back to top
20 जुलाई, 2024
spot_img

Transfer | Darbhanga के बड़े अधिकारियों के साथ Bihar में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट, दरभंगा के किन अधिकारियों का हुआ तबादला, कौन आए

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes

दरभंगा की महिला सशक्तीकरण का एक साथ तबादला हो गया है। नए डीडीसी दरभंगा को मिले हैं। वहीं, दरभंगा सदर की एसडीओ का भी यहां से तबादला कर दिया गया है। देखें पूरी लिस्ट

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर बिहार प्रशासनिक सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। तय है, नीतीश कुमार पुराने तेवर में आ गए हैं जहां तीन मंत्रियों के विभागों में बदलाव पहले बदलाव होता है। फिर अचानक मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के ढाई दर्जन से ज्यादा अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर देता है।

Transfer | इनमें वैसे अफसर भी हैं, जिन्हें हाल में आईएएस कैडर मिला है

पुराने सिस्टम की यह शुरूआत मानी जा रही है जहां एक साथ बिहार प्रशासनिक सेवा के भी डेढ़ दर्जन अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। प्रोन्नति आदेशों से अलग, अब स्थानांतरण आदेश जारी होने को सरकारी महकमे में सरकार की स्थिरता का प्रमाण बताया जा रहा है। इनमें वैसे अफसर भी हैं, जिन्हें हाल में आईएएस कैडर मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

Transfer | कई अधिकारी इधर से उधर

बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा के भी 26 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga को सता रहा है बाढ़ का ख़तरा? DM Kaushal Kumar ने दिए तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के आदेश

Transfer | कई जिलों में नए डीडीसी, दरभंगा की डीडीसी प्रतिभा रानी का तबादला, चित्रगुप्त कुमार बनें नए डीडीसी

DDC Pratibha Rani
DDC Pratibha Rani

कई जिलों में नए उप विकास आयुक्त की पोस्टिंग कर दी गई है। कई अनुमंडल के एसडीओ भी बदले गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार वैशाली के डीडीसी चित्रगुप्त कुमार को दरभंगा का डीडीसी बनाया गया है।

Transfer | नरेश झा बनें कटिहार के बंदोबस्त अधिकारी

नीतीश कुमार के बेहद खास मंत्री विजय चौधरी ने अपने पीएस को अपने विभाग में ही पोस्टिंग कराई है। उज्जवल कुमार सिंह को संयुक्त सचिव ग्रामीण कार्य विभाग बनाया गया है। मंत्री विजय चौधरी के आप्त सचिव नवीन को वित्त वाणिज्य कर विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। यह विभाग विजय चौधरी के जिम्मे है। नरेश झा को कटिहार का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।

Transfer | ये बने समाज कल्याण मंत्री के आप्त सचिव

समाज कल्याण विभाग के मंत्री के आप्त सचिव शशांक शेखर सिंह को संयुक्त सचिव जल संसाधन विभाग बनाया गया है। कई मंत्रियों के सरकारी आप्त सचिव जिन्हें आईएएस कैडर मिला था उन्हें भी मंत्री के पीएस से हटाकर नई जगह पर पोस्टिंग की गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के जाले में मतदाता सूची में 35,000 से ज्यादा गड़बड़ियां? DDC ने दिया बड़ा आदेश, बोले – जल्द सुधार नहीं तो...

Transfer | इनका हुआ यहां तबादला

शिव कुमार को किशनगंज का बंदोबस्त पदाधिकारी, विश्वनाथ चौधरी को बंदोबस्त पदाधिकारी सहरसा, बृजेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी मधेपुरा,गीता सिंह को खाद्य उपभोक्ता विभाग में संयुक्त सचिव, अरुण कुमार झा को खगड़िया का बंदोबस्त पदाधिकारी, कमलेश कुमार सिंह को पूर्णिया का बंदोबस्त पदाधिकारी, सुनील कुमार-एक को मुंगेर का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।

Transfer | अंजुला  प्रसाद बनीं संयुक्त सचिव

इनके अलावा पवन कुमार सिन्हा को बंदोबस्त पदाधिकारी जमुई और परिवहन विभाग के मंत्री शीला कुमारी के सरकारी आप्त सचिव मनोज कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी नवादा बनाया गया है। अंजुला प्रसाद को संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, संगीता सिंह को संयुक्त सचिव लघु जल संसाधन विभाग, मुकेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी गया के पद पर पदस्थापित किया गया है।

सदर एसडीओ चंद्रिमा अत्री l Sadar SDO Chandrima Atri
सदर एसडीओ चंद्रिमा अत्री l Sadar SDO Chandrima Atri

Transfer | दरभंगा की सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रिमा अत्री को महुआ का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है

दरभंगा की सदर अनुमंडल पदाधिकाी चंद्रिमा अत्री को महुआ का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त सचिव अलंकृता पांडे को स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार राज्य महिला विकास निगर के कार्यपालक निदेशक और बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइट के परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga को सता रहा है बाढ़ का ख़तरा? DM Kaushal Kumar ने दिए तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के आदेश

Transfer | रोहतास के उप विकास आयुक्त शेखर आनंद  को नालंदा का नगर आयुक्त

नालंदा के नगर आयुक्त तरनजोत सिंह को मत्स्य, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, पटना का निदेशक बनाया गया है। वहीं रोहतास के उप विकास आयुक्त शेखर आनंद  को नालंदा का नगर आयुक्त बनाया गया है।

Transfer | मधेपुरा के उपविकास आयुक्त नितिन कुमार सिंह को भागलपुर के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी

मधेपुरा के उपविकास आयुक्त नितिन कुमार सिंह को भागलपुर के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। भागलपुर के वर्तमान नगर आयुक्त योगेश कुमार को उद्योग विभाग के सचिव के रूप में तैनात किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह को बेगूसराय के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई।

जरूर पढ़ें

Darbhanga को सता रहा है बाढ़ का ख़तरा? DM Kaushal Kumar ने दिए तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के आदेश

दरभंगा। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए दरभंगा जिले में तटबंधों की सुरक्षा...

BIG NEWS: बिहार सिपाही परीक्षा में Paper Leak की कोशिश, वीडियोग्राफर ने किया बड़ा खेल! Darbhanga से 2 गिरफ्तार – साजिश या सिस्टम फेल?...

प्रभाष रंजन, दरभंगा | सिपाही भर्ती परीक्षा (Constable Recruitment Exam) के दौरान पेपर लीक...

Darbhanga के जाले में मतदाता सूची में 35,000 से ज्यादा गड़बड़ियां? DDC ने दिया बड़ा आदेश, बोले – जल्द सुधार नहीं तो…

जाले, दरभंगा। विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025...

कौन है जिम्मेदार? युवक की रहस्यमयी मौत पर उठे सवाल, हर एंगल से जांच में जुटी Muzaffarpur Police

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर। कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर स्थित सुधा डेयरी के समीप एक घर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें