

बिहार की शिक्षा और पुलिस विभाग की कार्यशैली में लगातार बदलाव आ रहे हैं। शिक्षा विभाग की तरह ही पुलिस विभाग में भी बड़े बदलाव लगातार हो रहे हैं। ताजा मामला, फोन को लेकर है जहां अब ड्यूटी के दौरान जवान मोबाइल नहीं रख पाएंगें ना ही मोबाइल से बातचीत ही कर सकेंगे। इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय (Policemen banned from using phones while on duty) ने आदेश जारी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान गाड़ी चालक व पुलिस पदाधिकारियों के पास ही मोबाईल रहेगा। अन्य किसी पुलिसकर्मी के पास मोबाइल मिलता है तो संबंधित पुलिसकर्मी पर कानूनी कार्रवाई होगी। इसके लिए सभी थानों को आदेश दिया गया है।
इसमें बताया गया है कि हाल के दिनों में कुछ पुलिसकर्मियों की ओर से ड्यूटी के दौरान हथियार की सुरक्षा नहीं कर मोबाईल पर ध्यान अधिक दिया जाता है। कुछ पुलिसकर्मियों की ओर से वर्दी में वीडियो आदि बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित किया जाता रहा है।
इसमें आम जनता के बीच पुलिस की छवि भी धूमिल होती है। पुलिस मुख्यालय से दिए गये आदेश के आलोक में पुलिस अधीक्षक बगहा की ओर से जिले के सभी थानाध्यक्षों को उस आदेश का पालन कराने का आदेश दिया गया है।



