spot_img

New Year पर Bihar Police की QRT और Covid JN.1 Cases… कहीं यह रंग में डाल ना दे भंग

चीन में Covid JN.1 Cases ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि शमशान में मुर्दों के लिए जगह नहीं बचा है। फ्रिज में लाशों को रखा जा रहा है। लगातार वहां मौतों का सिलसिला जारी है। वहां के बदतर हालात से पूरा विश्व चिंतित है। वहीं, भारत में नव वर्ष का जश्न सामने आ रहा है। ऐसे में, बिहार में पुलिसिंग की जहां विशेष व्यवस्था है वहीं, Covid JN.1 Cases के नए साल के चलते बढ़ने की आशंका है। कहीं यह नव वर्ष के रंग में डाल ना दे भंग...पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

spot_img
- Advertisement -

बिहार पुलिस मुख्यालय ने नववर्ष जश्न को लेकर 31 दिसंबर की रात से एक जनवरी तक  सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जवानों को तैनात किया जाएगा। पदाधिकारियों की टीम अलग-अलग क्षेत्रों (On New Year, Bihar Police’s QRT and Covid IN.1 should not be breached) में गश्त करेंगी।

- Advertisement -

मकसद यही है कि जाम छलकाने वालों से लेकर हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। खैर यह तो हुई पुलिसिया सुरक्षा, मगर, जो खबर कोरोना की आ रही है उसके मुताबिक,लाखों जिंदगियां बर्बाद करने वाला कोरोना एक बार फिर तेजी से अपने पैर पसार रहा है।

- Advertisement -

ख़बर है कि देश में कोरोना संक्रमण Covid JN.1 Cases के केस अगले चार सप्ताह में और अधिक बढ़ सकतें हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले महीनें तक कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन्साकॉग  की रिपोर्ट के मुताबिक  कोरोना वायरस का नया वेरीएंट जेएन.1 अब तक सात राज्यों में मिलने की बात बताई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Monsoon News: गर्मी से बेहाल बिहार! अब जल्द मिलेगी राहत, जानें आपके जिले में कब होगी झमाझम बारिश, आ गया ‘ मानसून ’

अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोग नए साल पर पुलिस के निशाने पर रहेंगे। शराब माफिया के खिलाफ स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा। पुलिस 31 दिसंबर की देर रात तक वाहनों की जांच करेगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस तैनात रहेगी।

तेज रफ्तार और स्टंट करने वाले बाइकर्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा थाना पुलिस भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगी। पूर्व में जिन थाना क्षेत्रों में हुड़दंग की सूचना मिली थी, वहां सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) के जवान अलग-अलग इलाके में गश्त करेंगे।

एसडीपीओ और थानेदार भी अपने क्षेत्र में नजर रखेंगे। एक जनवरी की सुबह से देर शाम तक पार्क, सार्वजनिक स्थलों के आसपास पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। इस मामले में पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

वहीं, पिछले पांच हफ्तों और 2020 से 2022 तक कोरोना वायरस के विकास का अध्ययन करने के बाद उन्होंने पाया कि जनवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। पिछले साल ओमीक्रॉन वेरीएंट के कारण दिसंबर से जनवरी तक प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ी थी, लेकिन फरवरी से यह ग्राफ गिरना शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें:  Patna Road Accident News: बख्तियारपुर में भीषण हादसा, बाबाधाम से लौट रहे श्रद्धालुओं पर टूटा दुखों का पहाड़, दो की मौत

वर्तमान में फैल रहा उपप्रकार JN.1 है, जिसका R मान या संक्रमण की दर अधिक है। ऐसे में आशंका है कि क्रिसमस और नए साल के चलते जनवरी के पहले हफ्ते में देखी गई बढ़ोतरी अगले तीन हफ्ते तक जारी रह सकती है।

इसके बाद ही कोरोना से ट्रेंड रिवर्सल की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन अधिकारियों का यह भी कहना है कि यह अनुमान लगाना असंभव है कि नए कोरोनो वायरस उपप्रकार कितने समय तक आबादी में स्थिर रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Climate News: जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौती: UNICEF और CIMP ने मिलकर बिहार के लिए बनाई खास रणनीति

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि देश में JN.1 उपप्रकार के मामलों की कुल संख्या 69 हो गई है। गोवा में कुल रोगियों की संख्या 34, कर्नाटक में आठ, केरल में छह, महाराष्ट्र में नौ, राजस्थान में पांच, तमिल में चार हैं। नाडु में दो और तेलंगाना में दो। क्रिसमस और नए साल का जश्न खत्म होने के बाद रोजाना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt