back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

Khajauli Railway Station Of Madhubani | शानदार शताब्दी वर्ष के जश्न में बड़ी मांग यही…हो जानकी एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनों का ठहराव

spot_img
- Advertisement -

खजौली, मधुबनी देशज टाइम्स। मधुबनी के खजौली रेलवे स्टेशन का पूरा हुआ शताब्दी वर्ष। केक काटे गए। उत्सव मनाया गया। साथ ही मांग भी रखी गई…हो जानकी एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनों (Madhubani’s Khajauli Railway Station completes centenary year, celebrated) का ठहराव।

- Advertisement -

Khajauli Railway Station Of Madhubani | कटा केक, मना जश्न

स्थानीय खजौली रेलवे स्टेशन का शताब्दी वर्ष पूर्व मध्य रेल मंडल समस्तीपुर की ओर से धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान खजौली रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में आयोजित स्टेशन महोत्सव का शुभारंभ केक काटकर रेल विभाग के पदाधिकारियों, स्थानीय प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की ओर से किया गया।

- Advertisement -

Khajauli Railway Station Of Madhubani | रेलवे की प्रगति पर जताया संतोष

वहीं, समस्तीपुर मंडल के अभियंता अब्दुस्समद की अध्यक्षता एवं समस्तीपुर के वरीय रेल प्रबंधक संतोष कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा रेल विभाग उतरोत्तर प्रगति कर रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: भामती वाचस्पति महोत्सव में बहेगी सुर, लय और ताल की गंगा, अद्भुत संगम बिखेरेंगी रंजना और पूनम, गीतों पर झूमेगा मिथिला!

Khajauli Railway Station Of Madhubani | खजौली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग

विभाग की ओर से खजौली रेलवे स्टेशन के सौ वर्ष पूर्ण होने पर उसे महोत्सव के रुप में मनाया जाना स्वागत योग्य है। इस क्रम में स्थानीय प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने विभागीय पदाधिकारियों से खजौली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग की। कहा कि खजौली के लोगों के लिए ट्रेन ही आवागमन का एक मात्र साधन है। किन्तु यहां कोई भी एक्सप्रेस या लंबी दूरी की ट्रेनें नहीं रुकती हैं।

Khajauli Railway Station Of Madhubani | खजौली स्टेशन पर खुले आरक्षित टिकट काउंटर

प्रतिनिधियों ने जानकी एक्सप्रेस एवं इंटरसिटी ट्रेनों का ठहराव खजौली में आवश्यक रूप से करवाने तथा खजौली स्टेशन पर आरक्षित टिकट काउंटर खोलवाने की मांग की। विभागीय मंडल अभियंता ने मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत विभाग के मंडल अभियंता की ओर से पुष्प देकर किया गया। मौके पर कई गणमान्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ का आया फर्स्ट रिव्यू, धमाकेदार एंट्री सीन ने उड़ाए फैंस के होश!

Ustaad Bhagat Singh News: साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण की मच अवेटेड...

कुलदीप यादव वेडिंग: रैना, चहल और रिंकू के डांस ने संगीत सेरेमनी में लगाई आग!

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट के 'चाइनामैन' स्पिनर कुलदीप यादव अब एक नई पारी...

Pi Day 2026: गूगल डूडल से मैथ्स का जादू और आर्किमिडीज़ का अनमोल योगदान

Pi Day: गूगल ने 2026 के पाई डे को एक खास डूडल के साथ...

Bihar News: बिहार विकास में आज… CM Nitish की बहुचर्चित ‘समृद्धि यात्रा’ का अंतिम पड़ाव, बेगूसराय-शेखपुरा को देंगे 480 करोड़ की सौगात!

बिहार विकास: यात्रा के पड़ाव चाहे जितने भी हों, लक्ष्य जब जनता का कल्याण...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें