back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Madhubani DM आवास के पास तेज रफ्तार का फिर से कहर | ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा जख्मी, विरोध में घंटों Madhubani-Darbhanga मुख्य पथ किया आक्रोशितों ने जाम

मुख्य बातें: मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर जारी है। ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। वहीं, दूसरा जख्मी है। डीएम आवास के निकट हादसा हुआ है।पूर्व में भी डीएम आवास के निकट सड़क हादसे में एक स्टोनों की मौत हो चुकी है। पढ़िए समीर कुमार मिश्रा की यह रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मधुबनी टाउन थाना क्षेत्र के डीएम आवास के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते मंगलवार रात्रि 9 और 10 बजे के आस पास एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में दो बाइक सवार युवक आ गए। इसके बाद एक युवक ट्रक की ठोकर (Youth crushed to death by truck in Madhubani, another injured) से बाइक पर से दूर जा गिरा।

- Advertisement -

वहीं दूसरा बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया जिसे नाजुक हालत में स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया । लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

मृतक किशोर युवक की पहचान एसपी आवास के निकट के निवासी निजाम के 17 वर्षीय पुत्र मो.समीर के रूप में हुई है। समीर की मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बुधवार 12 बजे के आसपास पुलिस प्रशासन की एक नही सुनते हुए  शव को रखकर मधुबनी- दरभंगा मुख्य पथ को घंटों जाम कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी लीडरशिप पर मणिशंकर अय्यर का तीखा वार: क्या INDIA ब्लॉक को चाहिए नया सेनापति?

वहीं, प्रशासन के विरुद्ध जमकारी नारेबाजी करने लगे। इस दौरान जाम से आम लोगों को आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम करने वाले लोग नगर थाना पुलिस के विरुद्ध गुस्से में थे।

उनकी मानें तो ट्रक से दुर्घटना की जानकारी पुलिस को हुई कुछ दूर तक पुलिस ने ट्रक के पीछे भी गई लेकिन ट्रक को नही पकड़ सकी। वहीं जाम को खत्म कराने आए सदर एसडीएम अश्विनी कुमार, सदर डीएसपी राजीव कुमार व नगर निगम के मेयर अरुण राय के समझाने बुझाने के बाद लोगों ने मुआवजे के आश्वासन के बाद जाम खत्म किया।

जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष डीएम अरविंद कुमार वर्मा से मिलकर डीएम आवास से निकले स्टोनो सुजीत बॉस की एक तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से मौत हो गयी थी, लेकिन रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं हुआ है। शायद प्रशासन को और भी कई मौतों का इंतजार है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

यश की ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, धमाकेदार ‘स्टार कास्ट’ ने बढ़ाई हलचल!

Toxic Movie News: Toxic Movie: यश की 'टॉक्सिक' में संजीदा शेख की एंट्री से मचा...

Rajasthan Politics: राजस्थान में बीजेपी नेता ने मुस्लिम महिलाओं से छीने कंबल, VIDEO वायरल होते ही गरमाई सियासत

Rajasthan Politics: इंसानियत की चादर पर सियासी दाग, एक ऐसा वाकया जिसने मानवता को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें