back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

Bihar Weather | पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवाओं में बह गई ठंड…लोगों को सर्दी दे रही चकमा

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिनों में तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं। सुबह में कोहरा रहेगा। ठंड का नए वर्ष में एहसास होगा।

spot_img
Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवा का प्रवाह बनने का असर पटना समेत प्रदेश के मौसम पर पड़ा है। ऐसे में, नए साल में बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। वहीं, अगले पांच दिनों में तापमान में विशेष बदलाव (There will be cold in Bihar from next year) नहीं होगा।

जानकारी के अनुसार,बिहार का मौसम लोगों को छका रहा है। लोग स्वेटर और ऊनी वस्त्र निकालकर बैठे हैं मगर मौसम है कि लगातार करवट ले रहा है। अब देखिए ना, दिसंबर खत्म होने को हैं, लेकिन कनकनी वाली ठंड से लोगों का सामना नहीं हो सका है। अब यह जानिए कि मौसम विभाग इसकी वजह क्या बता रहा है। पढ़िए पूरी खबर

मौसम विभाग ने इसकी वजह भी बतायी है कि बिहार में कड़ाके की ठंड आखिर पड़ क्यों नहीं रही हैञ अगहन में लोग ना कांपे ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसा इस वजह से हो सकता है कि जैसा आइएमडी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी बताते हैं, बिहार में सर्दी अभी पूरे परवान पर नहीं रहेगी। वहीं पूर्वानुमान के अनुसार सूबे का तापमान बढ़ ही रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में 17 हजार शिक्षकों का होगा ट्रांसफर, नई मॉनिटरिंग सिस्टम - यूथ क्लब और बच्चों का फीडबैक –दशहरा छुट्टी के बाद

बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवाओं का प्रभाव बने होने के कारण प्रदेश में ठंड का प्रभाव कम है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं।

सुबह के समय कोहरे का प्रभाव रहेगा। हालांकि, धूप निकलने के बाद ठंड का प्रभाव कम रहेगा। ठंड का नए वर्ष में एहसास होगा। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें:  बिहार में 17 हजार शिक्षकों का होगा ट्रांसफर, नई मॉनिटरिंग सिस्टम - यूथ क्लब और बच्चों का फीडबैक –दशहरा छुट्टी के बाद

जानकारी के अनुसार,अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से लोगों पर ठंड का प्रभाव कम हुआ। दिन में लोग स्वेटर व कोट से दूर दिखे। पटना के न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री वृद्धि के साथ 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान में पांच डिग्री वृद्धि होने से 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मंत्री के बेटे से मांगी 10 लाख रंगदारी, फोन पर बोला अपराधी – "क्रिमिनल हूं, 10 लाख चाहिए

गया में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिनों में तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं। सुबह में कोहरा रहेगा। ठंड का नए वर्ष में एहसास होगा।

पिछले 24 घंटों में पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज हुई। इससे पहले महीने के पहले सप्ताह में राजधानी समेत प्रदेश का तापमान सामान्य से अधिक रहा था। एक और दो दिसंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री था।

जरूर पढ़ें

बिहार में मंत्री के बेटे से मांगी 10 लाख रंगदारी, फोन पर बोला अपराधी – “क्रिमिनल हूं, 10 लाख चाहिए

बिहार में मंत्री के बेटे से 10 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर मौत...

बालू ठेकेदार बना अपराधी, हावड़ा में गोलीकांड में खत्म हुआ खेल, बिहार के मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी की हावड़ा में हत्या

बिहार का कुख्यात अपराधी सुरेश यादव हावड़ा में गोली से ढेर, दुर्गा पूजा पर...

Bihar Election में बैलेट से डालेंगे वोट…कौन?

बिहार चुनाव 2025: 85+ उम्र और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे वोटिंग सुविधा! Election...

आज 1 अक्टूबर से बदल गए 8 बड़े नियम –LPG सिलेंडर महंगे, रेलवे टिकट से लेकर UPI तक, अब लागू हुए नए नियम –...

1 अक्टूबर से बदल गए 8 बड़े नियम – जानिए आपके जेब और लाइफ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें