मई,14,2024
spot_img

Bihar Weather | Western Disturbance In Bihar | Cyclonic Circulation | बिहार में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में है पछुआ, लुढ़केगा अभी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस पारा…संभलिए, सर्द हो जाएगा तन-बदन…इस कनकनी में

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

Bihar Weather | Western Disturbance In Bihar | Cyclonic Circulation | बिहार में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में है पछुआ, लुढ़केगा अभी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस पारा…संभलिए, सर्द हो जाएगा तन-बदन…इस कनकनी में बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है।


Bihar Weather | Western Disturbance In Bihar | फिर से ये ठंड, अभी रहेगा प्रचंड

सूबे में पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। बिहार में 22 जनवरी से 25 जनवरी तक कड़ाके की ठंड जारी रही थी। 26 जनवरी से 2 फरवरी तक तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई थी, लेकिन 3 फरवरी से 6 फरवरी तक फिर से बारिश और तेज हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है।


Bihar Weather | Western Disturbance In Bihar | जो जानकारी मौसम विभाग से दी गई है वह अभी राहत के संकेत फिलहाल बिल्कुल नहीं हैं, बना है चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र

जो जानकारी मौसम विभाग से दी गई है वह अभी राहत के संकेत फिलहाल बिल्कुल नहीं हैं। ये कनकनी बढ़ाएंगी। कारण, पारा लुढ़क चुका है। ऐसा, बिहार में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से पछुआ चलने के कारण हुआ है जिससे पूरे बिहार में तापमान गिरेगा।पश्चिम बंगाल के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बने होने से पटना समेत प्रदेश में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE🔴| दरभंगा के Silent Voters का संयुक्तांग...मतदाताओं की चुप्पी, उड़ी प्रत्याशियों की नींद


Bihar Weather | Western Disturbance In Bihar | बिहार में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। इसलिए रात में ठंड कुछ अधिक महसूस हो सकती है। बिहार में अगले 48 घंटे 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ चलने की संभावना है।

Bihar Weather | Western Disturbance In Bihar | झोंके के साथ हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे

इस दौरान झोंके के साथ हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में राज्य में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। इसलिए दिन और रात में ठंड तुलनात्मक रूप में कुछ अधिक महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| सिंहवाड़ा की बेटी Pragya Bharti बनेंगी जज, CBSE 10th की बनीं टॉपर, Greater Noida की G.D.Goenka Public School का लहराया परचम


Bihar Weather | Western Disturbance In Bihar | यह बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन और जम्मू व पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से

बिहार के मौसम में आने वाला यह बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन और जम्मू व पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आया है। आइएमडी का पूर्वानुमान है कि दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में 11 और 12 फरवरी को हल्की बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 फरवरी के बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी और 15 फरवरी तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।


Bihar Weather | Western Disturbance In Bihar | रात्रि का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान

अगले दो दिन पछुआ हवा की रफ्तार 20-30 किमी प्रति घंटे से लेकर 40 किमी प्रति घंटे तक चलने की संभावना है। जिसके प्रभाव से अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार  बिहार में  दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच वहीं रात्रि का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें:  BREAKING NEWS: Sushil Kumar Modi No More!


Bihar Weather | Western Disturbance In Bihar | बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।पश्चिम विक्षोभ के कारण 7 फरवरी के बीच एक दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में  दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच वहीं रात्रि का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।


Bihar Weather | Western Disturbance In Bihar | इस दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और धुप खिली रहेगी

इस दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और धुप खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के शुरुआती पंद्रह दिन सुबह-शाम कोहरे और ठंड का प्रभाव रहेगा। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी लेकिन शाम के बाद ठंड सता सकती है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें