दरभंगा के तेजतर्रार एसएसपी एसएसपी जगुन्नाथ रेड्डी से लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गईं हैं। और यह उम्मीद स्वभाविक भी है। कारण, आते ही उन्होंने बेहद ही कम समय में दरभंगा पुलिस के चेहरे को जिस साफ-सुथरे तरीके से चकमाते हुए आवाम की जरूरत को पूरा करने में जुट गए हैं इसी का परिणाम है कि आज यह महिला पति की जान की सुरक्षा की गुहार लेकर एसएसपी श्री रेड्डी के पास पहुंची है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट
दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के दीघोपट्टी गांव शमसुल हक के पत्नी साजरा खातून ने एसएसपी जगुन्नाथ रेड्डी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। एसएसपी को दिए आवेदन में कहा है कि गांव में मारपीट के बीच बचाव करना उन्हें काफी मंहगा पड़ रहा है।
इस घटना के आरोपितों ने उनके पति और उनके साथ मारपीट की थी इस दौरान उनके पति समसुल हक काफी गंभीर रूप से जख्मी होने उन्हें इलाज के पुलिस ने डीएमडीएच में भर्ती करवाया था। इस मामले को लेकर जाले थाने में दर्ज केस को नहीं उठाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
साजरा खातून द्वारा एसएसपी को दिये आवेदन में उन्होंने जाले थाने में जानलेवा हमले से संबंधित दर्ज एफआईआर में धारा 307 दर्ज करवाने की भी गुहार लगाते हुए कहा है कि गत 16 जनवरी को उनके और उनके पति के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की थी। बीच-बचाव करने आए उनके पुत्रों के साथ भी मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया गया था।
इस घटना में वह और उनके पति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। डीएमसीएच में सात दिनों तक इलाजरत चलता रहा। तब जाकर उनकी ओर से दर्ज करवाई गई एफआईआर में आईपीसी की धारा 307 नहीं दर्ज की गयी।
उनका आरोप है कि गत एक फरवरी को फिर नामजद लोग उनके घर पर पहुंचकर उनलोगों के साथ और गाली-गलौज की है। आरोपितों ने धमकी देते हुए कहा कि केस उठा लो नहीं तो हत्या कर देंगे। उन्होंने एसएसपी से शिकायत की है कि उक्त आरोपित बार-बार उन्हें जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में समुचित न्याय दिलाया जाय।







