back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Bihar Weather | New Year का जश्न मनाइए बारिश के संग…टिप-टिप बरसेगा बादल, गजरेंगे आकाश, धुंध की लिहाफ में लिपटा रहेगा नए साल की शुरूआत

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिम बांग्लादेश एवं उसके आसपास बना चक्रवातीय परिसंचरण अब पूर्वी बांग्लादेश और उसके आसपास समुद्र तल से औसत 3।1 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मगर, नए साल की शुरूआत बारिश से होगी यह तो तय है...तो फिर एक गीत हो जाए...आइए सुनते हैं....

spot_img
- Advertisement - Advertisement

फिर चलो इस खुशी में एक गाना हो जाए…तुमको बारिश पसंद है, मुझको बारिश में तुम…आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times.Com

- Advertisement -

…आपका चहेता DeshajTimes.Com…इस नए साल 20 जुलाई 2024 को हो जाएगा पूरे 6 साल का। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 6 साल…दीजिए जी भरके प्यार…पढ़िए जाग जाइए, खबरों का गरम भांप DeshajTimes.Com

- Advertisement -

बिहार नए साल 2024 के स्वागत को तैयार है। इस स्वागत में आसमान से फुहारें भी गवाह बनेंगे। जश्न और पिकनिक मनाते लोगों को बारिश की टिपटिप बूंदें ठंड में लहकाएंगीं तो रजाई में सुलाएगी भी। कारण, इस बीच मौसम विभाग ने बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं बल्कि नए साल की शुरुआत (It will rain for two days on New Year) कड़ाके की ठंड से होने की संभावना है।

- Advertisement -

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में दो जनवरी से बारिश हो सकती है। तीन दिन तक मौसम बिगड़ने की आशंका है। ऐसे में एक जनवरी का दिन भी काफी ठंडा और कुहासाें के बीच लिपटा रहने की संभावना है। पढ़िए पूरी खबर

मौसम विभाग के जारी निर्देश के अनुसार दो जनवरी से राज्य के अधिकतर जिलों में पूर्वी हवा के चलते ठंड में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। 2 से 4 जनवरी तक राज्य के अधिसंख्य जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर 2023 से उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने की संभावना है। साथ ही इसके निचले वायुमंडल में पूर्वी हवाओं के संपर्क के प्रभाव से बिहार में भी 2 जनवरी से 4 जनवरी 2024 तक के दौरान मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। इसके परिणाम स्वरूप इन तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। साथ ही इसके निचले वायुमंडल में पूर्वी हवाओं के संपर्क के प्रभाव के कारण 2 से 4 जनवरी के बीच तीन दिन बारिश की संभावना है। इस अवधि में दिन के तापमान में कमी आने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Craft Villages: बिहार की कला का बजेगा डंका, चार नए शिल्पग्राम बदलेंगे तस्वीर

इसके प्रभाव से कुछ दिनों तक कोहरा भी छाया रह सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, अगले दो-चार दिनों में उत्तर बिहार, पूर्वी और मध्य बिहार में तापमान में कोई खास गिरावट की संभावना नहीं है। ऐसे में कड़ाके की ठंड के आसार अभी दूर हैं।

यह भी पढ़ें:  Vaibhav Suryavanshi News: बिहार के सपूत वैभव सूर्यवंशी को CM नीतीश ने 50 लाख से नवाजा, अंडर-19 विश्व कप में प्रदर्शन का मिला इनाम

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिम बांग्लादेश एवं उसके आसपास बना चक्रवातीय परिसंचरण अब पूर्वी बांग्लादेश और उसके आसपास समुद्र तल से औसत 3।1 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से मंगलवार राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Police Reforms: बिहार पुलिस को हाईटेक बनाने की तैयारी, स्कूल, 'पुलिस दीदी' और AI का ऐलान

वहीं, मौसम विभाग ने किसानों को बारिश को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है. आईएमडी ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी कटी हुई और खुली रखी हुई खरीफ फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था करें ताकि फसलों को पानी या नमी से बचाया जा सके।

हालांकि अभी दिसंबर में मौसम में कोई खास परिवर्तन होने का पूर्वानुमान नहीं है। 31 दिसंबर तक तापमान में एक-दो डिग्री की कमी-वृद्धि के साथ हल्की ठंड महसूस होगी। सुबह के समय राज्य के एक-दो जिलों में हल्का कुहासा रह सकता है। पिछले चार दिनों से राज्य के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दिख रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

यश की ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, धमाकेदार ‘स्टार कास्ट’ ने बढ़ाई हलचल!

Toxic Movie News: Toxic Movie: यश की 'टॉक्सिक' में संजीदा शेख की एंट्री से मचा...

Rajasthan Politics: राजस्थान में बीजेपी नेता ने मुस्लिम महिलाओं से छीने कंबल, VIDEO वायरल होते ही गरमाई सियासत

Rajasthan Politics: इंसानियत की चादर पर सियासी दाग, एक ऐसा वाकया जिसने मानवता को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें