spot_img

Darbhanga News | महिला थानाध्यक्ष Aarti Kumari ने कहा, महिलाओं को उचित सम्मान दिलाना ही मेरी प्राथमिकता

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | महिला थानाध्यक्ष Aarti Kumari ने कहा, महिलाओं को उचित सम्मान दिलाना ही मेरी प्राथमिकता है। दरअसल, दरभंगा में पुलिस कप्तान एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी लगातार पुलिसिंग की छवि बेहतर करने की कोशिश में जुटे हैं। इसी का परिणाम है कि योगदान के साथ ही उन्होंने तेज-तरार्र अफसरों को विभिन्न थानों में बतौर थाना प्रभारी नियुक्त किया है। इसी कड़ी में आज सात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | सिंहवाड़ा थाना की अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने महिला थानाध्यक्ष के रूप में योगदान दे दिया है

जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा थाना की अपर थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने महिला थानाध्यक्ष के रूप में मंगलवार को अपना योगदान दे दिया है। प्रभार ग्रहण करने के बाद आरती कुमारी ने देशज टाइम्स को बताया कि उनकी प्राथमिकता होगी महिलाओं को उचित सम्मान मिले। किसी भी तरह की समस्या को अविलंब दूर किया जाए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Kusheshwarsthan Power Cut: कुशेश्वरस्थान में बुधवार को 1 घंटे गुल रहेगी बिजली, तुरंत निपटा लें ये काम!

Darbhanga News | हमारा प्रयास हर पीड़ितों को न्याय देना रहेगा

थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने कहा कि पीड़ित महिलाएं किसी भी वक्त उनसे जाकर मिल सकती हैं। हमारा प्रयास हर पीड़ितों को न्याय देना रहेगा। इसके लिए किसी भी समय महिलाएं अपनी समस्या और पीड़ा के साथ मुझसे मिल सकती हैं। मैं सदैव तत्पर रहूंगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन: लहेरियासराय में छेड़खानी की झूठी खबर का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार!

Darbhanga News | जिले में अधिक समय से पदस्थापित पदाधिकारियों का हो चुका है स्थानांतरण

इधर, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने जिले में अधिक समय से पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को स्थानांतरित हो जाने के बाद कई पद खाली था। अन्य जिलों से आए पुलिस पदाधिकारी का थाना से लेकर पुलिस कार्यालय में पदस्थापित किया जा रहा है।

Darbhanga News | एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने मंगलवार को 3 थानाध्यक्ष सहित 7 पुलिस इंस्पेक्टर का पदस्थापन किया है

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने मंगलवार को 3 थानाध्यक्ष सहित 7 पुलिस इंस्पेक्टर का पदस्थापन किया है। ट्रैफिक थाना अध्यक्ष पुलिस इंस्पेक्टर कुमार गौरव को बनाया गया वहीं सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनोज कुमार, रैयाम थानाध्यक्ष के पद पर सूरज कुमार गुप्ता, पुलिस इंस्पेक्टर हरिद्वार शर्मा को मध् निषेध शाखा का प्रभारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय,

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News करंट लगने से युवक की मौत ! जानिए - बुजुर्ग माता पिता पर क्या गुजरी

Darbhanga News | इन्हें मिली इस पद की जवाबदेही

पुलिस इंस्पेक्टर राहुल कुमार को विदेशी शाखा सूचना एवं अधिकार शाखा अनुसूचित जनजाति शाखा का प्रभारी, पुलिस इंस्पेक्टर उदय शंकर को मानवाधिकार शाखा का प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस इंस्पेक्टर उमेश कुमार को अभियोजन कोषांग, स्पीडी ट्रायल एवं पीसी शाखा का प्रभारी बनाया गया है। एसपीएस ने निर्देश दिया है कि स्थानांतरित जगह पर तत्काल प्रभाव से अपना योगदान देंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports