back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Bihar Weather | Bihar में घने कोहरे और ठंड का Yellow Alert, सर्दी के सितम में गुजरेंगे अगले 4 दिन, लुढ़केगा और 4 डिग्री पारा, Darbhanga Airport पर 4 फ्लाइटें पहुंची देर से 

दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर में घने कोहरे का लिपटेगा चादर, मौसम बिगाड़ेगा मिजाज, रजाई से निकलना होगा दुश्वार, सड़कों पर चलना होगा मुश्किल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के लोगों को अब ठंड सताएगी। राहत की उम्मीद पाले लोगों को ठंड सताने वाला है। अगले दो-तीन दिनों तक राज्य का न्यूनतम तापमान (Yellow alert of dense fog and cold in Bihar) और ज्यादा गिरने की संभावना बनी हुई है।

- Advertisement -

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन तक ठंड और बढ़ेगी और सुबह में कुहासा छाएगा। इसके साथ ही राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर दक्षिण और उत्तर मध्य भागों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।  तापमान में गिरावट आने की वजह से कोल्‍ड डे से लेकर सी‍व‍ियर कोल्‍ड डे की हालात बने रहने की प्रबल संभावना है।

- Advertisement -

मौसम विभाग का 31 जिलों में येलो अलर्ट

घने स्तर के कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें राजधानी पटना, मुंगेर, खगड़िया, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर,  शिवहर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, लखीसराय, नवादा, जहानाबाद, बक्सर, नालंदा, शेखपुरा, मधुबनी, मोतिहारी, सीतामढ़ी, गया, समस्तीपुर, दरभंगा, जमुई, बांका सहित अन्य जिले शामिल हैं। वहीं, आज सुबह से ही राज्य के दक्षिण, उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भागों में घना कोहरा, जबकि शेष भाग में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Investment: अडानी का बिहार में मेगा प्लान, 30 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, भागलपुर से बदलेगा राज्य की तकदीर!

अनुमान यही है कि कोहरा इतना ज्यादा होगा कि उसकी विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. हरजीत सिंह कहते हैं कि कुछ इलाकों में कम दबाव बना हुआ है, इस वजह से मौसम में कोहरे के बढ़ने की यह निरंतरता देखी जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार

आने वाले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।पटना समेत बिहार के 21 शहरों में पछुआ के कारण मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं। इससे ठंड में वृद्धि होगी।

वहीं, बहुत घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें आठ जनवरी को पटना का अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम 13.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में दो से ढाई डिग्री गिरावट का अनुमान है। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 19.0 एवं न्यूनतम 13.0 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। भागलपुर का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और 13 डिग्री रहेगा। इसमें दो-तीन दिनों में और गिरावट आएगी।

दरभंगा एयरपोर्ट पर चार फ्लाइट पहुंची देर से 

यह भी पढ़ें:  Bihar Women Employment Scheme: हर वार्ड में बनेगी जीविका समिति, महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया मंत्र

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शुक्रवार देर रात हुई हल्की बारिश से ठंड और बढ़ गई है। कोहरे का असर फ्लाइट्स पर भी दिख रहा है, इसकी वजह से इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। घने कोहरे का विपरीत प्रभाव विमानों एवं ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सुबह 10:10 बजे पटना पहुंचने वाली इंडिगो की फ्लाइट लगातार तीसरे दिन सोमवार को रद्द की गई। सुबह 11 बजे से पहले पटना एयरपोर्ट से टेक आफ व लैंडिंग नहीं हो रही।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी लीडरशिप पर मणिशंकर अय्यर का तीखा वार: क्या INDIA ब्लॉक को चाहिए नया सेनापति?

सुबह 11:45 बजे पहली फ्लाइट विस्तारा की दिल्ली-पटना लैंड हुई। सबसे पहले इस विमान ने दोपहर 12:41 बजे दिल्ली के लिए टेक ऑफ किया। एक दर्जन विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। विमानन कंपनी ने हैदराबाद-पटना (6ई6719), देवघर-पटना (6ई7944) और रांची-पटना (6ई925) के आने के बारे में एयरपोर्ट प्रबंधन को जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। दरभंगा एयरपोर्ट पर चार फ्लाइट देर से पहुंची।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

यश की ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, धमाकेदार ‘स्टार कास्ट’ ने बढ़ाई हलचल!

Toxic Movie News: Toxic Movie: यश की 'टॉक्सिक' में संजीदा शेख की एंट्री से मचा...

Rajasthan Politics: राजस्थान में बीजेपी नेता ने मुस्लिम महिलाओं से छीने कंबल, VIDEO वायरल होते ही गरमाई सियासत

Rajasthan Politics: इंसानियत की चादर पर सियासी दाग, एक ऐसा वाकया जिसने मानवता को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें