उल्कावृष्टि 3200-फेथान नामक धूमकेतु के मलबे के कारण होती है।
जेमिनीड उल्का बौछार का नाम जेमिनी तारामंडल से लिया गया है, क्योंकि उल्का बौछार की मिथुन तारामंडल के सामने से ही होती दिखती है।

Bhopal की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि फेथान 524 दिन में सूर्य का एक चक्कर लगाता है। यह सूर्य व बुध के बीच से होकर गुजरता है। पृथ्वी के करीब से गुजरते समय यह ढेर सारे धूल-कण व उल्काओं को धरती के मार्ग पर छोड़ जाता है। जब पृथ्वी उल्काओं के बीच होकर गुजरती है तो यही उल्काएं धरती के वातावरण से टकराने के कारण जल उठती हैं और आतिशबाजी जैसा दृश्य देखने को मिलता है। 14 दिसंबर को यह उल्कावृष्टि चरम पर रहेगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: सुबह में जैकेट, दोपहर में टीशर्ट, शाम को स्वेटर, रात में कंबल... समझ नहीं आ रहा... मौसम कंफ्यूज है... जानिए अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज!

Bhopal की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि जेमिनीड उल्कापात उल्कापिंड 3200 फैथान के कारण होता है। जब पृथ्वी इसके की ओर से छोड़े गए धूल से होकर गुजरती है तो धूल एवं चट्टान हमारे वायुमंडल के ऊपरी भाग के सम्पर्क में आकर जल जाती है जो हमें उल्का बौछार के रूप में दिखाई देती है। तो हो जाइए आकाशीय आतिशबाजी को देर रात तक देखने के लिए तैयार।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों को लगाई लताड़: टीम इंडिया को छोड़ना होगा अहंकार!

Sunil Gavaskar: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन और साउथ अफ्रीका...

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान से Gold Price में बड़ा उछाल: निवेशक रहें सावधान

Gold Price: वैश्विक बाजारों में एक बार फिर भूचाल आ गया है, जहां अमेरिकी...

मासिक राशिफल मार्च: ग्रहों के गोचर से खुलेगी इन राशियों की किस्मत

Monthly Horoscope March: ब्रह्मांड की गहराइयों से आती ज्योतिषीय गणनाएं हमें आने वाले समय...

Nothing Phone 4a: नई Glyph Bar डिजाइन के साथ 5 मार्च को लॉन्च

Nothing Phone 4a: आगामी Nothing Phone 4a सीरीज 5 मार्च को लॉन्च होने के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें