back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Bihar Politics | Dimple Simply Told Nitish | आप तो पीएम मैटेरियल हैं नीतीश जी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Politics | Dimple Simply Told Nitish| आप तो पीएम मैटेरियल हैं (you are PM material)। नीतीश कुमार को डिंपल यादव ने पीएम मैटेरियल बताया है। कहा है, आप कहां जा रहे हैं।

- Advertisement -

Bihar Politics | वह प्रधानमंत्री का चेहरा हैं, जो कुछ हो रहा है…

यूपी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने बिहार में हो रही सियासी हलचल के बीच एक मीडिया संस्थान से ख़ास बातचीत में कहा, नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन के साथ रहना चाहिए। वह प्रधानमंत्री का चेहरा हैं। जो कुछ हो रहा है, वह मीडिया के माध्यम से हमें पता चल रहा है।

- Advertisement -

Bihar Politics | सवाल है कौन बीजेपी को हरा सकता है, इस पर पार्टी ध्यान दे

वहीं डिंपल यादव ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के 11 सीटों पर कांग्रेस के साथ समझौते वाले ट्वीट पर कहा सपा चाहती है कि उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ हम बीजेपी के सामने खड़े हों। हमारा कोई भी ऐसा कदम ना हो जिससे कि गठबंधन को नुकसान हो या समाजवादी पार्टी को भी नुकसान हो। डिंपल ने कहा कि हम चाहते हैं जो जीतने वाले लोग हैं सीट का सवाल नहीं है या फिर कौन जीत सकता है उसका सवाल है कौन बीजेपी को हरा सकता है, इस पर पार्टी ध्यान दे रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna News: राजधानी की बदलेगी सूरत! मुख्यमंत्री नीतीश ने दिए सख्त निर्देश, सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां

Bihar Politics | सारी चीज़ें आइने की तरह साफ़ हो जाएंगी

नीतीश कुमार अगर साथ रहते हैं तो उसे इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत होगा।  बीजेपी नेताओं का इस बीच बयान आया है कि आज की बैठक के बाद सारी चीज़ें आइने की तरह साफ़ हो जाएँगी। उधर बीजेपी के नेता मनोज तिवारी ने कहा कि बीजेपी के लोग शुरू से ही चाहते थे कि नीतीश और मोदी साथ साथ राजनीति में काम करें।

Bihar Politics | कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पटना आ सकते हैं

मीडिया के हवाले से खबर ये भी आ रही है कि कल बीजेपी की बैठक के लिए जे पी नड्डा भी पटना आ रहे हैं। इसी के साथ मीडिया से ये भी खबरें मिल रही हैं कि कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पटना आ सकते हैं। इससे ये अटकलें काफी तेज़ हो गयी हैं कि कल नीतीश बिहार के सीएम के रूप में नौवीं बार शपथ ले सकते हैं।

Bihar Politics | नीतीश जबतक अंतिम रूप से कुछ न कर लें,उन पर कुछ नहीं कहा जा सकता वे कब क्या करेंगे, ये उनके अलावा कोई नहीं बता सकता

इसके साथ ही कल बैठक के दौरान शाह और नड्डा ये निर्णय भी ले सकते हैं कि अगले डिप्टी सीएम के लिए किसका नाम आगे आएगा। जदयू से ही कुछ समय पूर्व बीजेपी में आए नेता अजय अलोक ने कहा कि नीतीश जबतक अंतिम रूप से कुछ न कर लें,उनपर कुछ नहीं कहा जा सकता वे कब क्या करेंगे,ये उनके अलावा कोई नहीं बता सकता।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...

Lawrence Bishnoi गैंग का बॉलीवुड पर खौफ? रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह मामले में बड़ा खुलासा!

Lawrence Bishnoi News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खौफ और साजिशों का साया...

विजया एकादशी 2026: विजय और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें

Vijaya Ekadashi: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन मास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें