spot_img

Darbhanga News | Manigachi News | पति जिंदा हैं, मगर पत्नी बन गई विधवा, बना लिया फर्जी पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, उठाने लगीं विधवा पेंशन मगर….

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga News | Manigachi News | पति जिंदा हैं, मगर पत्नी बन गई विधवा, बना लिया फर्जी पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, उठाने लगीं विधवा पेंशन मगर…. जब दरभंगा  एक अजीब मामला सामने आया है जहां पति को मरा हुआ घोषित कर उसके नाम से पत्नी ने बड़ा खेल कर दिया है। पति की फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर वह महिला खुद को विधवा घोषित कर लिया है। तो…

- Advertisement -

Darbhanga News | Manigachi News |पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के फर्जी प्रमाण पत्र से पेंशन भी उठाने लगीं

इतना ही नहीं पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के फर्जी प्रमाण पत्र से पेंशन भी उठाने लगीं। हकीकत यह है, उस महिला का पति परदेश में नौकरी कर रहा है। इधर, महिला सफेद लिबास में सरकारी राशि का जिंदा खपला कर रही थीं। मगर पकड़ी गईं। अब BDO ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दे दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Manigachi News | मनीगाछी प्रखंड के राघोपुर पूर्वी पंचायत के नजरा मोहम्मदा गांव की इशरत खातून

मामला जिले के मनीगाछी प्रखंड के राघोपुर पूर्वी पंचायत के नजरा मोहम्मदा गांव में एक महिला इशरत खातून ने अपने पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर प्रखंड से मिलने वाले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन का लाभ लेने का मामला उजागर हुआ है। मामला के सामने आते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जांच कर कार्यवायी का आदेश देते हुए महिला पर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar MLC Election नीतीश कुमार के लिए मुश्किल! JDU MLA ने ठुकराया पार्टी का फैसला, खुलेआम कर दिया ये ऐलान

Darbhanga News | Manigachi News | मुंबई में मजदूरी कर रहा पति  तौफीक, पति के नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया, उठाने लगीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना का लाभ

जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के नजरा मोहमद्दा गांव की रहने वाली महिला इशरत खातून ने मुंबई में मजदूरी कर रहे पति मो. तौफीक के नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर नाजायज तरीके से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना का लाभ ले रही थी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आंगनवाड़ी कायाकल्प की तैयारी! DM Kaushal का डैशबोर्ड एंट्री पर बड़ी सख्ती -पोषण माह और काम में ढिलाई नहीं, कल तक रिपोर्ट!

Darbhanga News | Manigachi News | बीडीओ अनुपम कुमार का सामने आया एक्शन, महिला पर एफआईआर का आदेश

जांच में इस बात के सामने आने पर बीडीओ अनुपम कुमार ने पंचायत सचिव सुरेश यादव को नाजायज तरीके से लाभ उठा रही महिला पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही पेंशन के रूप उठाया गया 16000 रुपए की वसूली का आदेश दिया है। योजना के तहत प्रति माह 400 रुपए पेंशन मिलती है।

Darbhanga News | Manigachi News | मामला वित्तीय वर्ष 2017-18 का, तत्कालीन पंचायत सचिव भी संदेह के घेरे में

बीडीओ अनुपम कुमार ने बताया कि यह मामला वित्तीय वर्ष 2017-18 का है। इस मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव भी संदेह के घेरे में आ रहे हैं। उनसे भी स्पष्टीकरण पूछा गया है। अगर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में उनकी संलिप्तता पाई गई तो उनपर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अब नहीं भटकेंगे मरीज! सदर अस्पताल में एक साथ शुरू हुईं 6 बड़ी स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga News | Manigachi News | इशरत खातून के पति मो. तौफीक जिंदा है

मालूम हो कि 2017-18 में सारे प्रमाण पत्र मैनुअल बनाए जाते थे। बीडीओ ने बताया कि सूचना मिली कि इशरत खातून के पति मो. तौफीक जिंदा है। और मुंबई में मजदूरी करता है। इशरत अपने पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना का लाभ ले रही है।

Darbhanga News | Manigachi News | गलत कागजातों के आधार पर पेंशन का लाभ..आखिर मैनुअल जो था…फर्जीवाड़ा तो साफ है

गलत कागजातों के आधार पर पेंशन का लाभ लेने की जांच में पाया गया कि लाभार्थी का पति मो. तौफीक मुंबई में मजदूरी करता है। पंचायत सचिव ने अपने पत्रांक 3 दिनांक 25/1/24 को अपनी जांच रिपोर्ट बीडीओ को सौंपी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports