back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga News | Benipur News | बेनीपुर-दरभंगा पथ पर बोलेरो से कुचलकर बाइक सवार Ayachi Women’s College के प्रयोगशाला कर्मी Kanhaiya Jha की ऑन द स्पॉट मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News | Benipur News | बेनीपुर-दरभंगा पथ पर बोलेरो से कुचलकर बाइक सवार Ayachi Women’s College के प्रयोगशाला कर्मी Kanhaiya Jha की ऑन द स्पॉट मौत हो गई है। इस मौत की खबर सुनते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

- Advertisement -

Darbhanga News | बुधवार की देर शाम मोटरसाइकिल और अज्ञात बोलेरो की भीषण टक्कर हो गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेनीपुर-दरभंगा पथ के धरौरा चौक के निकट बुधवार की देर शाम मोटरसाइकिल और अज्ञात बोलेरो की भीषण टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार Kanhaiya Jha की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Darbhanga News | कन्हैया बाइक से दरभंगा से अपने गांव बलनी आ रहे थे

जानकारी के अनुसार, बलनी निवासी राम आधार झा के 42 वर्षीय पुत्र कन्हैया झा की मौत से पूरा इलाका सदमें में है। स्थानीय लोगों के अनुसार कन्हैया बाइक से दरभंगा से अपने गांव बलनी आ रहे थे। इसी बीच धरौड़ा के निकट एक अज्ञात वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे वे बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नवोदय विद्यालय में Swachhata Abhiyan का शंखनाद, 500 पौधे लगाकर छात्र देंगे हरियाली और स्वच्छता का संदेश

Darbhanga News | मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को दी सूचना

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी फोन के माध्यम से पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर उक्त घायल को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मगर, अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बलनी फोन कर उनके परिजनों को जानकारी दिया।

Darbhanga News | कन्हैया के परिजनों ने उठाया बड़ा कदम, पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

कन्हैया झा के परिजनों ने शव को अंत्यपरीक्षण से इंकार करते हुए लेकर घर चले गए। वहीं देर शाम शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। शव को देखने वालों की भीड़ जमा हो गईं।ढ़ाढ़स बांधने वालों के भी आंखों से आंसू छलक रहे थे। कन्हैया अयाची महिला कॉलेज के प्रयोगशाला कर्मी थे। कन्हैया के दो नाबालिग पुत्र हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विजया एकादशी व्रत के नियम: क्या खाएं और क्या न खाएं, जानें संपूर्ण विधि

Vijaya Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है...

एलन मस्क: फोर्ब्स की सूची में शीर्ष पर, अमेरिका के ‘Innovation’ सम्राट

Innovation: जब बात दुनिया को बदलने वाले विचारों और असाधारण साहस की आती है,...

Vi Unlimited Data प्लान्स: अब 4G और 5G यूजर्स को मिलेगा असीमित इंटरनेट का मज़ा!

Vi Unlimited Data: भारतीय टेलीकॉम बाजार में डेटा की जंग हमेशा गरमागरम रहती है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें