back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Tejashwi Yadav | चुनावी कांव-कांव । सीट शेयरिंग को लेकर मीडिया के सवाल पर भड़के तेजस्वी, कहा-यह हम आपको (पत्रकारों) क्यों बताएं

spot_img
- Advertisement - Advertisement

इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा उलझा हुआ है। आईएनडीआईए में सीट शेयरिंग में हो रही देरी से उनके घटक दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है। इसको लेकर जदयू भी गठबंधन पर सीट शेयरिंग में देरी का (Tejashwi Yadav angry at media regarding seat sharing) आरोप लगा रही है।

- Advertisement -

Tejashwi Yadav | सीट शेयरिंग इंटरनल मामला

वहीं, जब मीडिया ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पूछा कि सीट बंटवारा कब हो रहा है इसपर तेजस्वी यादव भड़क गए। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीट शेयरिंग इंटरनल मामला है जब जरुरत होगी हो जाएगी। इसपर हम पत्रकारों से बात क्यों करें।

- Advertisement -

Tejashwi Yadav | जब जरूरत होगी तो पत्रकारों को बता दिया जाएगा

उन्होंने कहा कि, इन सब बातों चिंता मत करिए। सब समय पर हो जाएगा। यह सब इंटरनल बात होती है, यह जब जरूरत होगी तो पत्रकारों को बता दिया जाएगा। तेजस्वी यादव से पत्रकारों ने यह सवाल किया कि विपक्षी गठबंधन के कई दल ऐसा कह रहे और महागठबंधन के नेता भी यह बयान दे रहे हैं कि सीट बंटवारा में देरी हो रही है। इसके बाद इन सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस चीज़ पर आप (पत्रकार ) बात करेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Mukul Roy Death: पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय का 71 साल की उम्र में निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

Tejashwi Yadav | हम पत्रकारों से बातचीत क्यों करें ?

सीट बंटवारे का मामला इंटरनल है। इसको लेकर हम पत्रकारों से बातचीत क्यों करें ? सीट का तो जाहिर सी बात है कि बंटवारा होगा ही। उधर, कांग्रेस का कहना है कि वह सीटों के बंटवारे के लिए किसी तरह की हड़बड़ी में नहीं है। हालांकि, नीतीश कुमार के मंत्री विजय चौधरी कह चुके हैं कि अगर जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा नहीं हुआ तो इंडी गठबंधन को नुकसान होगा।

Tejashwi Yadav | जो वादा किया था उसे पूरा कर रहे हैं

शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने जो वादा किया था उसे पूरा कर रहे हैं। इससे पहले हम लोगों ने 1 लाख से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा, उसके बाद अब आने वाले कल यानी शनिवार को फिर महागठबंधन की सरकार अपना वादा पूरा करने में लगी है। यहां नियोजित शिक्षकों को भी राजकर्मी का दर्जा दे दिया गया है । इससे बेहतर क्या हो सकता है? बिहार पहला राज्य है जो इतनी नौकरी दे रहा है। अब ये चीज़ किसी को दिखे या नहीं दिखें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

हमें कोई हड़बड़ी नहीं है

सीट बंटवारे पर किसी उलझन को नकारते हुए कांग्रेस के अखिलेश सिंह ने कहा कि इस संदर्भ में अब तक प्रगति संतोषजनक है। किशनगंज कांग्रेस की सिटिंग है। उस पर कोई विवाद नहीं है। वहां कांग्रेस ही लड़ेगी। समझौते में देरी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हमें कोई हड़बड़ी नहीं है। भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन में भी तो अभी सीट शेयरिंग नहीं हुआ है! आईएनडीआईए के घटक दल खरमास बाद सीटों पर समझौता कर लेंगे।

Tejashwi Yadav | मोहन यादव का बिहार में स्वागत है

वहीं, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी ने कहा कि लोग तो आते रहते हैं, यहां किसी को आने की मनाही नहीं है, वो आ रहे है यह अच्छी बात है। उनके आने या जाने से बिहार में क्या फर्क पड़ने वाला है उनका अपना कार्यक्रम है वो आए बिहार में, यहां तो हर किसी का स्वागत होता है।

यह भी पढ़ें:  West Bengal News: बंगाल में चुनावी शंखनाद, West Bengal Assembly Election से पहले केंद्र का बड़ा एक्शन, 480 कंपनियां होंगी तैनात

सीएम ने तो कह ही दिया है, चिंता मत कीजिये

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईएनडीआईए में सीट शेयरिंग को लेकर कहा है कि सब समय पर हो जाएगा। आप चिंता मत कीजिए। मुख्यमंत्री ने राजधानी पटना में ई-वाहन एक्सपो के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से यह बात कही। मुख्यमंत्री से पत्रकारों ने यह पूछा था कि आईएनडीआईए में कब तक सीटों का बंटवारा हो जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nothing Phone 4a: Smartphone Launch से पहले नए Glyph Bar डिज़ाइन की झलक, जानें क्या होगा खास!

Smartphone Launch: Nothing ने 5 मार्च को अपनी Phone 4a Series लॉन्च करने की...

तू या मैं ओटीटी रिलीज: जानें कब और कहां देखें आदर्श गौरव और शनाया कपूर की यह फिल्म

Tu Yaa Main OTT Release: सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अक्सर फैंस अपनी पसंदीदा...

भारतीय रेलवे में Loco Pilot Salary और शानदार सुविधाओं का पूरा विश्लेषण

Loco Pilot Salary: लाखों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने वाले लोको पायलट की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें