spot_img

चुनावी कांव-कांव | Bihar Politics | फ्लैक्स में Nitish ji का फोटों दें कि ना?

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

चुनावी कांव-कांव राजनीतिक डेस्क, देशज टाइम्स ब्यूरो। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में होगा सत्ता परिवर्तन, NDA में शामिल होंगे नीतीश?, RJD विधायक का बयान, संयोजक नहीं, सीधे प्रधानमंत्री बनेंगे नीतीश और RJD का JDU के खिलाफ मोर्चा खोलना! तेजस्वी और नीतीश में तुलना करना क्या कहलाता है। तड़का पूर्व सीएम मांझी ने लगा (Signs of change in Bihar politics) दिया है।

- Advertisement -

Bihar Politics | क्या सचमुच या सिर्फ संकेत भर हैं ये बदलाव

इंडी गठबंधन में टूट होगी ही बिहार में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। क्या सचमुच बिहार की राजनीति में बदलाव के संकेत हैं। क्या सचमुच लोस चुनाव से पहले बिहार का राजनीतिक मिजाज बदलेगा। क्या सचमुच राजद और जदयू में टकराव की नौबत है। यह सिर्फ कयास हैं।

- Advertisement -

Bihar Politics | भला टूट की बात क्यों, कहां से और किसलिए…?

हालात, खुलकर अभी ऐसे दिखाई नहीं देते जहां राजद जदयू में टूट हो, नीतीश कुमार पाला बदलें। मगर, राजनीति में सबकुछ जायज है सो, खबरें जो आ रही हैं, चुनावी कांव कांव में हम वही, जहां मांझी हमलावर हैं। शक्ति सिंह की बातें हैं तो वहीं RJD महुआ विधायक मुकेश रौशन का नीतीश प्रेम है। ऐसे में, भला टूट की बात क्यों, कहां से और किसलिए…?

- Advertisement -

Bihar Politics | चुनावी सिंबल बदल जाना। बैनर का बदलना। तस्वीरों का हट जाना। नई तस्वीरें लग जाना। 

पाला बदलने की राजनीति कोई नई बात नहीं है। चुनाव के नजदीक आते ही उठा पटक आम हो जाता है। लेकिन, चुनावी सिंबल बदल जाना। बैनर का बदलना। तस्वीरों का हट जाना। नई तस्वीरें लग जाना। ऐसा, चुनावी माहौल के बाद हो सकता है, ऐन चुनाव के मौके पर शायद नहीं…

Bihar Politics | क्या सचमुच… राजद-जदयू-कांग्रेस के कार्यकर्ता परेशान हैं

पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘राज्य में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट से कुछ अधिकारियों से ज्यादा राजद-जदयू-कांग्रेस के कार्यकर्ता परेशान हैं। राजद के लोग इस सोच मे परेशान हैं कि फ्लैक्स में नीतीश जी का फोटों दें कि ना? जदयू-कांग्रेस वाले भी इसी समस्या से जूझ रहें हैं। वैसे जो भी परिवर्तन होगा वह राज्यहित मे होगा’।

Bihar Politics | संयोजक पद क्या होता है….।

RJD महुआ विधायक मुकेश रौशन ने आज बयान दिया कि संयोजक पद क्या होता है….। हम लोग संयोजक पद से उपर चाहते हैं कि देश के प्रधानमंत्री बने नीतीश कुमार…। उन्होंने कहा कि देखिये, नीतीश कुमार,लालू यादव सहित सभी नेता देशहित में यही चाहते हैं कि भजपा के खिलाफ सभी एकजुट रहे और आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी को हटाकर देश को अधर में जाने से बचाएं।

Bihar Politics | इस बार 2024 में भाजपा को भगाने का काम करेंगे

उन्होंने बीजेपी और मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में केवल महंगाई और बेरोजगारी ही हैं। ऐसे में बीजेपी को हर हाल में सत्ता से बेदखल करना होगा। वहीं, सीट शेयरिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग का जो मामला है, ये हमारे जो शीर्ष नेतृत्व हैं, वही लोग फैसला लेंगे….। देशहित में हमारे नेता लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और CM नीतीश कुमार सब लोग चाहते हैं कि देशहित में गठबंधन एक साथ रहे। गठबंधन के लोग इस बार 2024 में भाजपा को भगाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Today: बिहार में भयंकर गर्मी का प्रकोप, लू का अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Politics | विपक्ष को मिली वजह, हमले तो होंगे ही

मगर,  रिपोर्ट कार्ड को लेकर असमंजस की स्थिति है। राजद और जदयू में दूरी सी दिखती है, इसी का फायदा उठाकर विपक्ष हमलावर है। कारण, अमूमन सरकार के कार्यकाल का ब्यौरा एक साल पर जारी किया जाता है लेकिन राजद के नेताओं ने पंद्रह महीनों का ही रिपोर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar CM News: नीतीश के पाले में गेंद, CM आवास पर हाईवोल्टेज मीटिंग का अथ CM कथा... जिसके सिर Nitish का हाथ, उसी के सर सजेगा ताज!

