spot_img

Bihar News | Division Of Portfolios Of Ministers | बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा….Nitish ने नहीं दिया… BJP ने वापस लिया

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Bihar News | Division Of Portfolios Of Ministers | बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा….Nitish ने नहीं दिया… BJP ने वापस लिया। बड़ा दिलचस्प है यह बिहार में भाजपा-जदयू की सरकार बनने के छह दिन बाद का मंत्रिमंडल विस्तार।

- Advertisement -

Bihar News | Division Of Portfolios Of Ministers | शनिवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया

शनिवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर गृह और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। दोनों उप मुख्यमंत्रियों को नौ-नौ विभागों का जिम्मा दिया गया है।

- Advertisement -

Bihar News | Division Of Portfolios Of Ministers | सामान्य प्रशासन विभाग और कैबिनेट सचिवालय की अधिसूचना जारी

बिहार में एनडीए की बनी नई सरकार में शनिवार को मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग और कैबिनेट सचिवालय के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

- Advertisement -

Bihar News | Division Of Portfolios Of Ministers | नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने सहयोगी दल को नहीं दिया है। मगर, ये मिल गया सम्राट चौधरी को

नई सरकार में भी नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने सहयोगी दल को नहीं दिया है। वहीं वित्त विभाग एक बार फिर भाजपा के पास वापस आ गया है। वित्त मंत्री का जिम्मा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिला है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Love Jihad स्टेशन पर संदिग्ध 5 युवक | लड़की को जबरन बिहार लाने की कोशिश! | पढ़िए -मौजूद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता - भारी हंगामा

Bihar News | Division Of Portfolios Of Ministers | नई सरकार बनने के बाद ही बीजेपी और जदयू में गृह विभाग रखने को लेकर कशमकश, अब…

बताया जा रहा है की नई सरकार बनने के बाद ही बीजेपी और जदयू में गृह विभाग रखने को लेकर कशमकश जारी थी हालांकि इस बार भी बिहार के गृह मंत्री नीतीश कुमार ही होंगे उन्होंने गृह मंत्रालय को अपने पास रखते हुए विभागों का बंटवारा कर दिया है।  बीते 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद से ही विभागों के बंटवारे का इंतजार किया जा रहा था। बता दें कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार में सीएम के अतिरिक्त 8 मंत्रियों ने शपथ ली थी।

Bihar News | Division Of Portfolios Of Ministers | गृह विभाग के साथ सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग सबकुछ इनके पास

इस बार भी सीएम नीतीश कुमार ने अपने खाते में गृह विभाग के साथ सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग रखा है।

  • विजय सिन्हा के पास कृषि और पथ निर्माण समेत 9 विभाग, शिक्षा मंत्री बने विजय चौधरी
  • विजेंद्र यादव के पास ऊर्जा समेत दो विभाग, संतोष सुमन बने अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री
  • सुमित सिंह को मिला उनका पुराना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त, वाणिज्यकर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन व विधि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सम्राट चौधरी को मिले विभागों में से पिछली सरकार में वित्त, वाणिज्यकर जदयू के पास था। जबकि पशु एवं मत्स्य संसाधन व पंचायती राज विभाग कांग्रेस के पास था। सम्राट को मिले अन्य विभाग राजद के नेताओं के पास थे।

Bihar News | Division Of Portfolios Of Ministers | उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास कुल नौ विभागों का जिम्मा

नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन तथा ऐसे सभी विभाग जो किसी को भी आवंटित नहीं किए गए हैं वह उनके पास रहेंगे। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास कुल नौ विभागों का जिम्मा है। इसमें वित्त, वाणिज्य कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन तथा विधि विभाग हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार के MLA राजू सिंह को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, अब विधायकी भी जाएगी?

