spot_img

Darbhanga के छतवन चौक से लोडेड देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, डायगर के साथ किशोर समेत दो युवक गिरफ्तार

केवटी थानाध्यक्ष रानी कुमारी का एक्शन, जैसे मिली जानकारी, दो लड़का छतवन कुंवर चौक स्थित गाछी के पास खड़ा है। इसके पास हथियार भी है। फिर केवटी पुलिस ने क्या किया...,कहां के थे अपराधी, क्या था मकसद, पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

केवटी देशज टाइम्स। केवटी थाने की पुलिस ने क्षेत्र के छतवन चौक स्थित गाछी से एक अवैध लोडेड देसी पिस्टल व एक जिंदा कारसूत और एक लोहे का डायगर के साथ एक किशोर सहित दो युवक को गिरफ्तार (Criminal arrested with weapon at Chhatvan Chowk, Darbhanga) कर लिया। पढ़िए पूरी खबर क्या बताया थानाध्यक्ष रानी कुमारी (Kewti SHO Rani Kumari)ने…

- Advertisement -

इस दौरान पुलिस ने किशोर के पास से एक अवैध लोडेड देसी पिस्टल जिसमें एक कारसूत व दूसरे युवक के पास से एक जिंदा कारसूत और एक लोहे का डायगर बरामद की है। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पिलखवाड़ा गांव निवासी मो. मेहबूब का पुत्र मो. आमिर के रुप में की गई है।

- Advertisement -

वहीं, किशोर भी इसी गांव के रहने वाला बताया गया है। थानाध्यक्ष रानी कुमारी (Kewti SHO Rani Kumari)ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दो लड़का छतवन कुंवर चौक स्थित गाछी के पास खड़ा है। जिसके पास कोई हथियार भी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Kisan News: दरभंगा के किसानों के लिए खुशखबरी! जाले में मिली उन्नत खेती की जानकारी, अब बढ़ेगी आय

मिली सूचना के आधार पर वहां पहुंच कर सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया और दोनों की तालाशी ली गई। तालाशी के क्रम में नाबालिग बालक के पास से एक अवैध लोडेड देसी पिस्टल व दूसरे युवक के बाएं पॉकेट से एक जिंदा कारसूत और एक लोहे का डायगर बरामद की गई।

पूछताछ व सीएचसी, केवटी रनवे में दोनों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि दोनों के विरूद्ध पूर्व का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Garbage News: दरभंगा में कचरे का पहाड़, जाले- घोघराहाचट्टी मार्ग पर तीखी दुर्गंध, बढ़ी लोगों की मुश्किलें, बीमारियों का खतरा!

दरभंगा के जाले-घोघराहाचट्टी मार्ग पर कचरे के ढेर से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ा है। प्रशासन से तत्काल#DarbhangaNews,#GarbageProblem,#JaleRoad

Bihta IAF News: दर्दनाक! बिहार के लाल तिरंगे में लिपटे लौटे घर, बिहटा में उमड़ा जनसैलाब

असम विमान हादसे में शहीद हुए बिहार के अग्निवीर दानिश आलम और फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार का पार्थिव शरीर बिहटा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा। हजारों लोगों ने नम आंखों#BihtaNews,#BiharMartyrs,#IndianAirForce

Ayodhya Hindu Rashtra News: अयोध्या में गूंजी ‘हिंदू राष्ट्र’ की हुंकार: क्या भारत बनेगा सनातन का वैश्विक केंद्र?

अयोध्या के एस.एस.वी. इंटर कॉलेज में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न हुई। जगद्गुरु शंकराचार्य के शिष्य प्रेमचंद्र झा ने सनातन धर्म की रक्षा और भारत को हिंदू राष्ट्#AyodhyaNews,#HinduRashtra,#Shankaracharya

Bihar Kharif Mahabhiyan News: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! किसानों के लिए शुरू हुआ महाभियान, बदल जाएगी खेती की तस्वीर?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 की शुरुआत की, किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इस अभियान से किसानों को खरीफ फसलों की तकन#PatnaKharifMahabhiyan,#BiharAgriculture,#FarmersAwareness