spot_img

Nitish Government | Bihar News | Bihar Government Cabinet Decision | नीतीश कैबिनेट की बैठक में 14 प्रस्तावों की मंजूरी,

कैबिनेट बैठक में 14 एजेंडों पर मुहर। नई इंजीनियरिंग पॉलिसी को मंजूरी। 2165 पंचायत भवन बनेंगे। बीटेक के सातवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप करने पर राशि मिलेगी। राज्यभर में 2165 पंचायत भवन का होगा निर्माण। एनआईटी में एग्जीब्यूशन सेंटर भवन। एनडीए सरकार बनने के बाद नीतीश कैबिनेट की दूसरी बड़ी बैठक। 14 महत्वपूर्ण फैसले। पढ़िए हर प्वाइंट में हर नई जानकारी, पूरी खबर

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

ई बिहार की एनडीए सरकार और उसके सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एनडीए सरकार की दूसरी कैबिनेट मीटिंग मंगलवार को हुई है। इस मीटिंग में कुल 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के बाद यह पहली कैबिनेट मीटिंग थी।

- Advertisement -

Nitish Government | Bihar News |सरकार के गठन के बाद कैबिनेट की यह दूसरी और मंत्रियों के बंटवारे के बाद पहली बैठक

बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद कैबिनेट की यह दूसरी और मंत्रियों के बंटवारे के बाद पहली बैठक है। इससे पहले हुई कैबिनेट मीटिंग में चार एजेंडों पर मुहर लगाई गई थी।

- Advertisement -

Nitish Government | Bihar News | 12 फरवरी से बिहार विधानमंडल का सत्र, विश्वास मत बड़ी चुनौती नहीं मगर कम भी नहीं

एनडीए की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार इस बैठक में बीजेपी मंत्रियों के साथ क्या बड़ा फैसला लेते हैं। इस पर भी सब की नजर रहेगी, क्योंकि सरकार ने अभी तक विश्वास मत प्राप्त नहीं किया है। 12 फरवरी से बिहार विधानमंडल का सत्र शुरू हो रहा है और उसी दिन सरकार विश्वास मत हासिल करेगी।

- Advertisement -

Nitish Government | Bihar News | सरकार इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए नई पॉलिसी, मिलेंगे दस हजार स्टाइपेंड

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल चौदह प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। राज्य सरकार इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए नई पॉलिसी लेकर आई है। इंजीनियरिंग छात्रों को सरकार अब दस हजार रुपये स्टाइपेंड देगी।

Nitish Government | Bihar News | ग्रुप डी के आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा

इंटर्नशिप पर यह राशि दी जायेगी। बी-टेक के सातवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप करने पर राशि मिलेगी। साथ ही विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय में ग्रुप डी के आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। तीन लाख 46 हजार 777 आवेदन कर्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ये गलती हुई तो कटेगा वेतन, शिक्षा विभाग का बड़ा फरमान

Nitish Government | Bihar News | बीटेक के सातवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप होती है तो…

कैबिनेट में नीतीश सरकार ने इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए नई पॉलिसी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। इस प्रस्ताव के अनुसार इंजीनियरिंग छात्रों को अब 10 हजार रुपए की राशि इंटर्नशिप के दौरान देगी। बीटेक के सातवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप होती है और इसे पूरा करने के दौरान ही छात्रों को यह राशि दी जाएगी।

Nitish Government | Bihar News | प्रथम वर्ष 500 लोगों को इससे जोड़कर प्रोत्साहन का लाभ

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए स्टूडेंट प्रोजेक्ट प्रोग्राम स्किम चला रहा है। यह डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग व बीटेक इन इंजीनियरिंग फाइनल ईयर या पास आउट छात्र-छात्रों के लिए है। इसमें छात्रों को आमलोगों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को प्रोजेक्ट के माध्यम से बताना है। यह तीन साल की योजना है। प्रथम वर्ष 500 लोगों को इससे जोड़कर प्रोत्साहन का लाभ दिया जाएगा।

Nitish Government | Bihar News | परीक्षा शुल्क माफ कर दिया गया है। इसका लाभ 34677 आवेदकों को होगा

एनआईटी में एग्जीब्यूशन सेंटर भवन के निर्माण को मंजूरी दी है। इसके लिए 47.76 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा विज्ञान प्रविधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में सीधी नियुक्ति के लिए 2022 में निकाले गए विज्ञापन के लिए परीक्षा शुल्क माफ कर दिया गया है। इसका लाभ 34677 आवेदकों को होगा।

