back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Bihar News | Nitish Cabinet Meeting | नीतीश कैबिनेट की बैठक सिर्फ 20 मिनट में खत्म, आखिर क्या हुआ?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नीतीश कैबिनेट की गुरुवार को बैठक हुई है मगर, यहां से बड़ी बात निकलकर सामने आ रही है जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बीते मंगलवार की जगह गुरुवार को हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक मात्र 20 मिनट में ही खत्म हो गई।

- Advertisement -

Nitish Cabinet Meeting | बैठक से पहले एक पत्र जारी कर यह बताया गया कि

इतना ही नहीं इस बैठक से पहले एक पत्र जारी कर मीडिया में बैठक के एजेंडों की प्रेस ब्रीफिंग करने से मना कर दिया गया। इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -

Nitish Cabinet Meeting | इस बार मीडिया ब्रीफिंग रद कर दी गई है

बैठक कैबिनेट हॉल में हुई, लेकिन इस बार मीडिया ब्रीफिंग रद कर दी गई है। हालांकि इसकी वजह नहीं बताई गई है। सरकार की तरफ से जारी पत्र में लिखा है कि अपरिहार्य कारणों से मीडिया ब्रीफिंग रद की जाती है।

Nitish Cabinet Meeting | इसके बाद कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए

इसके बाद कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं कि आखिर ऐसी क्या बात हुई कि सीएम की कैबिनेट बैठक महज 20 मिनट ही चल सकी। सवाल उठ रहे हैं। क्या नीतीश सरकार में सबकुछ सही है या? फिर? कोई? नई सियासी खिचड़ी? ये बिहार है। यहां हर पल राजनीतिक घटनाओं की चर्चा आम है। खास है।

Nitish Cabinet Meeting | मगर, हकीकत यह निकला

हालांकि जो जानकारी छनकर बाहर आ रही है उसके मुताबिक, तीन एजेंडों पर मुहर लगी है। इसमें बजट सत्र में पेश होने वाले बजट और दूसरा सप्लीमेंट्री बजट पर फैसला तीसरा राज्यपाल का संबोधन शामिल है।

Nitish Cabinet Meeting | पहले यह होता था, मगर इसबार ऐसा नहीं किया गया

जानकारी के अनुसार, पहले मंगलवार को कैबिनेट की बैठक रद हुई। फिर आज का दिन तय हुआ। आज हुई बैठक में हैरानी की बात यह रही कि यह बैठक महज बीस मिनट में ही खत्म कर दी गई। पहले यह होता था कि कैबिनेट बैठक के बाद गृह विभाग के सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ मीडिया के सामने आकर कैबिनेट बैठक में पारित प्रस्ताव की जानकारी  देते थे, मगर इस बार इस मीडिया ब्रीफिंग को भी सरकार की ओर से रद कर दिया गया।

Nitish Cabinet Meeting | सियासी घमासान की अटकलें लगाने वाले कूद पड़े मैदान में

ऐसे में, बिहार की राजनीति की सियासी घमासान को अलग चश्मे से देखने वाले इसे राजद और जदयू के बीच मनभेद के तैार पर देख रहे हैं। कारण, आज की इस कैबिनेट बैठक में किसी भी प्रस्ताव को पारित नहीं किया गयाञ हालांकि बजट सत्र से जुड़े तीन एजेंडों वित्त मंत्रालय के पास भेजे गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Minority Jobs: बिहार माइनॉरिटी जॉब्स का खुला ऑफर... अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में बंपर बहाली, 1076 नए पदों पर होगी नियुक्ति!

Nitish Cabinet Meeting | बैठक छोटी रही, कैबिनेट की बैठक खत्म हुई फिर ये हुआ

जानकारी के अनुसार, सीएम की कैबिनेट बैठक महज 20 मिनट की चल सकी। मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा, बैठक बेहद छोटी रही। इसमें किसी मुद्दे पर सहमती नहीं बनी हैञ इसलिए कोई भी एजेंडे पर मुहर नहीं लगी है। इसके बाद कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई और सीएम अपने आवास पर निकल गए। बाकी के मंत्री भी अपने-अपने काम पर वापस लौट गए।

यह भी पढ़ें:  Delhi Terror Alert: राजधानी दिल्ली में मंडराया आतंकी हमले का खतरा, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Nitish Cabinet Meeting | मगर, मनभेद की बात नहीं है, विभाग को भेगा गया

मगर जो जानकारी आ रही है कि उसके मुताबिक, मनभेद की बात नहीं है। सिर्फ इस कैबिनेट बैटक में बजट सत्र को लेकर बातचीत हुई है। उसी मामले पर सभी से नीतीश कुमार ने सहमति ली। इसके बाद वित्त विभाग को भेजा गया। यानि की इस बैठक में तीन एजेंडों पर मुहर लगी है और यह बजट सत्र से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Digital Census: 2026 में बिहार की 'स्मार्ट' जनगणना, Bihar Digital Census में जियो फेंसिंग से रुकेगी धांधली, टैबलेट पर दर्ज होगा डेटा, जानिए पूरी प्रक्रिया

Nitish Cabinet Meeting | इससे पहले 16 जनवरी को ये हुआ था

इससे पहले 16 जनवरी को कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें कुल 18 एजेंडा पर मुहर लगी थी। जातीय गणना की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ा फैसला भी लिया था।

Nitish Cabinet Meeting | 62 प्रकार के उद्योग चिह्नित किए गए

इसके तहत राज्य के विभिन्न वर्गों के गरीब परिवारों के आर्थिक विकास के लिए बिहार लघु उद्यमी योजना की स्वीकृति दी थी। 62 प्रकार के उद्योग चिह्नित किए गए हैं। जातीय गणना में 94 लाख से अधिक गरीब परिवार में से प्रत्येक परिवार को 2 लाख की राशि दी जाएगी। तीन किस्तों में राशि दी जाएगी, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी 2026, सोमवार का पावन पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 23 फरवरी 2026, सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति...

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें