spot_img

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | Middle School Pakaria | कुशेश्वरस्थान मध्य विद्यालय पकरिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक Dilip Kumar Dinkar का निधन

Darbhanga के Kusheshwarsthan Middle School Pakaria के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार दिनकर का निधन सामान्य नहीं है। कई सवालों के साथ खड़ा है। सवाल कई हैं, जो सरकार से, शिक्षा विभाग से पूछें जा रहे। आखिर एक सप्ताह के भीतर दो प्रधानाध्यापकों की मौत कैसे, क्यों और जिम्मेदारी किसकी। आखिर, इस हार्ट अटैक का मतलब क्या है, जो प्रेशर है, उस पर अमल करेगा कौन, कब? जब ऐसे ही, शिक्षक दबाव में आकर अपने परिवार को त्याग, बिलखता छोड़ रहे हैं, या छोड़ जाएंगें... पहले 2 फरवरी को अराही प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक लक्ष्मी ऋृषि देव का स्कूल परिसर में कक्षा के दौरान बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते मौत को चुन लेना और फिर अब दिनकर का यूं चले जाना, यह जागने का वक्त है...जरा सोचिए...

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | Middle School Pakaria | कुशेश्वरस्थान मध्य विद्यालय पकरिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक Dilip Kumar Dinkar का निधन हो गया है। इससे जहां शिक्षा जगत में शोक है। वहीं, जेहन को सवाल भी कुरेद रहे। आखिर, लगातार ऐसी मौत क्यों? क्या वजह है? लगातार शिक्षकों की हार्ट अटैक से मौत हो रहीं हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwars than News | दिलीप कुमार दिनकर की बीती रात करीब 10:30 बजे निधन हो गया

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के मध्य विद्यालय पकरिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार दिनकर की बीती रात करीब 10:30 बजे निधन हो गया। अचानक सीने में दर्द होने से उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwars than News | यह दूसरी बार है, एक सप्ताह के भीतर जब किसी प्रधाना ध्यापक का यूं हार्ट अटैक से निधन हुआ है

यह दूसरी बार है जब किसी प्रधानाध्यापक की मौत हुई है। इससे पहले भी स्कूल में पढ़ाने के दौरान अराही प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक लक्ष्मी ऋृषि देव का भी निधन दो फरवरी को स्कूल परिसर में ही हो गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police बेनीपुर में SSP जगुनाथ रेड्डी का 'ऑपरेशन क्लीन': पुलिस अधिकारियों को सीधी चेतावनी, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

Darbhanga News | Kusheshwars than News | शिक्षक संघ के अध्यक्ष सूर्य नारायण पासवान का साफ कहना है…ये प्रेशर है…सरकार, शिक्षा महकमा तत्काल चेते

ऐसे में, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सूर्य नारायण पासवान उर्फ सूरज सक्सेना सवाल उठ रहे, पूछ रहे, आखिर लगातार हार्ट अटैक आना स्वभाविक नहीं है। यह शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलती हकीकत भी है जहां इतना ज्यादा प्रेशर है, लोग खासकर उम्रदराज शिक्षक इसे सहन नहीं कर पा रहे। पहले, सारा कुछ मैन्यूल था। अब ऑनलाइन देना, इनकी पहुंच से इतना दूर दिखता है, ऐसे शिक्षक ही हमसे दूर होते जा रहे। जो दु:खद है। सरकार और विभाग को सोचना चाहिए। साथ, अनुकंपा के आधार पर तत्काल इनके परिजनों को नौकरी और अन्य सुविधा मिले। यही हमारी मांग है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आंगनवाड़ी कायाकल्प की तैयारी! DM Kaushal का डैशबोर्ड एंट्री पर बड़ी सख्ती -पोषण माह और काम में ढिलाई नहीं, कल तक रिपोर्ट!

Darbhanga News | Kusheshwars than News |पकरिया के ग्रामीणों समेत शिक्षक समाज में शोक की लहर

दिनकर अपने पीछे तीन पुत्र सतीश कुमार, कृष्ण कुमार व अंकुश कुमार है। उनकी धर्मपत्नी मुन्नी देवी का रो रो कर बुरा हाल है। पकरिया ग्रामीण के साथ-साथ शिक्षक समाज में शोक की लहर है।

Darbhanga News | Kusheshwars than News |आश्रित को तत्काल सहयोग करे सरकार, दे अनुकंपा पर सरकारी नौकरी

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सूर्य नारायण पासवान उर्फ सूरज सक्सेना ने शोक व्यक्त करते हुए बिहार सरकार से उनके आश्रित को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने, मृत्यु उपरांत देय राशि अविलंब देने की मांग की है। दिनकर के निवास पर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त करने वाले शिक्षक सूर्य नारायण पासवान उर्फ सूरज सक्सेना, मो. अखलाक, मो. बरकातुला, मो. रहमत, फौजन, जुली कुमारी, रंजना कुमारी, वीना कुमारी, जकरा खातून, मदन कुमार राय, रमाकांत सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में शॉकिंग वारदात! बाइक डिक्की से 5 लाख कैश गायब, मजदूर पेमेंट के पैसे थे

Darbhanga News | Kusheshwars than News |श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता

श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले-प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम भरोस चौधरी, लेखपाल वीरचंद राम, डाटा ऑपरेटर भवेश कुमार, बीपीएम आलोक कुमार, बी आर पी, नारायण ठाकुर, तरनी यादव, शंकर पासवान, एम डी एम प्रभारी श्री श्रवण कुमार सहित अनेक शिक्षक समाज ने निधन पर शोक जताया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुफ्त बिजली फिर भी बिल में ‘माइनस’? मुजफ्फरपुर में उपभोक्ता हैरान, जानिए सच – ?

Bihar Electricity Bill: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बावजूद मुजफ्फरपुर के उपभोक्ताओं के बिल में 400-500 रुपये तक का 'माइनस' बैलेंस आ रहा है। जानिए इस उलझन की वजह और विभाग का स्पष #BiharElectricity,#MuzaffarpurNews,#FreeElectricityScheme

बिहार में महिला सुरक्षा पर बड़ा विवाद! मांझी ने चिराग पासवान को दिया सीधा जवाब, ‘शर्मिंदा हैं तो एक्शन लें’

Bihar Women Safety: बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर NDA के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कोई शर्म #BiharWomenSafety,#JitanRamManjhi,#NDAConflict

EOU के छापे से हड़कंप: इस अधिकारी के पास निकली 1.49 करोड़ की बेनामी संपत्ति, देखकर चौंक जाएंगे!

Patna EOU Raid: पटना में आर्थिक अपराध इकाई ने कैमूर परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की। उन्हें 1.49 करोड़ रुपये से अधिक की आय से #BiharCorruption,#EOURaid,#KaimurNews

गंडक की तबाही का खौफनाक मंजर! पूर्वी चंपारण में बाढ़ के पानी में बहकर आए हिरण, फिर जो हुआ…

East Champaran Flood: पूर्वी चंपारण में गंडक नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। नेपाल में हुई भारी बारिश और वाल्मीकिनगर बराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी ने तबाही म #EastChamparanFlood,#WildlifeRescueBihar,#GandakRiver