back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Jharkhand News: Jharkhand CM Hemant Soren Arrested | झारखंड के CM हेमंत सोरेन गिरफ्तार, जानिए किन वजहों से Jharkhand CM Hemant Soren पर ED ने कसा शिकंजा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Jharkhand News: Jharkhand CM Hemant Soren Arrested | जानिए किन वजहों से Jharkhand CM Hemant Soren पर ED ने कसा शिकंजा

- Advertisement -

रांची। अगले सीएम ने अभी तक ओथ नही लिया है। ऐसे में बड़ी सियासी हलचल है। पीछे के गेट से अधिकारी हेमंत को ले गए है। सीएम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

- Advertisement -

Jharkhand CM Hemant Soren Arrested | कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge (मल्लिकार्जुन खड़गे) ने कहा

जो बीजेपी के साथ नही जाएगा जेल जाएगा।

- Advertisement -

 

Jharkhand CM Hemant Soren Arrested | BJP के बाबूलाल मरांडी ने कहा

वही झारखंड बीजेपी के बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि नाम बदल बदल कर खरीददारी की गई है।

 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को ईडी ने करीब सात घंटे पूछताछ की। (Jharkhand CM Hemant Soren Arrested) इसके बाद ईडी की हिरासत में हेमंत सोरेन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा देने गए।

Jharkhand CM Hemant Soren Arrested | राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया।

उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। उनकी जगह अब झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन नये नेता चुने गये हैं। (Jharkhand CM Hemant Soren Arrested)  इस बात की पुष्टि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता और राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित कई विधायकों ने की है।

Jharkhand CM Hemant Soren Arrested | विधायक राजभवन के बाहर कर रहे हंगामा

हेमंत सोरेन से पहले महागठबंधन के विधायक राजभवन पहुंचे थे लेकिन महागठबंधन के पांच मिनट के बाद ही बाहर कर दिया गया। सभी विधायक राजभवन के बाहर हंगामा कर रहे हैं। (Jharkhand CM Hemant Soren Arrested) वे मांग कर रहे हैं कि चंपई सोरेन को बुधवार रात में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी जाए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity Bill: अप्रैल से बढ़ेगा बिजली का बोझ, उपभोक्ताओं पर 3200 करोड़ का झटका!

 

Jharkhand CM Hemant Soren Arrested | 20 जनवरी को CM से 7 घंटे पूछताछ

जमीन फर्जीवाड़ा मामले में इससे पूर्व 20 जनवरी को मुख्यमंत्री से ईडी ने करीब सात घंटे पूछताछ की थी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की तरफ से आठवीं बार समन जारी किया गया था। (Jharkhand CM Hemant Soren Arrested)  ईडी के अधिकारियों ने उन्हें समय और तारीख दोनों बताने का ऑफर दिया था, ताकि उनसे पूछताछ की जा सके।

Jharkhand CM Hemant Soren Arrested | 31 जनवरी को पूछताछ के लिए सहमति

मुख्यमंत्री ने आठवां समन भेजे जाने के बाद पूछताछ के लिए सहमति दी थी। इसके बाद ईडी ने जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर 27 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए तिथि, समय और स्थान बताने को कहा। (Jharkhand CM Hemant Soren Arrested) इसके बाद मुख्यमंत्री ने 31 जनवरी को पूछताछ के लिए सहमति दी थी।

Jharkhand CM Hemant Soren Arrested | 29 जनवरी को दिल्ली आवास पर छापेमारी

ईडी ने 29 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की थी। (Jharkhand CM Hemant Soren Arrested) करीब 13 घंटे चली इस छापेमारी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास से बीएमडब्ल्यू कार और 35 लाख रुपये नकद सहित दस्तावेज बरामद किया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher News: अब सिर्फ पढ़ाएंगे बिहार के शिक्षक, कागजी कामों से मिली 'आज़ादी'!

 

ईडी की टीम जमीन घोटाले में हुई कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन के बंगले पर पहुंची थी। हालांकि मुख्यमंत्री नहीं मिले।

Jharkhand CM Hemant Soren Arrested | इन वजहों से हेमंत सोरेन पर ईडी ने कसा शिकंजा

अवैध तरीके से जमीन खरीद-फरोख्त के मामले में झारखंड, बंगाल व बिहार के 22 ठिकानों पर 13 अप्रैल 2023 को ईडी ने छापेमारी की थी। दूसरे दिन जारी इस छापेमारी में हिरासत में लिए गए सात आरोपितों बड़गाईं अंचल का अंचलाधिकारी भानु प्रताप प्रसाद, फर्जी कागजात तैयार करने वाले अफसर अली, सद्दाम, इम्तियाज अहमद, तल्हा खान, प्रदीप बागची व फैयाज खान को ईडी ने गिरफ्तार किया था। (Jharkhand CM Hemant Soren Arrested)

Jharkhand CM Hemant Soren Arrested | रैयत के नाम में भी फेरबदल

छापेमारी के दौरान सेना के कब्जे वाली जमीन के मूल कागजात को भी ईडी ने जब्त कर पुराने व नये कागजात की फॉरेंसिक जांच करायी तो पता चला कि जमीन के कागजात में हेराफेरी कर रैयत के नाम में भी फेरबदल किया गया है। बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के आवास और मोबाइल फोन से बरामद दस्तावेज बरामद हुए थे।

 

इन दस्तावेज की छानबीन और उनसे जुड़े तथ्यों के सत्यापन को लेकर ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है। (Jharkhand CM Hemant Soren Arrested)  जमीन घोटाले के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी अब तक 236 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Dinosaur Park: बिहार में अब जुरासिक युग... राजगीर में ₹22 करोड़ से बनेगा पहला डायनासोर पार्क, बदल जाएगी पर्यटन की तस्वीर

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद की परिस्थितियों को देखते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था न बिगड़े इसको लेकर वित्त विभाग के सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। (Jharkhand CM Hemant Soren Arrested) कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा के लिए 7,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। (Jharkhand CM Hemant Soren Arrested)  मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और ईडी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दिया गया है।

Jharkhand CM Hemant Soren Arrested | चंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री

 

चंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री आवास में बुधवार की रात हुई महागठबंधन विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद महागठबंधन के सभी विधायक बस से राजभवन के लिए निकले।

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर-दो से दो टूरिस्ट बसें सीएम आवास के अंदर घुसी थीं। उन्हीं बसों में बैठकर विधायक राजभवन के लिए गये हैं। अब सबकी निगाहें राजभवन पर है।

 

उल्लेखनीय है कि झारखंड में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। घोटाला मामले में जांच के दायरे में आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

 

इस बीच उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायकों ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया है। झारखंड टाइगर नाम से मशहूर चंपई सोरेन अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन: एसयूवी सेगमेंट में जलवा बरकरार, ग्राहकों की पहली पसंद

भारतीय एसयूवी बाजार में इन दिनों जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है, और...

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का दमदार आगाज़, आयरलैंड को 67 रनों से रौंदा

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, हो जाइए तैयार! टी20 वर्ल्ड कप के महासमर में...

भारत में घटती Maruti Suzuki Small Cars की बिक्री: क्या छोटे सेगमेंट का दौर खत्म?

Maruti Suzuki Small Cars: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी का दबदबा हमेशा से...

गूगल की बड़ी पहल: एआई के युग में कर्मचारियों के लिए Google Voluntary Resignation योजना

Google Voluntary Resignation: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने अपने कर्मचारियों के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें