spot_img

Darbhanga News | Job Camp | संयुक्त श्रम भवन पर 13 फरवरी को Midland Microfin कंपनी का लगेगा जॉब कैंप

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Job Camp | संयुक्त श्रम भवन पर 13 फरवरी को Midland Microfin कंपनी का लगेगा जॉब कैंप।  दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो की रिपोर्ट में आपको बता दें कि 13 फरवरी (मंगलवार) को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं से अपील है, इसमें अधिक से अधिक हिस्सेदारी करें। नौकरी के सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। यह जानकारी अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा के मृणाल कुमार चौधरी ने दी है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Darbhanga News | Job Camp | आईटीआई, रामनगर के निकट लगेगा Midland Microfin.Ltd का जॉब कैंप            

जानकार के अनुसार,  अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा मृणाल कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 13 फरवरी 2024 (मंगलवार) को आईटीआई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में Midland Microfin. Ltd की ओर से पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन! NGT ने नगर आयुक्त को समन भेजा, मोइन पोखर पर सख्त आदेश

Darbhanga News | Job Camp |अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 29 वर्ष निर्धारित

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 29 वर्ष निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के बिरौल श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में 'आग बुझाने से बेहतर रोकथाम': 2000 बच्चों को मिली इमरजेंसी ट्रेनिंग, जान बचाना सीखा!

Darbhanga News | Job Camp | Tco (Field Work) और ब्रांच ऑपरेशन क्रेडिट ऑफिसर के 60 पदों पर होगी नियुक्ति

उन्होंने कहा कि नियोजकों की ओर से Tco (Field Work) एवं ब्रांच ऑपरेशन क्रेडिट ऑफिसर के लिए कुल-60 पदों पर अभ्यर्थियों नियुक्ति किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 03 लाख 20 हजार एवं 02 लाख 76 हजार प्रतिवर्ष रुपये (CTC) सहित मुफ्त आवास, इनसेंटिव, फ्यूल खर्च प्रतिमाह दिया जाएगा।

Darbhanga News | Job Camp | दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, शिवहर, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले में रोजगार उपलब्ध होगा

उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, शिवहर, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली जिले में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए अभ्यर्थियों के पास दो पहिया वाहन एवं चालक लाइसेंस होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा गोलीकांड: पुलिस ने दबोचा चौथा आरोपी, क्या खत्म होगा खूनी जमीनी विवाद?

Darbhanga News | Job Camp | जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य

उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।

Darbhanga News | Job Camp | जॉब कैंप में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैंप में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हैरान करने वाला खुलासा! बिहार EOU रेड में SI के पास 1.49 करोड़ की बेनामी संपत्ति, 11 प्लॉट, 15 बैंक खाते!

Bihar EOU Raid: आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में 1.49 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति, 11 प्लॉ #BiharEOURaid,#AmitKumarGupta,#CorruptionInBihar

अररिया में पुलिस का धाकड़ ऑपरेशन: बस से दबोचे 3 स्मैक तस्कर, 110 ग्राम ड्रग्स और नकदी जब्त

Araria Drug Bust: अररिया जिले में जोकीहाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 110 ग्राम स्मैक, 4 मोबाइल और 5,910 रुपये बरामद हुए। प #ArariaDrugBust,#BiharPolice,#SmackSeizure

खुशखबरी Bihar Festival Trains! त्योहारों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार से चलेंगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, पूरी लिस्ट देखें

Bihar Festival Trains: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। दानापुर, सासाराम और पटना से चर्लपल्ली #BiharFestivalTrains,#EastCentralRailway,#SpecialTrains

अररिया में पति-पत्नी निकले स्मैक तस्कर! पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा, सप्लायर भी गिरफ्तार

Araria Drug Smuggling: अररिया जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फारबिसगंज पुलिस ने 152 ग्राम स्मैक के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया, जिनकी निशानदेही पर सप #ArariaNews,#BiharDrugSmuggling,#ForbesganjPolice