spot_img

Bihar Weather | बिहार की फिजांओं में तैर रहा जेट स्ट्रीम हवाओं का झोंका, अभी ठंड का सितम झेलिए…समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर ये हलचल, ठंड को कर रही बैचेन

spot_img
- Advertisement -

बिहार का मौसम अभी सताएगा। सख्त तेवर के साथ ठंड और शीतलहर से अभी निजात की उम्मीद नहीं है। अभी कड़ाके की ठंड पड़ती रहेगी। मौसम विभाग की ओर से जानकारी मिली है कि अभी कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो अभी कम से कम तीन दिनों तक राहत नहीं मिलने वाली है। अभी ठंड का सितम (cold will increase-further in bihar) झेलना ही पड़ेगा।

- Advertisement -

Bihar Weather | बिहार में 19 से 24 जनवरी तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है

समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 140 से 160 समुद्री मील (ढाई सौ से पौने तीन सौ किमी) प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर जेट स्ट्रीम हवाएं कायम हैं। इसके प्रभाव से बिहार में 19 से 24 जनवरी तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

- Advertisement -

Bihar Weather | न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने की संभावना

इसके साथ ही न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ राज्य में सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। अभी राज्य के अधिकतम तापमान की बात करें तो सभी जगह 14 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी में पिस्टल दिखाकर 2 लाख लूटे, पिस्टल लहराते अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा, एक को पकड़ा, दूसरा फरार!

Bihar Weather | बिहार में 24 जनवरी तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है

बिहार में 19 से 24 जनवरी तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। राज्य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व इलाकों के 13 जिलों में हल्की शीतलहर की संभावना जताई गई है, लेकिन इन इलाकों में और उत्तर-पश्चिम इलाकों में भीषण कुहासा की चेतावनी भी दी गई है. अन्य सभी जिलों में सुबह 10 बजे के करीब हल्के या मध्यम स्तर का कुहासा छाए रहने का पूर्वानुमान है गुरुवार को सबसे कम तापमान फारबिसगंज में सात डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मॉनसून की बेरुखी: 23 जिलों में येलो अलर्ट, 40% कम बारिश से किसान परेशान!

Bihar Weather | 12 जिलों में कोल्ड डे और 26 जिलों में भीषण कोल्ड डे जैसी स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के 12 जिलों में कोल्ड डे और 26 जिलों में भीषण कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी।  भागलपुर, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बांका, जमुई, मुंगेर, अररिया और सुपौल जिले में शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar Weather | दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर के लिए घने कोहरे और भीषण कोल्ड डे का अलर्ट

वहीं, राजधानी पटना, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, भभुआ, रोहतास, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, नवादा, अरवल, लखीसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, गया, बेगूसराय, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, मधुबनी, वैशाली, भोजपुर और बक्सर जिले में घने कोहरे और भीषण कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Electricity Theft बिजली चोरी महंगी पड़ी! मीटर बाइपास और जल गई बल्ब, दरभंगा में उपभोक्ता पर FIR, अब भरना होगा हजारों का जुर्माना

Bihar Weather | निचले क्षोभमंडल में 19 जनवरी से ही बर्फीली ठंडी पछुवा और उत्तर पछुवा हवा का प्रवाह

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के निचले क्षोभमंडल में 19 जनवरी से बर्फीली ठंडी पछुवा और उत्तर पछुवा हवा का प्रवाह होने का पूर्वानुमान है, जिससे ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने 19 से 24 जनवरी तक राज्यभर में शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather | हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है

भागलपुर और पूर्णिया समेत अंगक्षेत्र व सीमांचल में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार को भी ठंड के तेवर सख्त रहे. लोग अपने घरों में दुबके रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

Bankipur By-Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंन#BankipurByElection,#NitishKumar,#BiharPolitics

पटना मेट्रो की बड़ी खुशखबरी! इस महीने से खेमनीचक स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, 8 टनल भी तैयार

Patna Metro: पटना मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! खेमनीचक स्टेशन पर अक्टूबर-नवंबर तक मेट्रो का ठहराव शुरू हो जाएगा. 8 टनल का काम नवंबर तक पूरा होगा, जिससे भूमिगत मेट्रो का#PatnaMetro,#BiharNews,#MetroUpdate

Bihar Shravani Mela देवघर यात्रा होगी अब और आसान! रेलवे ने बिहार के लिए चलाईं 12 नई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Shravani Mela: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने बिहार के लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। 28 जुलाई से 30 सितंबर तक 12 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे बाबा#BiharShravaniMela,#DeogharSpecialTrains,#IndianRailways

बांकीपुर उपचुनाव: बस आज का दिन! कौन बनेगा पटना का किंग? भाजपा, राजद और प्रशांत किशोर ने झोंकी पूरी ताकत

Bihar Bankipur By-election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा, राजद और जन सुराज के शीर्ष नेताओं ने मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी#BiharBankipurByeElection,#BankipurChunav,#BiharPolitics