back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Bihar News | Bihar Politics | Darbhanga News | बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले चर्चा में आ गए Darbhanga के “MLA”

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News | Bihar Politics | Darbhanga News | बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले चर्चा में आ गए Darbhanga के “BJP MLA”। कारण, बिहार में सरकार के फ्लोर टेस्ट का मामला अभी काफी गरम-गरम है। जहां NDA गठबंधन का फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करने का दावा है। वहीं, राजद हर हाल में सरकार को फ्लोर पर गिराने का दंभ लिए सामने है।

- Advertisement -

Bihar News | Bihar Politics | Darbhanga News | चर्चा खूब हो रही माननीय की…

ऐसे में, जहां भागलपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल समय-समय पर अपने हिसाब से बयान देकर जदयू को पेसोपेश में डालते नजर आते है। वहीं दरभंगा जिले के एक माननीय जो भाजपा खेमे से हैं और विधायक हैें का नाम, उनकी चर्चा लोग अब करते देखे जा रहे हैं।

- Advertisement -

Bihar News | Bihar Politics | Darbhanga News | राजद और बीजेपी दोनों का साथ इन्हें पसंद है

एक तरफ जहां भाजपा उनपर नजर बनाए हुए है। दूसरी तरफ राजद की ओर से भी उनपर डोरे डाले जा रहे हों इसमें कोई आश्चर्य नहीं। वैसे, अब यह 12 फरवरी को ही पता चल पाएगा वे किस तरफ फिट बैठते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा दुष्कर्म-हत्या मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 चैनलों पर FIR, 38 उपद्रवियों की तलाश

Bihar News | Bihar Politics | Darbhanga News | राजनीति में रखा था कदम तेरे लिए…

यह चर्चा इसलिए नहीं हो रही है कि वह भाजपा के विधायक हैं। बल्कि आपको बता दें कि उक्त माननीय ने अपना राजनीतिक जीवन की शुरुआत ही राजद के साथ की थी। राजद ने उन्हें विधान पार्षद भेजकर विधायक भी बनाया था। बाद में राजद से रिश्ते खराब होने पर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।

Bihar News | Bihar Politics | Darbhanga News | लड़े कहीं, जीते कहीं से, पहुंच गए किसी और दल में

हालांकि, भाजपा ने उन्हें 2019 का विधानसभा का अपने टिकट पर नही बल्कि दूसरी पार्टी की टिकट पर जिले के एक विधानसभा से चुनाव लड़वाया। और, वह चुनाव जीतकर विधानसभा भी पहुंच गए। लेकिन बाद में NDA से उक्त पार्टी के अलग होने पर इन्होंने फिर भाजपा का दामन थाम लिया।

Bihar News | Bihar Politics | Darbhanga News | यह विधानसभा क्षेत्र शुरू से हॉट सीट रहा है

लेकिन, यह विधानसभा क्षेत्र शुरू से हॉट सीट रहा है। इस विधानसभा से राजद के कद्दावर नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी लगातार तीन बार विधायक रहे हैं। हालांकि, उनकी ही पार्टी कार्यकर्ता और प्रतिनिधि रहे बगावत करते हुए एक दूसरी पार्टी जाप की टिकट पर चुनाव लड़े थे। हालांकि, वह चुनाव इन्हीं माननीय से हार गए थे।

Bihar News | Bihar Politics | Darbhanga News | उनकी नजर भी यहीं है, बच के रहना जरूरी है…

लेकिन, इस बार परिस्थिति बदल गई है। अब वह फिर भाजपा में शामिल हो गए हैं। और भीतर ही भीतर उनकी भी नजर अलीनगर विधानसभा पर ही टिकी हुई है। इनको भाजपा में शामिल कराने के लिए खुद प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी अलीनगर गांव में ही मिलन समारोह आयोजित करवाया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: पंचायत सचिवों पर गिरी गाज! TDS और GST को लेकर मिली सख्त चेतावनी, तुरंत जमा नहीं किया तो लगेगा ब्याज

Bihar News | Bihar Politics | Darbhanga News | यह हम नहीं कह रहे जमाना कहता है…

अब ऐसे में, पाला बदलने की यह खबर कितनी सच है। हम इससे इत्तेफाक नहीं रखते। ना ही किसी पर सीधी टिप्पणी ही कर रहे। हम सिर्फ यह बता रहे कि बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले कांव-कांव यही हो रहा है। लोग खुलकर यह बात कह रहे हैं। वहीं, इनकी खामोशी को लोग बड़ी वजह बता रहे हैं। ये माननीय हैं। हम इन्हें सम्मान देते हैं। लोग इन्हें सम्मान दे रहे। अब यह किसके साथ, किस पार्टी में रहेंगे या जाएंगें यह उनका व्यक्तिगत फैसला होगा। हमारा इससे कोई सरोकार नहीं है। हम वही लिख जो लोग कहते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...

Lawrence Bishnoi गैंग का बॉलीवुड पर खौफ? रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह मामले में बड़ा खुलासा!

Lawrence Bishnoi News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खौफ और साजिशों का साया...

विजया एकादशी 2026: विजय और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें

Vijaya Ekadashi: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन मास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें