back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Bihar News | Republic Day News | Patna News | महानिरीक्षक Pankaj Kumar Darad ने शान से फहराया तिरंगा, गिनाईं उपलब्धि, बताईं अंतर्राष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 1824 अपराधिक आंकड़ें

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

Bihar News | Republic Day News | Patna News| महानिरीक्षक Pankaj Kumar Darad ने शान से तिरंगा फहराया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 1824 अपराधिक आंकड़ें भी सबके सामने रखते हुए सफलता के परचम लहराए। वहीं 75वां गणतंत्र दिवस सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पटना की ओर से समारोह पूर्वक मनाया गया।

- Advertisement -

Bihar News | Republic Day News |राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज को सलामी, अवार्ड, जयघोष

जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार दाराद महानिरीक्षक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं, राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल को कुल 21 गैलेंट्री (Gallantry) अवार्ड से नवाजा गया।

- Advertisement -

Bihar News | Republic Day News | सीमांत मुख्यालय, पटना के प्रागंण में आन-बान और शान से लहराया तिरंगा

जानकारी के अनुसार, 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पटना की ओर से शुक्रवार (26 जनवरी 2024) को गणतंत्र दिवस समारोह सीमांत मुख्यालय, पटना के प्रागंण में मनाया गया। पंकज कुमार दाराद, भापुसे, महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय, पटना की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Vaibhav Suryavanshi News: बिहार के सपूत वैभव सूर्यवंशी को CM नीतीश ने 50 लाख से नवाजा, अंडर-19 विश्व कप में प्रदर्शन का मिला इनाम

Bihar News | Republic Day News | गत 2023 के सीमांत मुख्यालय पटना के विभिन्न वाहिनियों की उपलब्धि गिनाईं

इस अवसर पर महानिरीक्षक पंकज कुमार दाराद की ओर से महानिदेशक (सशस्त्र सीमा बल) के संदेश को पढ़कर सुनाया गया। उनकी ओर से बताया गया कि गत वर्ष 2023 के दौरान सीमांत मुख्यालय पटना के अंतर्गत विभिन्न वाहिनियों की ओर से 631 किलोमीटर लंबे अंतर्राष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 1824 अपराधिक मामले दर्ज किए गए।

Bihar News | Republic Day News | 60 हथियार, 2110 कारतूस, 454 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, 489 डेटोनेटर और बहुत कुछ

इसमें 60 हथियार, 2110 कारतूस, 454 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, 489 डेटोनेटर, 224 जिलेटिन छड, साथ ही नारकोटिक्स पदार्थ में गांजा-3699 किलोग्राम, चरस-50 किलोग्राम, ब्राउन सुगर-1.3 किलोग्राम इत्यादि जब्त किये गए।

Bihar News | Republic Day News | 265 बच्चों,महिलाओं को मानव तस्करों के चंगुल से कराया गया मुक्त, 10 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

इसके अतिरिक्त 265 बच्चों,महिलाओं को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त भी कराया गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात विभिन्न इकाइयों की ओर से 44 नक्सलियों एवं उनके समर्थकों को भी गिरफ्तार किया गया तथा 10 नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराया गया।

Bihar News | Republic Day News | सशस्त्र सीमा बल को कुल 21 गैलेंट्री (Gallantry) अवार्ड से नवाजा

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सशस्त्र सीमा बल को कुल 21 गैलेंट्री (Gallantry) अवार्ड से नवाजा गया। इसमें सीमांत पटना के विभिन्न नक्सल ऑपरेशन में कमान्डेंट दीपक सिंह व मनोरंजन कुमार पांडेय, उप-कमांडेंट नरपत सिंह तथा सहायक कमान्डेंट शिवम कुमार व जसवीर तोमर, निरीक्षक कुमार ऋतुराज समेत 16 बलकर्मियों को राष्ट्रपति की ओर से 1st Bar to Medal for Gallantry पदक एवं Medal for Gallantry पदक से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:  Patna Zoo में बर्ड फ्लू का खतरा: 24 घंटे निगरानी, दर्शकों के लिए कड़े नियम लागू

Bihar News | Republic Day News | सीमांत पटना के 107 अधिकारियों, बलकर्मियों को मिला उत्कृष्टता का पुरस्कार

इसके अतिरिक्त सीमांत पटना के 107 अधिकारियों, बलकर्मियों को प्रशासनिक एवं आसूचना के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए महानिरीक्षक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

Bihar News | Republic Day News | इनकी रहीं विशिष्ट मौजूदगीं

इस मौके पर केसी विक्रम, उप-महानिरीक्षक, के रंजीत, उप-महानिरीक्षक, एच. जितेन सिंह, उप-महानिरीक्षक, अभय प्रकाश, उप-महानिरीक्षक (चिकित्सा), अशोक साजवाण, कमान्डेंट एवं अन्य अधिकारी, बलकर्मी उपस्थित रहें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी 2026, सोमवार का पावन पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 23 फरवरी 2026, सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति...

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें