spot_img

Bihar News | Fire In Motihari | आग में जिंदा जलकर गृहस्वामी की मौत, कई घर जले

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | Fire In Motihari | आग में जिंदा जलकर गृहस्वामी की मौत, कई घर जले। यह खबर मोतिहारी से है। इस वक्त की बड़ी खबर में अगलगी की वारदात में गृहस्वामी की जिंदा जलकर मौत हो गई है।

- Advertisement -


- Advertisement -

Bihar News | Fire In Motihari | आधा दर्जन घर जलकर राख, जिंदा जलकर मौत से कोहराम

वारदात जिले के मलाही थाना क्षेत्र के मलाही नहर के समीप का है जहां बुधवार को अचानक आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए हैं। वही घर में सोये गृहस्वामी मलाही गांव के 40 वर्षीय रतन साह की जलकर मौत हो गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Rain Alert : बिहार में फिर बिगड़ेगा मौसम! आज आफत बनकर बरसेगा पानी, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी


Bihar News | Fire In Motihari | आधा दर्जन बकरी व मवेशी की भी जलकर मौत

आग लगने की इस घटना में करीब आधा दर्जन बकरी व मवेशी की भी जलकर मौत हो गई। सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में जिंदा जले मृतक की पहचान मलाही गांव के 40 वर्षीय रतन साह के रूप में किया गया है।


Bihar News | Fire In Motihari | अरेराज के डीएसपी रंजन कुमार ने बताया

अरेराज के डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि आग भीषण थी। गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची। आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन इस दौरान लगभग आधा दर्जन घर जल गए। एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। कई मवेशी जले हैं। अलाव के चिंगारी से आग लगने की बात बतायी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Bhojpur Auto Accident भोजपुर में ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टकराई ! बालू घाट से लौट रहे 2 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर


Bihar News | Fire In Motihari | घटना करीब रात के बारह बजे के बाद की है। आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान

पीड़ित लोगो ने बताया कि घटना करीब रात के बारह बजे के बाद की है।आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर स्थानीय सीओ व अधिकारी पहुंच कर घटना का जायजा ले रहे है।


Bihar News | Fire In Motihari | फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, मगर

जानकारी के अनुसार, अगलगी की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। आग की लपटें काफी तेज थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तलक देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें:  बांकीपुर में BJP के किलेबंदी टूटी! अनंत सिंह का बड़ा बयान: 'नीतीश कुमार को हटाने से जनता में था गुस्सा'


Bihar News | Fire In Motihari | अलाव ने छीन ली जिंदगी, घर से निकल ना पाया रतन

अगलगी की घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने शव को जब्त कर तत्काल पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीती रात से ठंड अधिक है। लोग अलाव सेंक रहे हैं। अंदेशा है कि रतन साह के घर में  अलाव से ही फूस के घर में आग लगी होगी।


Bihar News | Fire In Motihari | आग इतनी भड़की कि देखते ही देखते कई घरों को चपेट में ले लिया

इसके बाद आग इतनी भड़की कि देखते ही देखते कई घरों को चपेट में ले लिया। कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। लोग अपने घरों से निकल कर भागे। हर तरफ चीख पुकार मची। लेकिन रतन साह घर से निकल नहीं पाए और आग में झुलसने से उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhojpur Auto Accident भोजपुर में ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टकराई ! बालू घाट से लौट रहे 2 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर

Bhojpur Auto Accident: भोजपुर के कोईलवर में बालू घाट से लौट रहे मजदूरों का ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टकरा गया। इस भीषण हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल ह#BhojpurNews,#KoelwarAccident,#BiharRoadSafety

चौंकाने वाला खुलासा: 73 शिक्षक ई-शिक्षा कोष ऐप से लापता, अब क्या होगा? शिक्षा विभाग का कड़ा फैसला!

Pashchim Champaran Education News: पश्‍चिम चंपारण में शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षा कोष ऐप से 73 शिक्षकों को लगातार अनुपस्थित पाया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने 24 घंटे में सत्यापन रिपोर्ट मांगी है,#PashchimChamparan,#BiharEducation,#TeachersAbsence

बांकीपुर में BJP के किलेबंदी टूटी! अनंत सिंह का बड़ा बयान: ‘नीतीश कुमार को हटाने से जनता में था गुस्सा’

Bihar Bankipur Election: बांकीपुर में बीजेपी की हार और प्रशांत किशोर की जीत पर JDU विधायक अनंत सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को हटाने की बात से जनता नाराज थी, ज#BiharNews,#BankipurElection,#PrashantKishor

Supreme Court Guidelines अब नहीं चलेगा ‘लज्जा भंग’ ‘लज्जा भंग’ और ‘बेबस महिला’ ! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, RAPE Case में इन शब्दों...

Supreme Court Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने यौन अपराधों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक गाइडलाइंस जारी की हैं। अब 'लज्जा भंग' और 'बेबस महिला' जैसे शब्दों का इस्तेमा#SupremeCourt,#SexualAssaultCases,#JudicialReform