

समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे टॉप 10 में शामिल जिले के तीन कुख्यात अपराधियों पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने इनाम (Bihar Police Headquarters put reward on 3 notorious people of Madhubani) की घोषणा कर दी।
इस बात की जानकारी मधुबनी के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने देशज टाइम्स को दी है। इसमें एसपी श्री कुमार ने बताया है कि राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी मोहनपुर गांव निवासी सहदेव यादव के पुत्र किशुन यादव पर 1,00000 लाख रूपये,किशुन यादव हत्या,आर्म्स एक्ट सहित 4 कांडों का आरोपी है।
खजौली थाना क्षेत्र के कसमा मरार गांव के भागवत सिंह के पुत्र राजेश सिंह उर्फ छोटू सिंह, लूट,डकैती व आर्म्स एक्ट का आरोपी है इस पर 50,000 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
वहीं फुलपरास थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव के स्वर्गीय रामदेव यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव पर हत्या ,आर्म्स एक्ट,रंगदारी सहित 11 मामले दर्ज हैं जो फरार है। इस पर 50,000 हजार का इनाम घोषित किया गया है । इस सभी अपराधियों की सूचना देने वाले पुलिस कर्मी और नागरिक की पहचान गुप्त रखी जाएगी।