Nitish Government | Bihar News | कैबिनेट विस्तार जल्द ही होगा

इस बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत अन्य मंत्री शामिल हुए। बिहार में 28 जनवरी को ही एनडीए की सरकार का गठन हुआ था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दो डिप्टी सीएम और 6 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। हाल ही में नए मंत्रियों को विभाग बांटे गए हैं। कैबिनेट विस्तार जल्द ही होगा, जिसके बाद मंत्रिमंडल में और भी मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। विस्तार से पढ़िए

Nitish Government | Bihar News | इंजीनियरिंग के छात्रों के प्लेसमेंट के लिए लगातार काम 

इसके पहले भी बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों के हितों का ध्यान रखते हुए कॉलेज में प्लेसमेंट के लिए आदेश जारी किया था। जारी आदेश में कहा गया था कि राज्यभर के 12 हजार पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग छात्रों को रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  कोसी, गंडक और बागमती अब नहीं मचलेगी - बाढ़ से बिहार को मिलेगी मुक्ति! 3 बड़े प्रोजेक्ट बदलेंगे तस्वीर, करोड़ों का ' बजट में '

Nitish Government | Bihar News | कॉलेजों में हर हफ्ते वेबिनार, इन्हें मिलेंगी निजी कंपनियों का साथ

इसमें पास आउट और अंतिम वर्ष के छात्रों को कॉलेजों से प्लेसमेंट दिया जाएगा। इसके लिए कॉलेजों को हर हफ्ते वेबिनार का आयोजन करने को कहा गया है। जिसमें छात्र और देशभर की बड़ी निजी कंपनियां शामिल होंगी।

Nitish Government | Bihar News | साइंस एंड टेक्नोलॉजी और टेक्निकल एजुकेशन

इसके साथ बिहार सरकार ने बड़ा निर्णय किया है कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी और टेक्निकल एजुकेशन क्षेत्रीय कार्यालय में ग्रुप डी के आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर

Nitish Government | Bihar News | विभिन्न विभागों से जुड़े 14 प्रस्तावों पर स्वीकृति

पटना के कैबिनेट सचिवालय हाल में कैबिनेट बैठक बुलाई गई थी जिसमें मुख्यमंत्री समेत बिहार के दोनों मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया। इस कैबिनेट बैठक में बिहार सरकार ने 14 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की। कैबिनेट की बैठक में कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी है। नीतीश कैबिनेट ने विभिन्न विभागों से जुड़े 14 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दी है।

Nitish Government | Bihar News | राज्य में 2165 पंचायत भवन सरकार बनाएगी

राज्य में 2165 पंचायत भवन राज्य सरकार बनाएगी। इनमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 1083 और सामान्य क्षेत्र में 1082 भवन बनेंगे। नीतीश कैबिनेट ने उद्योग विभाग के अंतर्गत एक्सलेरेटिंग MSME परफॉर्मेंस के तहत सूक्ष्म, लघु, एवं मध्यम उद्यमों के क्षमता वर्धन एवं कोरोना वैश्विक महामारी के कारण पड़े दुष्प्रभाव को कम करने के लिए विश्व बैंक समर्थित सेंट्रल योजना रैंप के तहत 140.74 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति एवं संविदा आधारित पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

Nitish Government | Bihar News | विश्व बैंक समर्थित सेंट्रल योजना रैंप के तहत 140.74 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

बिहार सरकार राज्यभर में 2165 पंचायत भवन बनाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 1083 और सामान्य क्षेत्रों में 1082 भवन बनेंगे। इसपर कुल छह हजार करोड़ 10 लाख 38 हजार 707 रुपये खर्च होंगे।

Nitish Government | Bihar News | एक्स सलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस के तहत सूक्ष्म, लघु, एवं मध्यम उद्यमों के क्षमता वर्धन

नीतीश कैबिनेट ने उद्योग विभाग के अंतर्गत एक्स सलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस के तहत सूक्ष्म, लघु, एवं मध्यम उद्यमों के क्षमता वर्धन एवं कोरोना वैश्विक महामारी के कारण पड़े दुष्प्रभाव को कम करने के लिए विश्व बैंक समर्थित सेंट्रल योजना रैंप के तहत 140.74 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति एवं संविदा आधारित पदों के सृजन की स्वीकृति दी है।

यह भी पढ़ें:  इटली में जॉर्जिया मेलोनी ने रचा इतिहास, PM मोदी ने दी बधाई; क्या है भारत के लिए इसका मतलब?

