spot_img

Darbhanga News | Benipur News | Narak Chatudarshi News | बेनीपुर में नरक से मुक्ति का महापर्व…निराहार व्रत, शिवालयों में जय शिव के जयघोष, नरक निवारण चतुर्दशी का महा उल्लास

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Benipur News | Narak Chatudarshi News | बेनीपुर में नरक से मुक्ति का महापर्व…निराहार व्रत, शिवालयों में जय शिव के जयघोष, नरक निवारण चतुर्दशी का महा उल्लास। दरभंगा समेत बेनीपुर आज नरक निवारण चतुर्दशी मना रहा। सनातन धर्म का खास महत्व वाला दिन। इस दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान हनुमान का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Benipur News| Narak Chatudarshi News| इस दिन निराहार रहकर शाम में व्रत का पारण

नरक चतुर्दशी का सकारात्मक फल हमें मिलता है। चतुर्दशी नरक से मुक्ति पाने के लिए की जाती है। इस दिन लोग भगवान विष्णु की पूजा भी करते हैं। व्रत रखने वाले व्रतियों के सभी पाप मिट जाते हैं। इस दिन निराहार रहकर शाम में व्रत का पारण किया जाता है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Benipur News| Narak Chatudarshi News| बेनीपुर में नरक निवारण चतुर्दशी पर चहुंओर हर-हर बम

आज गुरूवार भी है। और शिव का दरबार भी। ऐसे में, दरभंगा के बेनीपुर में नरक निवारण चतुर्दशी को लेकर हर-हर बम, शिव-शिव शंभु की जयकारा से गूंज रहा है। सभी शिवालय शिवभक्ति में जयघोष से गूंजित हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News जाले में किसानों को मिला खेती का सबसे बड़ा सीक्रेट: अब नहीं होगा रासायनिक खाद का खर्च, बीमारियां भी रहेंगी दूर!

Darbhanga News | Benipur News| Narak Chatudarshi News| पौहद्दी, अंटौर, चौगमा, बनही कहां नहीं, हर तरफ जयघोष

नरक निवारण चतुर्दशी को लेकर गुरुवार को क्षेत्र के सभी शिवालय हर हर बम बम शिव शिव शंभु के जयकारा से गूंजायमान हो रहा था। ठंड और पछिया हवा के बाबजूद पोहदी गांव स्थित भूतनाथ मंदिर, अन्टौर गांव स्थित पंचानाथ महादेव मंदिर, चौगमा गांव के बारानाथ मंदिर व धरौडा गांव स्थित बनही महादेव मंदिर में अहले सुबह से बाबा भोलेनाथ के शिव लिंगों की पूजा-अर्चना करने के लिये पुरुषों एंव महिलाओं की भारी भीड़ देखी गयी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Kamtoul Accident कमतौल में खूनी रफ्तार का कहर! ठेला चालक का सिर फटा, हालत गंभीर, देखें नंबर

Darbhanga News | Benipur News| Narak Chatudarshi News| बारानाथ मंदिर प्रांगण में सजा है मेला

बारानाथ मंदिर प्रांगण में आज इस अवसर पर मेला का आयोजन किया गया है। मेला में महिलायें ने फलों में सेव, किशौर, बैर, केला सहित विभिन्न फलों की जमकर खरीददारी की। वहीं बच्चों ने रंग बिरंगे खिलौना की खरीददारी की।

Darbhanga News | Benipur News| Narak Chatudarshi News| आज हर कोई व्रत में है, मंदिरों में कीर्तन भी है, मन्नतें मांगनें का दौर भी

क्षेत्र के अधिकांश पुरुषों एंव महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखकर बाबा भोलेनाथ के शिवलिगों का पूजा-अर्चना की। मन्नतें मांगी। इस अवसर पर ग्रामीण इलाका के प्राय:सभी सभी भोलेनाथ मंदिरों को आकर्षक ठंग से सजाकर लोगों ने कीर्तन-भजन का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime जाले में खूनी रंजिश! सुलह न करने पर घर में घुसे नकाबपोश, लाखों लूटे, बेटी को फिर जान से मारने की धमकी

Darbhanga News | Benipur News| Narak Chatudarshi News| चहल-पहल, आनंद, परमा के आगे अखंड सौभाग्यवती की कामना

पूरे दिन व्रत रखने वाली महिलाएं मंदिरों में शायनकालीन दीप जलाकर अखंड सौभाग्यवती होने की कामना बाबा भोलेनाथ से करेंगी। शाम होते ही व्रत रखने वाले लोग अपने अपने गांव के मंदिरों में चनाअमृत लेकर घर पहुंचने के बाद बैर एंव किश़ोर खाकर व्रत को तोड़ते  घर में बनाएं गये रंग बिरंगे पकवान व तरुआ का आनंद लेंगे। वहीं, फल बेचने बाले दुकानदारों का आज चांदी कटती रही। नरक निवारण चतुर्दशी को लेकर पूरे दिन क्षेत्र के लोगों में विशेष चहल पहल देखी गयी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में ये क्या हुआ | पीड़िता से अश्लील बातें! नप गए अश्लीलता पर दारोगा जी |SSP कांतेश मिश्रा ने किया – सस्पेंड

Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर में एक पीड़ित युवती को मानसिक रूप से परेशान करने और अश्लील बातें करने के आरोप में अहियापुर थाने के दारोगा ललन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी #MuzaffarpurPolice,#BiharCrime,#DarogaSuspended

स्कूल भवन में गड़बड़ी: पटना DEO पर सीधे कार्रवाई, वेतन से कटेगा 2 हजार का जुर्माना! अगली सुनवाई की तैयारी

Patna DEO: पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी पर लोक शिकायत निवारण प्राधिकार ने 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। स्कूल भवन निर्माण में कथित अनियमितता की रिपोर्ट न देने पर यह #PatnaNews,#BiharEducation,#DEOFine

बिहार की पिंक बस ड्राइवर बेटियों के साथ ये क्या हुआ…! ‘शरीर में जान नहीं है और चली है बस चलाने’ 4 महिलाओं ने...

Bihar Pink Bus: बिहार में महिला सशक्तिकरण की मुहिम को बड़ा झटका लगा है. पिंक बस चलाने के लिए प्रशिक्षित 4 महिला ड्राइवरों ने काम छोड़ दिया है. उन्हें 6 महीने तक बस चलाने नहीं द #BiharPinkBus,#WomenDrivers,#BiharTransport

Bihar Politics | JDU में ‘केकड़ा-बिच्छू’ बने मालिक! अनंत सिंह का भड़काऊ हमला, बोले- ‘औकात पता चल जाएगी’!

Anant Singh: जेडीयू से 6 साल के लिए निकाले गए बाहुबली नेता अनंत सिंह के तेवर कम नहीं हुए हैं. उन्होंने पार्टी को 'औकात' बताने की धमकी दी है, वहीं उनके आवास पर जश्न और आतिशबा #AnantSingh,#BiharPolitics,#JDU