Bihar News | Division Of Portfolios Of Ministers | उपमुख्यमंत्री विजय कमार सिन्हा के पास बहार ही बहार

वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कमार सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला, संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

Bihar News | Division Of Portfolios Of Ministers | 45 विभागों का बंटवारा मुख्यमंत्री समेत 9 मंत्रियों में

कुल 45 विभागों का बंटवारा मुख्यमंत्री समेत 9 मंत्रियों में किया गया है। इसमें जदयू के 4 नेताओं के हिस्से 19 विभाग आए हैं। जबकि भाजपा के तीन नेताओं के हिस्से 23 विभाग आए हैं। वहीं हम के संतोष कुमार सुमन को दो विभागों का जिम्मा दिया गया है। जबकि निर्दलीय विभाग को एक विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Bihar News | Division Of Portfolios Of Ministers | एकमुश्त दे दिए गए प्रभार, इनके जिम्मे आया पांच

दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास भी नौ विभाग हैं। इनमें कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन मंत्रालय तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण हैं। जदयू के विजय कुमार चौधरी के पास कुल छह विभाग हैं। इनमें जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क हैं। विजेंद्र प्रसाद यादव के पास पांच विभाग हैं, जिसमें ऊर्जा योजना एवं विकास, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन तथा ग्रामीण कार्य और अल्पसंख्यक कल्याण हैं।

Bihar News | Division Of Portfolios Of Ministers | हम औन निर्दलीय को ये दिया गया….

भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार के पास सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा पर्यटन यानी कुल पांच विभाग हैं। जदयू के श्रवण कुमार के पास ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग हैं। हम के संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। निर्दलीय सुमित कुमार सिंह को एक बार फिर से विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का जिम्मा दिया गया है।

Bihar News | Division Of Portfolios Of Ministers | बंटवारे से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फाइल को राजभवन भेजा था

बताया जा रहा है कि विभागों के बंटवारे से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फाइल को राजभवन भेजा था, जिसे बिहार सरकार के सीनियर अधिकारी लेकर राजभवन पहुंचे थे। इसके कुछ देर में ही राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के दस्तखत से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  भारतीय मूल के कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर अमेरिकी जांच एजेंसी FBI का सबसे बड़ा एक्शन! अब 10 करोड़ का इनाम, क्या होगा अगला कदम?

Bihar News | Division Of Portfolios Of Ministers | ये अजीब दास्तां है, कहां शुरू कहां खत्म

विभागों की बात करें तो हर बार की तरह नीतीश कुमार ने इस बार भी गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग को अपने पास रखा है। इसके साथ-साथ इस बार बीजेपी की ओर से भी कई बड़े मंत्रालय रखे गए हैं। सम्राट चौधरी बिहार के नए वित्त मंत्री होंगे। उनके पास नगर विकास स्वास्थ्य और खेल जैसे बड़े-बड़े विभाग हैं। विजय कुमार सिन्हा की बात करें तो उनके पास कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, श्रम संसाधन समेत 9 विभाग है। इसके साथ-साथ जदयू कोटे से मंत्री बने विजय कुमार चौधरी के पास जल संसाधन, शिक्षा विभाग, भवन निर्माण और परिवहन समेत 6 विभाग हैं।

Bihar News | Division Of Portfolios Of Ministers | किसी के पास एक या दो नहीं, पूरा का पूरा सिस्टम है

वहीं नीतीश के पुराने साथी रहे विजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा विभाग समेत पांच विभाग दिए गए हैं इसके साथ ही डॉक्टर प्रेम कुमार के पास सहकारिता समेत पांच विभाग दिए गए हैं। श्रवण कुमार के पास ग्रामीण विकास समेत तीन विभाग होंगे। हम कोटे से मंत्री बने संतोष कुमार सुमन के पास अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समेत दो विभाग दिए गए हैं। वहीं निर्दलीय कोटे से विधायक बने सुमित कुमार सिंह के पास उनका पुराना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय रखा गया है।

Bihar News | Division Of Portfolios Of Ministers | वर्तमान में कुल 8 मंत्री हैं, इनमें…

वर्तमान में कुल 8 मंत्री हैं। जिनमें भाजपा कोटे से दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा हैं। वहीं प्रेम कुमार को भी मंत्री बनाया गया है। जबकि जेडीयू कोटे से विजय चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार मंत्री बनाये गए हैं। हम से संतोष सुमन और निर्दलीय सुमित सिंह मंत्री बनाए गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports