Darbhanga News | …और जब दरभंगा में बच्चों ने पकड़वाई शराब। यह दरभंगा ही नहीं यह पूरे बिहार की खबर है, शराब माफिया के लिए बड़ी सबक है,काश! पूरे बिहार के बच्चे ऐसे हो जाएं, आम आदमी ऐसा हो जाए जहां बच्चों की दिलेरी सामने आई है। ऐसे बच्चों को देशज टाइम्स उनकी जाबांज सोच और सूझबूझ के लिए सलाम करता है…
Darbhanga News | एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के कार्यों से प्रभावित ऐसे बच्चे…काश! ये सीख
इन जाबांज बच्चों ने शराब कारोबार को तबाह करने की जिद भी ठानी और इसी का परिणाम है कि जिले के नए कप्तान जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के कार्यों से प्रभावित ऐसे बच्चे आगे आकर देसी शराब की बड़ी खेप पकड़वाई है।
Darbhanga News | थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह
जानकारी के अनुसार, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के ट्रैफिक थाना (नाका नंबर 6) स्थित नर्सरी रोड से 378 लीटर नेपाली सोफिया जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक बच्चे ने उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल कर सूचना दी की नर्सरी रोड में शराब बोरे में रखा हुआ है। थानाध्यक्ष ने गस्ती दल को भेजा जहां से 12 बोरा शराब बरामद किया।
Darbhanga News | जांच की गई तो सचमुच 378 लीटर नेपाली सोफिया शराब मिला
थाना लाने के बाद जांच की गई तो 378 लीटर नेपाली सोफिया शराब मिला। हालांकि शराब कारोबारी पुलिस को देखते हीं फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की सूचना देने वाले बच्चों के मोबाइल नंबर पर प्रोत्साहन राशि दी गई है।
Darbhanga News | बच्चे का नाम और मोबाइल नंबर गोपनीय रखा गया है, बच्चे होंगे पुरस्कृत
सूचना देने वाले बच्चे का नाम और मोबाइल नंबर गोपनीय रखा गया है। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को पुरस्कृत करने की भी बात कही है।
Darbhanga News | आम नागरिकों से भी अपील है…
थानाध्यक्ष ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि शराब कारोबार करते दिखाई दे तो इसकी सूचना उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर दे सकते हैं। उनका नाम मोबाइल नंबर और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।







