

ये है राजधानी पटना…यहां 10वीं की छात्रा के कपड़े फाड़े। अर्द्धनग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे भी जी ना भरा तो दांतों से भी जगह-जगह काटा। इससे भी जी ना भरा तो छात्रा को अपने घर ले जाकर अपने माता-पिता के सामने भी पीटा। बाद में किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची। फिर क्या (Girl student stripped, chased on the road and beaten) हुआ पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, पीड़िता लोदीपुर बाजार से कॉपी लेने के लिए घर से निकली थी, तभी उसके स्कूल में साथ पढ़ने वाली दो लड़कियों ने उसको जबरन पकड़ लिया। दोनों लड़कियों ने उसके कपड़ों को फाड़ा और सड़क पर जमकर मारपीट की।
उसको जबरदस्ती अपने घर ले गई, जहां पर उसने अपने माता-पिता के सामने भी उसकी पिटाई की। दोनों सहेलियों ने छात्रा को कई जगहों पर दांत से काटा। इसके बाद किसी तरह छात्रा उनकी चंगुल से छूटकर घर पहुंची। अब खबरें विस्तार से
मनेर थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि लिखित आवदेन मिला है। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानिए पूरा मामला आखिर क्या हुआ।
छात्रा लोदीपुर बाजार से प्रैक्टिकल कॉपी लेने निकली थी। तभी उसकी दो सहेलियों ने उसे घेर लिया। पीटना शुरू कर दिया। अपने घर ले जाने लगीं। उसने मना किया तो उसके कपड़े उतार दिए। जींस खोल दी। घर में ले जाकर अपने परिवार के सामने भी मारपीट की। घर पहुंचकर उसने परिजनों को पूरी घटना बताई।
इसके बाद पीड़ित छात्रा मनेर थाने पहुंची। छात्रा के माता-पिता ने लिखित शिकायत की। छात्रा की मां ने बताया कि मेरी बेटी लोदीपुर बाजार प्रैक्टिकल की कॉपी लाने जा रही थी। इस दौरान उसकी दो सहेली उसका हाथ खींचकर घर में ले जा रही थी। मेरी बेटी ने विरोध किया तो बीच सड़क पर उसके साथ मारपीट करने लगी। मेरी बेटी के कपड़े भी खोलने लगी।
बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां 10वीं क्लास में पढ़ती हैं। सहेलियों के घर से भागकर छात्रा ने परिवार को पूरी कहानी बताई। छात्रा की मां ने सहेलियों के खिलाफ मनेर थाने में लिखित आवेदन दिया है। इस दौरान दोनों सहेलियों ने छात्रा को कई जगह दांत से काटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद किसी तरह छात्रा उन दोनों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची।
पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि मेरी बेटी लोदीपुर बाजार प्रैक्टिकल की कॉपी लाने जा रही थी। इसी दौरान उसकी दो सहेली उसको हाथ से खींचकर घर के अंदर ले जा रही थीं। मेरी बेटी ने इसका विरोध किया तो बीच सड़क पर ही पटककर उसके साथ दोनों मारपीट करने लगी। मेरी बेटी के कपड़े भी खोलने लगी। उसकी जींस भी खोल दी।
किसी तरह मेरी बेटी घर भागकर आई। इस संबंध में मनेर थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया की इस लिखित आवदेन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