Nitish Government | Bihar News | एनआईटी में इंक्यूबेशन सेंटर बनाने का एलान

सरकार ने पटना स्थित एनआईटी में इंक्यूबेशन सेंटर के निर्माण के लिए और अन्य कार्यों के लिए कुल 47.76 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों एनआईटी के कार्यक्रम के दौरान एनआईटी में इंक्यूबेशन सेंटर बनाने का ऐलान किया था। इस पर कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है। खबर पढ़िए विस्तार से

Nitish Government | Bihar News | बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 1083 और सामान्य क्षेत्र में 1082 भवन बनेंगे

बिहार सरकार राज्यभर में 2165 पंचायत भवन बनाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 1083 और सामान्य क्षेत्र में 1082 भवन बनेंगे। इसपर कुल 6 हजार करोड़ 10 लाख 38 हजार 707 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए पूरे ग्रामीण परिवेश को प्रभावित करने वाले पंचायत भवन बनने की प्रक्रिया बहुत तेज गति के साथ नहीं बन पाया। मात्र 15 से 16 प्रतिशत ही पंचायत भवन पूर्ण रूपेण बन पाया है। यानी कुल 8053 पंचायतों में से 1447 में पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूर्ण हो गया है।

Nitish Government | Bihar News | सीएम का मिला खास निर्देश

789 पंचायत सरकार भवन निर्माणाधीन हैं और 2000 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है। 2165 पंचायत सरकार भवनों के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। शेष 1652 पंचायत सरकार भवनों के लिए भूमि चिह्नित करना बाकी है। इस प्रगति से निराश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीघ्र पंचायत भवन बनाने का निर्देश भी दिया। हालंकि उन्होंने कोई टाइम फ्रेम नहीं दिया पर पंचायती विभाग के पदाधिकारी इस विभागीय समीक्षा का मतलब समझते हैं।

Nitish Government | Bihar News | पंचायतों को इज्जत और प्रतिष्ठा देने के लिए बड़ी पहल

पंचायत भवन के निर्माण की गति से नाराज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश देते कहा कि जिन पंचायत सरकार भवनों के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। उनका निर्माण कार्य जल्द शुरू करें। जिन पंचायत सरकार भवनों के लिए अभी भूमि चिह्नित नहीं की गई है।

Nitish Government | Bihar News | जल्द-से-जल्द भूमि चिह्नित होंगे, जल्द होगा निर्माण

वहां जल्द-से-जल्द भूमि चिह्नित करें। बचे हुए पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि पंचायतों को इज्जत और प्रतिष्ठा देने के लिए हमने इसका नामकरण पंचायत सरकार भवन किया। पंचायत सरकार भवन में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में बाढ़ का खतरा! गंगा, कोसी उफान पर, CM Samrat ने खुद संभाली कमान, दिए बड़े आदेश

Bihar Flood Alert: बिहार में गंगा, कोसी, गंडक और सोन जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वे के बाद अधिकारियों#BiharFloodAlert,#BiharNews,#DisasterManagement

बिहार में अगले 3 दिन मौसम का कहर! IMD का बड़ा अलर्ट, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

Bihar Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के लिए अगले कुछ दिनों तक बारिश, वज्रपात और आंधी का अलर्ट जारी किया है। 5 से 7 सितंबर तक कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्#BiharWeather,#IMDAlert,#BiharRain

पटना में गंगा का रौद्र रूप! नगर निगम ने आपातकालीन तैयारी के लिए उठाए ये बड़े कदम

Patna Ganga Water Level: पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से नगर निगम ने सुरक्षा बढ़ा दी है। घाटों पर बैरिकेडिंग और जलभराव रोकने के उपाय किए जा रहे हैं।#PatnaGangaWaterLevel,#PatnaNews,#FloodPreparedness

गंगा की बाढ़ से बेघर हुए, स्कूल पहुंचे तो भगाने लगे! ‘आखिर जाएं तो जाएं कहां?’ | पढ़िए – भागलपुर बाढ़ पीड़ितों की 25...

Bhagalpur Flood News: भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ पीड़ितों के सामने संकट गहरा गया है। टीएनबी कॉलेजिएट स्कूल में शरण लेने पहुंचे 50-60 लोगों को ठेकेदार ने भगाने की कोशिश#BhagalpurFlood,#BiharNews,#FloodRelief