Bihar Politics | दस सालों की तुलना 15 महीनों से, बात निकलेंगी ही

यही नहीं इस रिपोर्ट कार्ड में राजद नेताओं ने दस सालों की तुलना उन 15 महीनों से की है, जिसमें राजद शामिल रहा है। वैसे राजद नेताओं ने दस सालों का अर्थ पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार बताई, लेकिन हकीकत यह भी है कि इन 10 सालों में वही नीतीश कुमार बिहार के सीएम रहे हैं, जो अभी राजद के रहते हुए भी बिहार सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

Bihar Politics | संकल्पों को किसने किसके साथ  पूरा किया…यह भी है

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि 15 महीना बनाम 10 साल की तुलना महंगाई, रोजगार और अन्य सवालों के आधार पर की जाए तो पायेंगे कि तेजस्वी यादव ने अपने संकल्पों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा किया है।

Bihar Politics | बेरोजगारी पर बड़ा प्रहार, यही तो है वर्तमान बिहार सरकार

राजद ने महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों की जानकारी रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। शक्ति यादव ने कहा कि “महागठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बेरोजगारी को दूर करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम उठाए गए है।

यह भी पढ़ें:  Bihar New Government: बिहार में नई सरकार, नया CM... बढ़िया है... BJP की हाई-प्रोफाइल बैठक आज, मामा खोलेंगे भांजे की किस्मत!

Bihar Politics | गठबंधन में ध्यान तो रखना ही होगा,  यही धर्म भी है, मगर…

उन्होंने कहा कि BJP ने प्रति वर्ष एक करोड़ रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया। अब सवाल यह उठता है कि 10 सालों की तुलना में तेजस्वी को श्रेय देते हुए राजद नेताओं को ध्यान ही नहीं रहा कि 10 सालों की तुलना में नीतीश कुमार का नाम फंसेगा। या फिर राजद का यह जानबूझ कर उठाया गया कदम है। क्योंकि नीतीश कुमार के महागठबंधन से दूर जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Bihar Politics | मांझी आपकी ये बड़ी भविष्यवाणी?

ऐसे में, हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने एक बार फिर बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी कर दी है। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि बिहार में खरमास के बाद सत्ता परिवर्तन होगा, जो राज्य के हित में होगा। एक बार फिर उन्होंने अपनी बात दोहराया है जिससे बिहार की सत्ता में हलचल तेज हो गई है। वहीं गठबंधन से नीतीश की नाराजगी भी सामने आ रही है।

Bihar Politics | ये मुलायम सॉफ्ट-सॉफ्ट है, क्या है…

उन्होंने इंडी गठबंधन के संयोजक बनने से इंकार कर दिया, वहीं पार्टी के नेता नीतीश को पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग पर अड़े है जदयू नेता का कहना है कि पीएम उम्मीदवार से कम कुछ भी नहीं। वहीं दूसरी ओर बीजेपी नेता भी सीएम नीतीश को लेकर काफी सॉफ्ट नजर आ रही है। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि इंडी गठबंधन में टूट होगी ही बिहार में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar CM News: नीतीश के पाले में गेंद, CM आवास पर हाईवोल्टेज मीटिंग का अथ CM कथा… जिसके सिर Nitish का हाथ, उसी के...

बिहार सरकार गठन: बिहार में इन दिनों सियासी पारा आसमान छू रहा है। नई...

Vaishali News: लालगंज हादसे में युवक की मौत, लालगंज-वैशाली मुख्य मार्ग पर लाश रखकर लोगों का बवाल!

सड़क दुर्घटना: बिहार के वैशाली जिले में सड़क पर खून बहा, न्याय की आस...

Bihar New Government: बिहार में नई सरकार, नया CM… बढ़िया है… BJP की हाई-प्रोफाइल बैठक आज, मामा खोलेंगे भांजे की किस्मत!

Bihar New Government: बिहार में अगले सियासी दांवपेंच का केंद्र आज पटना बनने वाला...

Bihar Politics: तेजस्वी का Nitish पर बड़ा कटाक्ष ’26 से 30, नहीं रहे नीतीश’, पढ़िए… ’10 हज़रिया जबरन छुट्टी’

Bihar Politics: बिहार की सियासत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...