back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Daroga Shot | दरोगा को मारी गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने दरोगा को गोली मार दी है। बताया जाता है कि चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी जहां अपराधियों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं दरोगा को भी गोली मार दी। हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोच लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, टावर में चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी जहां अपराधियों को पुलिस ने खदेड़ा तो फायरिंग होने लगी। इस हमले में एक दरोगा को गोली लग गयी।  घटना बेऊर क्षेत्र का है, जहां टेलीकॉम टावर से बैट्री चोरी कर रहे अपराधियों ने एक दारोगा को गोली मार दी।

- Advertisement -

इस घटना में बेऊर में तैनात दारोगा फूलन राम जख्मी हो गए। अपराधियों की चलाई गोली दारोगा फूलन राम के बाएं बांह में लगी। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज किया, अभी दारोगा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अब खबर पढ़िए विस्तार से…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna NEET Student Death: 11 दिन, 42 लोगों से पूछताछ… CBI के हाथ खाली, क्या खुलेगा स्पर्म का राज?

जानकारी के अनुसार, सात की संख्या में आए अपराधियों ने बेऊर मोड के पास एक टेलीकॉम टावर से बैट्री की चोरी कर रहे थे। इसी दौरान रात्रि गश्ती कर रही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अपराधियों पर नजर गयी तो उन्हें दबोचने के लिए बढ़े। पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगे और इसी क्रम में पुलिस पर फायरिंग उन्होंने कर दी फायरिंग में एक गोली दारोगा फूलन राम को लग गयी जिससे वो जख्मी हो गए.

बेउर थाना क्षेत्र के बेउर मोर में बीती रात करीब दो बजे अपराधियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें दारोगा फूलन राम जख्मी हो गए। बताया जा रहा है की सात की संख्या में अपराधी देर रात एक टेलिकॉम टावर की बैटरी चुरा रहे थे। भनक लगते हीं किसी ने थाने को कॉल कर दिया।

आनन फानन में पुलिस मौके पर पर पहुची और चोरों को सरेंडर करने को कहा। लेकिन चोरों ने पुलिस पर ही अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसी क्रम में दारोगा फूलन राम के हाथ में गोली लग गयी, जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज केलिए ले जाया गया। एसडीपीओ विक्रम सिहाग के अनुसार 3 चोरों को पकड़ लिया गया है। अपराधियों के पास से एक बन्दूक और कुछ गोलियां बरामद की गयी हैं।

पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। वहीँ अंधेरे का फायदा उठाकर बाकी 4 बदमाश भाग निकले, जिन्हें पकड़ने केलिए पुलिस लगातार छापे मार रही है। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने 2 गोली फायर किया था। इसमे दारोगा ज़ख़्मी हो गए।

यह भी पढ़ें:  Supaul Fire: सुपौल में मां और 4 साल की बेटी जिंदा जलकर राख..., पढ़िए आग के तांडव में एक परिवार की चीत्कार

एएसपी फुलवारी विक्रम सिंह ने बताया, बीती देर रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी।  बेऊर थाना क्षेत्र के कृष्ण बिहार कॉलोनी में एक टेलीकॉम टॉवर के पास से कुछ अपराधियों को पुलिस टीम ने भागते देखा। गश्त कर रही टीम ने पीछा किया। इसी दौरान भाग रहे एक अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलीबारी में बेऊर थाने में तैनात दरोगा फूलन राम को गोली लगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

निरहुआ ने शादी को लेकर किया हैरान कर देने वाला खुलासा, कहा- ‘मुझे कभी प्यार नहीं हुआ!’

Nirahua News: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार और बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'...

यूजीसी फेक यूनिवर्सिटीज: देश में 32 ‘फर्जी विश्वविद्यालय’ घोषित, छात्रों के भविष्य पर मंडराया संकट!

UGC Fake Universities: देश में शिक्षा और डिग्री को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने...

भारत टैक्सी: ड्राइवरों का अपना, यात्रियों के लिए किफायती सफर

Bharat Taxi: सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में भारत टैक्सी के ड्राइवरों...

भारत का एफएमसीजी सेक्टर: ग्रामीण बाजारों से शहरी मांग तक, दिख रही है शानदार वापसी

FMCG Sector: भारत का फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) सेक्टर, जो कुछ समय से चुनौतियों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें