

सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आगामी 16 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। फिलहाल पटना जिला प्रशासन ने यह आदेश 16 जनवरी (School closed due to cold…) तक के लिए दिया है।
Big Relief For Children | नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद रहेंगे
इसमें नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। वहीं नौवीं के उपर की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 3.30 बजे के बीच होगी।
Big Relief For Children | राजधानी पटना समेत पूरा बिहार शीतलहर की चपेट में
पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने 8वीं तक के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी किया है। राजधानी पटना समेत पूरा बिहार शीतलहर की चपेट में है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। बढ़ते ठंड के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन का समय बदला था जो नाकाफी साबित हो रहा था।
16 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध
स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में पटना जिला प्रशासन ने आगामी 16 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
Big Relief For Children | वर्ग 9 से ऊपर की कक्षाओं के लिए अलग है आदेश
जिला प्रशासन ने वर्ग 9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पहले के आदेश के अनुरूप सुबह 09.00 से दोपहर 03.30 बजे के बीच सावधानी के साथ संचालित करने का आदेश दिया है। मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा को लेकर संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन जारी रहेगा। यह आदेश 13 से 16 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।
प्रशासन से अभिभावकों की अपील
दरभंगा के लिए कब आएगा आदेश अब अभिभावकों की नजर इस बात पर टिकी है। कारण, सूदूर प्रखंडों में लगातार बच्चों और शिक्षकों की तबीयत ठंड से खराब हो रही है। छात्राएं स्कूलों में बेहोश हो रही हैं। शिक्षक उल्टियां कर रहे हैं। अस्पताल में इलाज कराने की मजबूरी आन पड़ी है। ऐसे में, अभिभावकों ने दरभंगा प्रशासन से भी स्कूल बंद रखने की अपील की है।



