spot_img

Madhubani News | Khadi Fair | 60 लाख के खादी वस्त्र और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री, ये क्रेज है आज भी गांधी की

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Khadi Fair | 60 लाख के खादी वस्त्र और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री ने यह साबित कर दिया कि ये क्रेज है आज भी गांधी की। गांधी मतलब खादी अब आम हो चला है।

- Advertisement -

Madhubani News | Khadi Fair | यही दर्शाता है कि कितना सार्थक रहा दस दिवसीय मधुबनी का खादी मेला

यही दर्शाता है कि कितना सार्थक रहा मधुबनी में सफलतापूर्वक खादी मेला जिसके समापन के साथ करीब 60 लाख के खादी से बने वस्त्र और अन्य ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री ने लोगों को दीवाना बना दिया। इसके साथ ही, स्थानीय टाउन हॉल में बीते 27 जनवरी से चल रहे 10 दिवसीय खादी मेला-सह उद्यमी बाजार का समापन हो गया।

- Advertisement -

Madhubani News | Khadi Fair | राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा

सोमवार को समापन समारोह में बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एवं जिला उद्योग केंद्र, मधुबनी के संयुक्त प्रयास से आयोजित खादी मेले का समापन सफलतापूर्वक हुआ।

- Advertisement -

Madhubani News | Khadi Fair | मेले के दो अंतिम दिन, रविवार और सोमवार को खूब भीड़ देखने को मिली

10 दिनों तक लगातार लोगों में खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादों को खरीदने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। मधुबनी के टाउन हॉल में आयोजित इस मेले में 10 दिनों की कुल बिक्री करीब 60 लाख की हुई। मेले के दो अंतिम दिन, रविवार और सोमवार को खूब भीड़ देखने को मिली।यह मेला बिहार के बुनकरों, कारीगरों व हस्तशिल्पियों को एक मंच देता है। इस मेले से कारीगरों व बुनकरों की एक विशिष्ट पहचान बनी है।

Madhubani News | Khadi Fair | खादी मेला प्रभारी अभय कुमार सिंह बताते हैं…

खादी मेला प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को मेले का समापन समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर सभी प्रतिभागी संस्थाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। खादी मेले में विभिन्न जिलों के खादी व ग्राम उद्योग के उत्पाद की प्रदर्शनी लगी थी पर इस बार मेले में सबसे सर्वाधिक बिक्री खादी और खादी वूलेन कपड़ों की हुई है।

Madhubani News | Khadi Fair | खादी के वस्त्र स्किन-फ्रेंडली होते हैं जिससे लोग खादी के कपड़ों को ज्यादा पसंद करते हैं

खादी की खासियत यह है कि यह ठंड में शरीर को गर्मी और गर्मियों में शरीर को ठंड प्रदान करती है। साथ ही खादी के वस्त्र स्किन-फ्रेंडली होते हैं जिससे लोग खादी के कपड़ों को ज्यादा पसंद करते हैं। विभिन्न जिलों में आयोजित खादी ग्राम उद्योग मेले को पूरे प्रदेश वासियों का प्यार और स्नेह मिलता आया है।उत्पादों में विविधता और स्वदेशी विचार होने के कारण यह मेला बिहार और राज्य के बाहर भी बहुत लोकप्रिय है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Siwan Crime News: शहजाद अली हत्याकांड: पुलिस का सख्त एक्शन, फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार, अब क्या होगा?

सीवान के बहुचर्चित शहजाद अली हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय के आदेश पर उनके घरों पर इश्तेहार चस्पा किए गए, जि#SiwanCrime,#ShahzadAliMurder,#BiharPolice

Darbhanga Boat Accident News: दरभंगा में भीषण नाव हादसा: कोसी नदी में पलटी किसानों से भरी नाव, 3 महिलाएं लापता, इलाके में हड़कंप

बिहार के दरभंगा में कोसी नदी में एक बड़ा नाव हादसा हो गया। 13 किसानों को ले जा रही नाव पलट गई, जिसमें तीन महिला किसान लापता हो गईं। एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुट#DarbhangaNews,#BoatAccident,#BiharFarmers

‘ …वो घर जाना चाहती थी, लेकिन’ एक ₹370 ki biryani की कीमत, नौकरी गई, फजीहत हुई अलग से, जानिए क्यूं भड़का सोशल मीडिया

गुरुग्राम में '370 रुपए की बिरयानी' टिप्पणी के कारण एक युवक की नौकरी चली गई। स्टैंड-अप शो में दिए गए इस बयान के वायरल होने पर कंपनी ने उसे बर्खास्त कर दिया, जिस#GurugramNews,#BiryaniControversy,#SocialMediaViral

Patna Groundwater News: बिहार में ‘जल संकट’ पर बड़ा फैसला! अब बारिश का पानी सीधा धरती में, भविष्य को मिलेगा जीवन।

बिहार में घटते भूजल स्तर से निपटने के लिए पटना से 'इंजेक्शन वेल' परियोजना शुरू होगी। बारिश का पानी सीधा जमीन में पहुंचाकर भूजल स्तर बढ़ाया जाएगा, जिससे जल सुरक्#PatnaNews,#BiharWater,#GroundwaterRecharge